T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 83 3 outlets citing Technology IN

iPhone 18 Pro की ग्लोबल लॉन्चिंग और भारत में क्रेज

मेड इन इंडिया iPhone 18 Pro सीरीज को वैश्विक बाजार में पेश किया गया है, जिसमें टाटा और फॉक्सकॉन की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। भारत में इस फोन को लेकर काफी उत्साह है, जिसमें कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी इसे खरीदा है।

First reported 15 hours ago · latest update 7 hours from now
T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
Zee News Hindi Authority 82

Apple अपने नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की ग्लोबल सेल की तैयारी में लगा हुआ है. जिसकी शुरूआत 18 सितंबर, शनिवार से होने जा रही है. इस बार कंपनी के लिए भारत की भूमिका पहले से ज्यादा खास है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 18 Pro सीरीज का निर्माण भारत में सेल शुरू होने से पहले दिन से ही किया जा रहा है. सिर्फ इतना ही नहीं, भारत में बने इन iPhones को अमेरिका समेत दुनिया के दूसरे मार्केट में भेजने का काम भी शुरू हो गया है.

ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, चेन्नई से कई चार्टर्ड विमान रवाना हुए हैं, जिनमें iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की खेप भेजी गई है. इन फोन को अमेरिका और दुनिया के दूसरे देशों के स्टोर्स तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे 18 सितंबर से शुरू होने वाली ग्लोबल बिक्री के समय फोन उपलब्ध रहें. आने वाले दिनों में ऐसी और फ्लाइट रवाना होने की उम्मीद है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को तैयार करने का काम दो प्लांट में हो रहा है. इनमें से एक प्लांट Foxconn और दूसरा Tata Electronics चला रहा है. अगर दुनियाभर में इन नए iPhones की मांग ज्यादा रहती है तो Apple भारत में असेंबली लाइनों की संख्या करीब एक दर्जन तक बढ़ा सकता है.

मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि iPhone 18 Pro सीरीज के कुल प्रोडक्शन का लगभग 80 से 90 फीसदी हिस्सा भारत से दूसरे देशों में एक्सपोर्ट किया जाएगा. भारत में बिकने वाले कुल iPhones में Pro और Pro Max मॉडल की हिस्सेदारी लगभग 15 फीसदी बताई गई है.

यह पहली बार नहीं है जब Apple भारत में बने iPhone को ग्लोबल सेल के पहले दिन से ही दूसरे देशों में भेज रहा है. बीते साल iPhone 17 का बेस मॉडल पहला iPhone था, जिसे भारत में बनाया गया और सेल शुरू होने के साथ ही दूसरे देशों में एक्सपोर्ट किया गया. हालांकि, Apple का पहला फोल्डेबल iPhone भारत में नहीं बनाया जा रहा है.

(ये भी पढ़ेंः TATA की 16 विदेशी कंपनियों के साथ डील पक्की, अब भारत बनाएगा सबसे धांसू माइक्रोचिप)

Apple के भारत में बढ़ते प्रोडक्शन का असर अमेरिका के स्मार्टफोन बिक्री पर भी दिखाई दे रहा है. एक सीनियर रिसर्च एनालिस्ट के मुताबिक, Apple की भारत में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की रणनीति के कारण भारत अब अमेरिका के लिए स्मार्टफोन आयात का सबसे बड़ा स्रोत बन गया है. उनके अनुमान के अनुसार, 2026 में दुनिया भर में शिप होने वाले सभी iPhones में करीब 26 फीसदी भारत में बने हो सकते हैं. यानी करीब हर चार में से एक iPhone के भारत में बनने की संभावना है.

एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारत में अब फाइनल असेंबली, टेस्टिंग, बैटरी पैक, चार्जर, पैकेजिंग और कई मैकेनिकल पार्ट्स का काम बड़े पैमाने पर हो रहा है. हालांकि, डिस्प्ले, कैमरा मॉड्यूल और एडवांस चिपसेट जैसे बहुत महंगे पार्ट्स अभी भी बाहर से खरीदे जा रहे हैं, लेकिन भारत ग्लोबल सप्लाई चेन का एक बेहद अहम हिस्सा बन चुका है.

(ये भी पढ़ेंः ग्लोबल मंदी के बीच भी 7.8% की तगड़ी GDP ग्रोथ! PM मोदी ने दिखाई नए भारत की ताकत)

↗ Read the original at Zee News Hindi

Citations · 3 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

82 Zee News Hindi ★ most authoritative citation

मेड इन इंडिया iPhone 18 Pro सीरीज की ग्लोबल मार्केट में एंट्री! जानिए कैसे टाटा और फॉक्सकॉन ने बदल दी पूरी दुनिया की सप्लाई चेन - Zee News

मेड इन इंडिया iPhone 18 Pro सीरीज की ग्लोबल मार्केट में एंट्री! जानिए कैसे टाटा और फॉक्सकॉन ने बदल दी पूरी दुनिया की सप्लाई चेन Zee News

15 hours ago
80 Google News Hindi Entertainment

Bollywood में iPhone 18 Pro का क्रेज, रितेश-जेनेलिया समेत इन सितारों ने खरीदा नया मॉडल - AajTak

Bollywood में iPhone 18 Pro का क्रेज, रितेश-जेनेलिया समेत इन सितारों ने खरीदा नया मॉडल AajTak

5 hours from now
80 Google News Hindi Technology

iPhone 18 Pro के लिए लंबी लाइन, सोनू सूद बोले 'बदलाव के लिए भी लगाओ कतार' - aajtak.in

iPhone 18 Pro के लिए लंबी लाइन, सोनू सूद बोले 'बदलाव के लिए भी लगाओ कतार' aajtak.in

7 hours from now

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app