T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 82 3 outlets citing Sports IN

अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में जड़ा सबसे तेज शतक

भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में 30 गेंदों पर शतक लगाकर सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही संजू सैमसन ने भी टी20 इंटरनेशनल में 1500 रन पूरे किए हैं।

First reported 1 hour from now · latest update 8 hours from now
T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
Hindustan Hindi Authority 84

भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने गुरुवार को अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 30 गेंदों में शतक लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वह टी20 इंटरनेशनल में फुल मेंबर टीम के लिए खेलते हुए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने फिन एलन के साथ भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था, जोकि उन्होंने 2017 में बनाया था।

भारत के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में सिर्फ 30 गेंद में शतक बनाया। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 11 छक्के लगाए। इसके साथ ही वह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। अभिषेक का टी20 इंटरनेशनल में ये तीसरा शतक है।

अभिषेक शर्मा फुल मेंबर टीम की ओर से खेलते हुए टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 30 गेंद में 100 रन बनाए। इससे पहले सिकंदर रजा और फिन एलन ने ये कारनामा किया है। जिम्बाब्वे के रजा ने गाम्बिया के खिलाफ 2024 में 33 गेंदों में शतक पूरा किया था, जबकि फिन एलन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 33 गेंदों में शतक बनाया था। डेविड मिलर ने 35 गेंदों में और भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 2017 में 35 गेंदों में शतक पूरा किया था।

अभिषेक शर्मा शतक पूरा करने के बाद ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके। वह 34 गेंद में 9 चौके और 11 छक्के की मदद से 108 रन बनाकर आउट हुए। उनका स्ट्राइक रेट 317.65 का रहा। जब वह आउट तो भारतीय टीम ने 9.5 ओवर में 142 रन बना लिए थे। उनके जोड़ीदार संजू सैमसन अर्धशतक बनाकर आउट हुए। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 59 गेंद में 142 रन की साझेदारी हुई।

इससे पहले अभिषेक ने पावरप्ले के अंदर ही अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अफगानिस्तान के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है और सिर्फ 16 गेंदों में 50 रन पूरे किए। इसके साथ ही वह एक बार फिर सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में पहुंचे। संजू सैमसन और उनकी दमदार पारियों की बदौलत भारत ने पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 100 रन बना लिए।

↗ Read the original at Hindustan Hindi

Citations · 4 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

84 Hindustan Hindi ★ most authoritative citation

अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में ठोका सबसे तेज शतक, फिन एलन का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा - Hindustan

अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में ठोका सबसे तेज शतक, फिन एलन का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा Hindustan

5 hours from now
80 Google News Hindi Sports

कितने बजे शुरू होगा एशियन गेम्स में भारतीय टीम का मुकाबला, शाम नहीं अब सुबह देखिए टी20 इंटरनेशनल मैच - India TV Hindi

कितने बजे शुरू होगा एशियन गेम्स में भारतीय टीम का मुकाबला, शाम नहीं अब सुबह देखिए टी20 इंटरनेशनल मैच India TV Hindi

1 hour from now
80 Google News Hindi Sports

संजू सैमसन ने टी20 इंटरनेशनल में पूरे किए 1500 रन, धोनी-रैना के रिकॉर्ड पर निशाना - Hindustan

संजू सैमसन ने टी20 इंटरनेशनल में पूरे किए 1500 रन, धोनी-रैना के रिकॉर्ड पर निशाना Hindustan

8 hours from now
79 News18 Hindi

30 गेंदों पर शतक... अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय बने, रोहित का कीर्तिमान ... - hindi.news18.com

30 गेंदों पर शतक... अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय बने, रोहित का कीर्तिमान ... hindi.news18.com

5 hours from now

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app