T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 86 3 outlets citing General IN

जिला जेल में मोबाइल बरामदगी और अन्य खबरें

जिला जेल में दीवार के ऊपर से मोबाइल फेंके जाने और अस्पताल से दूसरा फोन बरामद होने की घटना सामने आई है। इसके अतिरिक्त, राजेश्वर सिंह ने महिला समानता को राजनीति से ऊपर रखने का आह्वान किया है और टॉयलेट में सांपों के प्रवेश को रोकने के उपायों पर जानकारी दी गई है।

First reported 4 days ago · latest update 3 hours ago
T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
NDTV India Authority 85

Snake in Toilets and Bathrooms: टॉयलेट या बाथरूम में अचानक सांप दिखाई देना किसी डरावने सपने से कम नहीं लगता. एक पल के लिए तो समझ ही नहीं आता कि आखिर ये घर के अंदर आया कैसे. बरसात और नमी वाले मौसम में अक्सर ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जब सांप बाथरूम या टॉयलेट की नाली के रास्ते घर में पहुंच जाते हैं. ऐसी स्थिति में घबराना काफी नेचुरल है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर सांप बाथरूम में सांप आते क्यां हैं और किन सावधानियों को अपनाकर आप खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं.

सांप का बाथरूम और टॉयलेट से घरों में आने का कारण कोई गंदगी नहीं है. इसका कारण जमीन में फैला पाइप का कनेक्शन और नमी होता है. साथ ही जमीन के अंदर कुछ छोटे-छोटे जीव भी रहते हैं जिसके कारण सांप अक्सर नाली में घुस आते हैं. इसके साथ ही नमी सांपों के रहने के लिए अनुकूल जगह बनाती है. दरअसल, सांप गर्मी से बचने के लिए ऐसी जगह घुस जाते हैं जो अंधेरी, नमी वाली और शांत हो. ऐसे में कुछ-कुछ रास्ते ड्रेनेज से जुड़े होते हैं, जिससे सांप घरों तक पहुंच जाते हैं.

बाथरूम और टॉयलेट से सांप को आने से रोकने के लिए आप ड्रेन आउटलेट्स पर मजबूत जाली लगवाएं. ये सबसे प्रभावशाली तरीका माना जाता है. इसके अलावा अगर आपके घर के आसपास झाड़ियां और कचरा रहता है तो इसे तुरंत साफ करें. ऐसी जगहों पर सांप काफी घुस जाते हैं. बाथरूम और टॉयलेट में लगे खुले पाइप को सील करें. इसके लिए आप सीमेंट या सिलिकॉन सीलेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं.

बाथरूम और टॉयलेट में सांप क्यों आते हैं?

अगर किसी कारण सांप आपके बाथरूम में आ जाता है तो सबसे पहले घबराएं नहीं. आप तुरंत दरवाजा बंद कर दें. इसके बाद दरवाजे के नीचे वाली जगह को किसी कपड़े या तौलिए से ब्लॉक कर दें. इसके बाद किसी ट्रेन्ड स्नेक कैचर से संपर्क करें. साथ ही खुद सांप को मारने या भगाने की कोशिश न करें, ये आपके लिए खतरनाक हो सकता है.

यह भी पढ़ें: कार में घुस गया सांप तो क्या करें? घबराकर ये गलती बिल्कुल न करें, जानिए सुरक्षित तरीका

↗ Read the original at NDTV India

Citations · 3 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

85 NDTV India ★ most authoritative citation

टॉयलेट में सांप क्यों घुस जाते हैं? सांप के ऊपर क्या डालने से सांप भाग जाता है, जान‍िए यहां - ndtv.in

टॉयलेट में सांप क्यों घुस जाते हैं? सांप के ऊपर क्या डालने से सांप भाग जाता है, जान‍िए यहां ndtv.in

3 hours ago
80 Google News Hindi Technology

जिला जेल में सेंध: दीवार के ऊपर से फेंका मोबाइल, अस्पताल से भी दूसरा फोन बरामद - Dainik Bhaskar

जिला जेल में सेंध: दीवार के ऊपर से फेंका मोबाइल, अस्पताल से भी दूसरा फोन बरामद Dainik Bhaskar

4 days ago
80 Google News Hindi Politics

महिला समानता को वोटबैंक की राजनीति से ऊपर रखें : राजेश्वर सिंह - Amar Ujala

महिला समानता को वोटबैंक की राजनीति से ऊपर रखें : राजेश्वर सिंह Amar Ujala

1 day ago

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app