Multiple unrelated Hindi news items reported under a single story ID
The three sources provide unrelated reports: a health alert about fever and itching in Kuldomri with negative malaria tests, a political story about books on Modi‑Yogi and the Sangh being distributed to 44 inter colleges in Farukhabad, and a sports notice about 44 teams competing in a competition at Kesuuli. No common event can be synthesized.
First reported 3 days ago · latest update 27 minutes from nowम्योरपुर ब्लॉक की कुलडोमरी ग्राम पंचायत के वीरनबहवा, गुलालीडीह, धुर्वाह और बियहवा समेत कई टोलों में बुखार और सर्दी-जुकाम फैल गया है। यहां दर्जनों लोग बीमार हैं। इसकी जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को गांव पहुंचकर जांच की और फॉगिंग भी कराई।
वीरनबहवा और मोहलाइनसोत में 44 लोगों की मलेरिया जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। ग्रामीणों के मुताबिक, जय प्रकाश (70), रजवन्ती (75), राजकुमारी (45), गुलवासो (70), राधिका (10), सुरेश (18) और रामदत्त शुक्ल (53) समेत कई लोग बुखार और सर्दी-जुकाम से पीड़ित हैं। कई घरों में एक से ज्यादा लोग बीमार हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी धर्मेंद्र नारायण श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने वीरनबहवा में 23 लोगों के खून के नमूने लिए। सभी की मलेरिया रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं मोहलाइनसोत में भी 21 लोगों की जांच हुई, वहां भी मलेरिया का कोई मामला नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुखार से पीड़ित लोगों के साथ दर्जनों लोगों ने खुजली की शिकायत भी बताई। ऐसे लोगों को डॉक्टरी जांच और इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र जाने की सलाह दी गई। टीम ने ग्रामीणों को बुखार होने पर तुरंत जांच कराने के लिए भी जागरूक किया।
दोनों टोलों में फॉगिंग कराई गई। ग्रामीणों को घरों के आसपास पानी जमा न होने देने और साफ-सफाई रखने की सलाह दी गई। मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का इस्तेमाल करने के लिए भी जागरूक किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. शिशिर श्रीवास्तव ने बताया कि स्वास्थ्य टीम को मौके पर भेजकर मरीजों की जांच और इलाज कराया जा रहा है।
जांच टीम में जिला मलेरिया अधिकारी धर्मेंद्र नारायण श्रीवास्तव, वीबीडी कंसल्टेंट कुमार शुभम, मलेरिया निरीक्षक अभिषेक पांडेय, सीएचओ चंद्रेश सिंह, एसएफडब्ल्यू सभाजीत, संगिनी गीता देवी और आशा कार्यकर्ता इंद्रावती व चंपा देवी शामिल थीं।
Citations · 3 reports from 3 outlets
Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.
कुलडोमरी में दर्जनों लोग बुखार और खुजली से बीमार: 44 की मलेरिया जांच निगेटिव आई, स्वास्थ्य विभाग ने कराई फॉ... - Dainik Bhaskar
कुलडोमरी में दर्जनों लोग बुखार और खुजली से बीमार: 44 की मलेरिया जांच निगेटिव आई, स्वास्थ्य विभाग ने कराई फॉ... Dainik Bhaskar
3 days agoफर्रुखाबाद के 44 इंटर कॉलेजों को मिलेंगी मोदी-योगी और संघ पर लिखीं पुस्तकें, सांसद निधि से खरीदी गईं किताबें - Jagran
फर्रुखाबाद के 44 इंटर कॉलेजों को मिलेंगी मोदी-योगी और संघ पर लिखीं पुस्तकें, सांसद निधि से खरीदी गईं किताबें Jagran
1 day agoकेसूली में खेल स्पर्धा शुरू, 44 टीमें मैदान में - Dainik Bhaskar
केसूली में खेल स्पर्धा शुरू, 44 टीमें मैदान में Dainik Bhaskar
27 minutes from now