T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 84 3 outlets citing Technology IN

इंदौर: छात्रों की गूंज में कांग्रेस के पदाधिकारी स्टूडेंट बनकर आए मंच पर! भाजपा ने लगाए आरोप - Amar Ujala

इंदौर: छात्रों की गूंज में कांग्रेस के पदाधिकारी स्टूडेंट बनकर आए मंच पर! भाजपा ने लगाए आरोप Amar Ujala

First reported 1 day ago · latest update 4 hours from now
T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
Amarujala Authority 82

मंच पर राहुल ने अलग-अलग छात्रों को बुलाया था। भाजपा का आरोप है कि उनमें से कई कांग्रेस के पदाधिकारी रहे हैं और उन्हें छात्र बताकर मंच पर बुलाया गया। भाजपा की आईटी सेल ने इससे जुड़ी पोस्ट भी अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करना शुरू कर दी। भाजपा के आरोपों को लेकर फिलहाल कांग्रेस की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।

मंच पर प्रतियोगी परीक्षा और भर्ती का इंतजार कर रहे छात्रों को राहुल ने बुलाया था। इनमें तीन छात्र तनय शर्मा, राधा मालवीय और रणजीत किसानवंशी मंच पर आए थे और अपनी समस्याएं बताईं। भाजपा ने छात्रों के अकाउंट खंगाले और उनकी पड़ताल की।

भाजपा नेताओं का कहना है कि तनय शर्मा एनएसयूआई के प्रवक्ता हैं, जबकि राधा मालवीय जिला पंचायत सदस्य और युवा कांग्रेस की प्रदेश महासचिव हैं। इसके अलावा रणजीत को भी कांग्रेस का कार्यकर्ता बताते हुए उनके राहुल के साथ भारत जोड़ो यात्रा के फोटो भाजपा ने जुटा लिए। भाजपा नेताओं का कहना है कि छात्रों की गूंज के लिए राहुल गांधी को अपनी ही पार्टी के कांग्रेस कार्यकर्ता बुलाने पड़े और स्टेज पर ड्रामा किया गया। उन्होंने कहा कि इंदौर में कांग्रेस के कार्यक्रम में छात्रों की नहीं, झूठ की गूंज सुनाई दी।

↗ Read the original at Amarujala

Citations · 3 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

82 Amarujala ★ most authoritative citation

इंदौर: छात्रों की गूंज में कांग्रेस के पदाधिकारी स्टूडेंट बनकर आए मंच पर! भाजपा ने लगाए आरोप - Amar Ujala

इंदौर: छात्रों की गूंज में कांग्रेस के पदाधिकारी स्टूडेंट बनकर आए मंच पर! भाजपा ने लगाए आरोप Amar Ujala

4 hours from now
80 Google News Hindi Technology

सोनीपत: मरीज बनकर आया, मोबाइल चुराया... दूसरी मंजिल से कूदा चोर, मौके पर मौत - AajTak

सोनीपत: मरीज बनकर आया, मोबाइल चुराया... दूसरी मंजिल से कूदा चोर, मौके पर मौत AajTak

1 day ago
80 Google News Hindi Health

बच्चों ने सब्जी बनकर सिखाए सेहत के गुर - Dainik Bhaskar

बच्चों ने सब्जी बनकर सिखाए सेहत के गुर Dainik Bhaskar

2 hours from now

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app