डूसू चुनाव 2026: मतगणना में देरी और नियमों के उल्लंघन के बीच वोटों की गिनती जारी
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के लिए वोटों की गिनती जारी है, जिसमें शुरुआती रुझानों के अनुसार अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के विजय मीणा आगे चल रहे हैं। ईवीएम के समय पर न पहुंचने के कारण मतगणना में देरी हुई, जबकि चुनाव प्रचार के अंतिम दिन लग्जरी गाड़ियों के इस्तेमाल और नियमों के उल्लंघन को लेकर प्रशासन पर सवाल उठे हैं।
First reported 1 day ago · latest update 4 hours from now
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। DUSU Election update: डूसू चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बुधवार को छात्र संगठन और प्रत्याशी नार्थ कैंपस में चुनावी नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आए।
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से लग्जरी गाड़ियों के इस्तेमाल पर पाबंदी के बावजूद प्रचार में महंगी गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया।
इसके अलावा छात्र परिसर में अवैध पार्किंग करते भी दिखाई दिए। इससे चुनावी आचार संहिता के पालन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
डूसू चुनाव में प्रचार के दौरान वाहनों के इस्तेमाल और पार्किंग को लेकर नियम निर्धारित किए गए हैं। इसके बावजूद आखिरी दिन प्रत्याशियों के साथ बड़ी संख्या में छात्र प्रचार करते नजर आए। कई जगहों पर वाहनों की आवाजाही और अवैध पार्किंग से परेशानी हुई।
चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले नियमों के उल्लंघन की तस्वीरें सामने आने से प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- डूसू चुनाव 2026: ABVP और NSUI ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की दौड़ में किसने मारी बाजी?
Citations · 4 reports from 4 outlets
Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.
DUSU Election 2026: अंतिम दिन उड़ीं नियमों की धज्जियां, लग्जरी गाड़ियों से प्रचार; कटघरे में प्रशासन - Jagran
DUSU Election 2026: अंतिम दिन उड़ीं नियमों की धज्जियां, लग्जरी गाड़ियों से प्रचार; कटघरे में प्रशासन Jagran
1 day agoDUSU Election 2026 Result LIVE : डूसू चुनाव के थर्ड राउंड में अध्यक्ष पद पर NSUI के विजय मीणा आगे; देखें कितने वोट - Hindustan
DUSU Election 2026 Result LIVE : डूसू चुनाव के थर्ड राउंड में अध्यक्ष पद पर NSUI के विजय मीणा आगे; देखें कितने वोट Hindustan
4 hours from nowDUSU Election Counting 2026 Live: किसके सिर सजेगा DUSU का ताज? वक्त पर नहीं पहुंची EVM, वोटों की गिनती में देरी - AajTak
DUSU Election Counting 2026 Live: किसके सिर सजेगा DUSU का ताज? वक्त पर नहीं पहुंची EVM, वोटों की गिनती में देरी AajTak
2 hours from nowDUSU Election 2026: डीयू के कॉलेजों में किसने जीता चुनाव? अदिति, अरविंदो और भारती कॉलेज का रिजल्ट देखें - News18 Hindi
DUSU Election 2026: डीयू के कॉलेजों में किसने जीता चुनाव? अदिति, अरविंदो और भारती कॉलेज का रिजल्ट देखें News18 Hindi
14 hours ago