T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 86 3 outlets citing Sports IN

एशियाई खेलों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम फाइनल में, टेकबॉल में क्विम्सी डिसूजा सेमीफाइनल में हारीं

एशियाई खेलों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जापान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और शेफाली वर्मा के शतक की बदौलत फाइनल में प्रवेश किया, जहाँ उनका मुकाबला श्रीलंका से होगा। वहीं, टेकबॉल में क्विम्सी डिसूजा सेमीफाइनल में हार गई हैं और अब ब्रॉन्ज मेडल के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।

First reported 2 days ago · latest update 58 minutes from now
T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
Zee News Hindi Authority 82

Asian Games India W vs Bangladesh W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है. रविवार (20 सितंबर) को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में उसने बांग्लादेश को 114 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम लगातार दूसरे संस्करण में गोल्ड मेडल जीतने के लिए अब उतरेगी. उसका मुकाबला 22 सितंबर को श्रीलंका से होगा. लंकाई टीम ने पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराया था. इस तरह फाइनल मैच में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत नहीं होगी. फातिमा सना की टीम ब्रॉन्ज मेडल मैच में बांग्लादेश से भिड़ेगी.

भारत और श्रीलंका का एक-एक मेडल पक्का हो गया है, लेकिन पाकिस्तान को इसके लिए इंतजार करना होगा. उसे एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज जीतने के लिए बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी. दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश के सामने 196 रन का लक्ष्य रखा है. भारत की तरफ से शेफाली वर्मा ने विस्फोटक शतक लगाया. बांग्लादेशी टीम 15.4 ओवर में 81 रनों पर ही सिमट गई.

Scorecard https://t.co/zMJKYRAVhE#AsianGames pic.twitter.com/ZIi2hTFv3A

— BCCI Women (@BCCIWomen) September 20, 2026

भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. कप्तान के फैसले को शेफाली वर्मा ने विस्फोटक शतक लगाते हुए सही साबित किया और टीम को एक सुरक्षित स्कोर तक पहुंचा दिया. स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा पारी की शुरुआत करने उतरी थीं. दोनों ने पहले विकेट के लिए 6 ओवर में 72 रन की साझेदारी की. मंधाना 19 गेंदों पर 2 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुईं. इसके बाद जी कमलीनी का विकेट भी जल्द गिर गया. वह 3 रन बनाकर आउट हुईं.

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शेफाली वर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी की और टीम का स्कोर 179 तक पहुंचाया. कौर 33 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुईं. इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष भी 2 रन बनाकर आउट हुईं.

She reaches the milestone in just balls

Updates https://t.co/zMJKYRAVhE#TeamIndia | #AsianGames pic.twitter.com/nEBfaU72JW

गिरते विकेटों के बीच शेफाली वर्मा ने एक छोर संभाल कर रखा और अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर का पहला शतक लगाया. उनका शतक 49 गेंदों पर आया. यह भारतीय पारी की आखिरी गेंद थी. शेफाली वर्मा 49 गेंदों पर 9 छक्के और 3 चौकों की मदद से 100 रन पर नाबाद लौटीं. इस शतक के साथ ही शेफाली ने मंधाना के सबसे तेज टी20 शतक के भारतीय महिला क्रिकेटर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. मंधाना ने 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 49 गेंदों में ही शतक लगाया था. शेफाली के साथ भारती फूलमाली 5 गेंदों पर 9 रन बनाकर नाबाद रहीं. भारत ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए. बंग्लादेश के लिए मारूफा अख्तर, संजीदा अख्तर, राबिया खान और नाहिदा अख्तर ने 1-1 विकेट लिए.

ये भी पढ़ें: भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की ODI और T20I टीम का ऐलान, शाई होप को मिली कप्तानी, इस दिग्गज ऑलराउंडर को किया गया बाहर

बल्लेबाजी के बाद भारतीय टीम ने गेंदबाजी में भी कमाल कर दिखाया. दीप्ति शर्मा और नंदिनी शर्मा के आगे बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए. टीम 100 रन भी नहीं बना पाई. उसके लिए सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू पाए. दिलारा अख्तर ने 27, सुल्ताना खातून ने नाबाद 12 और शर्मिन अख्तर ने 10 रन बनाए. भारत के लिए दीप्ति और नंदिनी ने 3-3 विकेट लिए. श्री चरणी को दो सफलता मिली. श्रेयंका पाटिल और क्रांति गौड़ ने 1-1 विकेट लिया.

↗ Read the original at Zee News Hindi

Citations · 3 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

82 Zee News Hindi ★ most authoritative citation

Asian Games: शेफाली के शतक से फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल मैच में श्रीलंका से होगी भिड़ंत: ब्रॉन्ज के लिए खेलेगा पाकिस्तान - Zee News

Asian Games: शेफाली के शतक से फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल मैच में श्रीलंका से होगी भिड़ंत: ब्रॉन्ज के लिए खेलेगा पाकिस्तान Zee News

58 minutes from now
80 Google News Hindi Sports

Asian Games: भारत का तूफानी वार- जापान को 57 पर निपटाया, फिर 30 गेंदों में सेमीफाइनल का टिकट - aajtak.in

Asian Games: भारत का तूफानी वार- जापान को 57 पर निपटाया, फिर 30 गेंदों में सेमीफाइनल का टिकट aajtak.in

2 days ago
79 News18 Hindi

Asian Games: टेकबॉल में गोल्ड मेडल का टूटा सपना, सेमीफाइनल में हारी क्विम्सी डिसूजा, ब्रॉन्ज के लिए बची है ... - News18 Hindi

Asian Games: टेकबॉल में गोल्ड मेडल का टूटा सपना, सेमीफाइनल में हारी क्विम्सी डिसूजा, ब्रॉन्ज के लिए बची है ... News18 Hindi

1 day ago

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app