T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 85 3 outlets citing India IN

पानीपत में शेखर हत्याकांड में 2 महिलाओं समेत 3 काबू: 50 हजार रुपए के लेन-देन में किया था मर्डर; 5 पहले पकड़े... - bhaskar.com

पानीपत में शेखर हत्याकांड में 2 महिलाओं समेत 3 काबू: 50 हजार रुपए के लेन-देन में किया था मर्डर; 5 पहले पकड़े... bhaskar.com

First reported 3 days ago · latest update 4 hours from now
T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
Dainik Bhaskar Authority 86

पानीपत जिले के गांव कवि में हलवाई शेखर की पीटकर हत्या के मामले पुलिस ने शुक्रवार को में 2 महिलाओं सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में गांव कवि निवासी विनोद, शकुंतला और पूजा शामिल हैं।

मतलौड़ा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि शनिवार को पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस मामले में पहले भी 5 आरोपियों अनिल, राजवीर उर्फ काला, जितेंद्र उर्फ बिंद्र, सूरज उर्फ कालू और अजय उर्फ छोटू को जेल भेजा जा चुका है।

शेखर से उधार लिए थे 50 हजार रुपए

गांव कवि निवासी नीटू पुत्र सतवीर ने पुलिस को शिकायत दी थी। नीटू ने बताया कि वह और उसका बड़ा भाई शेखर गांव के अड्डे पर हलवाई की दुकान चलाते हैं। एक साल पहले गांव के राजवीर और अनिल पुत्र भीरा ने मकान बनाने के लिए शेखर से 50 हजार रुपए उधार लिए थे। यह रकम 3 महीने के लिए ली गई थी। जब शेखर ने अपने पैसे मांगे तो दोनों टालमटोल करने लगे।

नीटू ने बताया कि 10 सितंबर 2024 को शेखर ने फिर उधार के पैसे मांगे। इस पर अनिल, राजवीर, विनोद, शेट्टी, अमित बंदर और उनके घर की महिलाओं ने शेखर की दुकान पर झगड़ा किया। झगड़े के बाद वे वहां से चले गए।

शेखर दुकान बंद करके बाहर निकला तो आरोपियों ने मौका देखकर उसे पकड़ लिया। व्यायामशाला के पास उन्होंने शेखर को लात-घूसों और डंडों से बुरी तरह पीटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

इसके बाद आरोपियों ने पुलिस को सूचना दी और शेखर के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने शेखर को थाने बुलाया, मामला दर्ज किया और उसे जेल भेज दिया। 14 सितंबर को नीटू अपने भाई शेखर से मिलने जेल गया। वहां उसे पता चला कि शेखर को सिविल अस्पताल पानीपत भेजा गया है।

नीटू जब अस्पताल पहुंचा तो शेखर की मौत हो चुकी थी। नीटू ने शिकायत में बताया कि आरोपियों की पिटाई से लगी चोटों के कारण ही उसके भाई शेखर की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

↗ Read the original at Dainik Bhaskar

Citations · 3 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

86 Dainik Bhaskar ★ most authoritative citation

पानीपत में शेखर हत्याकांड में 2 महिलाओं समेत 3 काबू: 50 हजार रुपए के लेन-देन में किया था मर्डर; 5 पहले पकड़े... - bhaskar.com

पानीपत में शेखर हत्याकांड में 2 महिलाओं समेत 3 काबू: 50 हजार रुपए के लेन-देन में किया था मर्डर; 5 पहले पकड़े... bhaskar.com

11 hours ago
85 Dainik Jagran (National)

मार्मिक हादसा: चाय पीकर लौट रहे थे 5 दोस्त, सड़क पर अचानक आ गया सांड़... और 2 की चली गई जान, 3 गंभीर - Jagran

मार्मिक हादसा: चाय पीकर लौट रहे थे 5 दोस्त, सड़क पर अचानक आ गया सांड़... और 2 की चली गई जान, 3 गंभीर Jagran

3 days ago
80 Google News Hindi Business

2 साल में ₹10,000 को बनाया ₹5.3 लाख! अब 10 टुकड़ों में बंटेगा यह मल्टीबैगर शेयर, क्या आपके पास है? - ndtv.in

2 साल में ₹10,000 को बनाया ₹5.3 लाख! अब 10 टुकड़ों में बंटेगा यह मल्टीबैगर शेयर, क्या आपके पास है? ndtv.in

4 hours from now

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app