T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 89 3 outlets citing India IN

IIT बॉम्बे और अन्य संस्थानों से जुड़ी खबरें

विभिन्न रिपोर्टों में आईआईटी बॉम्बे द्वारा प्रदूषण विभाग को प्रशिक्षण देने, आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र अभिषेक आनंद के जापानी क्रिकेट टीम में शामिल होने और आईआईटी बॉम्बे के एक छात्र की आत्महत्या मामले में प्रोफेसर की भूमिका न मिलने की जांच रिपोर्ट का उल्लेख है।

First reported 4 days ago · latest update 28 minutes ago
T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
Dainik Bhaskar Authority 86

राजस्थान में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए डेटा और सॉफ्टवेयर की मदद से फैसले लेने पर जोर दिया जा रहा है। इसे लेकर राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल (RSPCB) में IIT बॉम्बे की ओर से PAVITRA सॉफ्टवेयर पर वर्कशॉप आयोजित की गई।

इसमें अधिकारियों को बताया गया कि इस सॉफ्टवेयर की मदद से यह पता लगाया जा सकता है कि किसी इलाके में प्रदूषण किन कारणों से बढ़ रहा है। उसे कम करने के लिए कौन-से उपाय ज्यादा असरदार हो सकते हैं।

ट्रांसपोर्ट, उद्योग और पराली का असर भी पता चलेगा

PAVITRA में अलग-अलग जगहों से मिलने वाले प्रदूषण के आंकड़ों का इस्तेमाल किया जाता है। इससे परिवहन, उद्योग, घरों में ईंधन के इस्तेमाल, कृषि अवशेष जलाने जैसे स्रोतों से होने वाले प्रदूषण का आकलन किया जा सकता है। साथ ही यह भी देखा जा सकता है कि किसी एक स्रोत पर नियंत्रण करने से हवा में PM-2.5 जैसे प्रदूषक कितने कम हो सकते हैं।

अधिकारियों को डैशबोर्ड चलाकर समझाया

वर्कशॉप में PAVITRA के डैशबोर्ड का इस्तेमाल करके अधिकारियों को उदाहरण के जरिए समझाया गया। इसमें बताया गया कि अगर किसी क्षेत्र में स्वच्छ ईंधन का इस्तेमाल बढ़ाया जाए, घरों में बिजली का उपयोग बढ़े या कृषि अवशेष जलाने में कमी आए तो प्रदूषण पर कितना असर पड़ सकता है। RSPCB अधिकारियों ने मंडल की ओर से प्रदूषण कम करने के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी भी दी। IIT बॉम्बे की टीम ने सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल और आंकड़ों को समझने की ट्रेनिंग दी। वर्कशॉप में PAVITRA परियोजना के प्रधान अन्वेषक प्रो. चंद्र वेंकटरामन सहित परियोजना की टीम मौजूद रही।

↗ Read the original at Dainik Bhaskar

Citations · 3 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

86 Dainik Bhaskar ★ most authoritative citation

IIT बॉम्बे ने पॉल्यूशन डिपार्टमेंट के अधिकारियों को दी ट्रेनिंग, प्रदूषण का मुख्य कारण पता चलेगा - Dainik Bhaskar

IIT बॉम्बे ने पॉल्यूशन डिपार्टमेंट के अधिकारियों को दी ट्रेनिंग, प्रदूषण का मुख्य कारण पता चलेगा Dainik Bhaskar

4 days ago
85 NDTV India

IIT बॉम्बे छात्र की खुदकुशी में प्रोफेसर की भूमिका का कोई सबूत नहीं.. क्राइम ब्रांच की जांच में क्या पता चला? - ndtv.in

IIT बॉम्बे छात्र की खुदकुशी में प्रोफेसर की भूमिका का कोई सबूत नहीं.. क्राइम ब्रांच की जांच में क्या पता चला? ndtv.in

28 minutes ago
80 Google News Hindi Sports

बिहार से IIT कानपुर, फिर जापानी क्रिकेट टीम में एंट्री... अभिषेक आनंद की दिल छूने वाली कहानी - AajTak

बिहार से IIT कानपुर, फिर जापानी क्रिकेट टीम में एंट्री... अभिषेक आनंद की दिल छूने वाली कहानी AajTak

1 day ago

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app