T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 87 3 outlets citing Health IN

विभिन्न स्रोतों से प्रोटीन पाउडर और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

विभिन्न समाचार आउटलेट्स ने प्रोटीन पाउडर के उपयोग, इसके स्वास्थ्य प्रभावों और शतावर की खेती जैसे विषयों पर अलग-अलग रिपोर्ट दी हैं। एक रिपोर्ट में बिपाशा बसु के प्रोटीन पाउडर में कीड़े मिलने की घटना का उल्लेख है, जबकि अन्य में स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह और कृषि आधारित आय के तरीकों पर चर्चा की गई है।

First reported 6 days ago · latest update 1 hour ago
✦ T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
Google News Hindi Entertainment Authority 80

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने हाल ही में अपने प्रोटीन पाउडर के एक नए खुले डिब्बे में छोटे कीड़े जैसी चीज मिलने की बात कही थी और चिंता जताई थी. वहीं अब बिपाशा बसु की इस पोस्ट के बाद न्यूट्रिशन ब्रांड आइसोप्योर ने एक क्लियरिफिकेशन जारी किया है.

प्रोटीन कंपनी ने जारी किया क्लियरिफिकेशनग्लैनबिया परफॉर्मेंस न्यूट्रिशन (जीपीएन) इंडिया के जनरल मैनेजर सुमित माथुर ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने तुरंत एक्ट्रेस से कॉन्टेक्ट किया और प्रोडक्ट पैक की असलियत और क्वालिटी की जांच की जा रही है. बयान में कहा गया, "आइसोप्योर प्रॉडक्ट की क्वालिटी और कस्टमर की सुरक्षा के ऊंचे स्टैंडर्ड बनाए रखने के लिए पूरी तरह कमिटेड है. हमने संबंधित इंडियन सेलिब्रिटी कस्टमर से फौरन कॉन्टेक्ट किया, उनकी फौरन चिंता का सॉल्यूशन किया और हमारे जवाब को स्वीकार करने के लिए उनकी सराहना करते हैं. हमारी क्वालिटी टीम अभी पैक की असलियत और क्वालिटी की जांच कर रही है."

बिपाशा के प्रोटीन पाउडर में थे कीड़ेबता दें कि बिपासा बसु ने 10 सितंबर को इंस्टाग्राम स्टोरी पर उस प्रोडक्ट का एक वीडियो शेयर किया था और महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) के कमिश्नर तुकाराम मुंडे को टैग करके उनसे दखल देने की अपील की थी. ​​वीडियो में एक्ट्रेस ने कहा था, "इसमें कीड़े भरे हैं... बहुत छोटे-छोटे कीड़े. हमने जो नया डिब्बा खोला है, वह कीड़ों से भरा हुआ है."

वीडियो के साथ बिपासा बसु ने लिखा था, “तुकाराम मुंडे आप ही हमारी एकमात्र उम्मीद हैं... ताकि हम जो भी खरीदें, उसमें हमें खराब या मिलावटी सामान न मिले.” हालांकि, इस बात की कोई कंफर्मेशन नहीं है कि वीडियो में दिख रही चीज कीड़े थे या प्रॉडक्ट खराब था.

ये भी पढ़ें:-रवि तेजा की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'इरुमुडी' OTT पर 5 भाषाओं में हुई रिलीज, जानें- कहां देखें

कंपनी ने क्या कहा? वहीं आइसोप्योर ने कहा कि उसके तय नियमों में तय अधिकारियों के साथ मिलकर बाजार पर लगातार नजर रखना शामिल है, ताकि नकली सामान या बिना इजाजत के सामान बेचने वालों का पता लगाया जा सके. कंपनी ने कहा, "इन लगातार किए जा रहे उपायों का मकसद यह पक्का करना है कि ग्राहकों को असली आइसोप्योर प्रोडक्ट मिलें. हम कस्टमर्स को यह भी सलाह देते हैं कि वे ऑफिशियल चैनलों से ही सामान खरीदें और इस्तेमाल करने से पहले हर पैक पर दिए गए खास क्यूआर कोड से उसकी असलियत की जांच कर लें."

ये भी पढ़ें:-'मिर्जापुर द मूवी' बनी साल की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली तीसरी फिल्म, 'आवारापन 2' को दी मात

↗ Read the original at Google News Hindi Entertainment

Citations · 3 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

80 Google News Hindi Entertainment ★ most authoritative citation

बिपाशा बसु के प्रोटीन पाउडर में निकले थे कीड़े, अब कंपनी ने दी सफाई - ABP News

बिपाशा बसु के प्रोटीन पाउडर में निकले थे कीड़े, अब कंपनी ने दी सफाई ABP News

6 days ago
80 Google News Hindi Health

जिसे देखो प्रोटीन के पीछे पड़ा है, डॉक्टर ने बताया प्रोटीन पाउडर या सप्लीमेंट लेने चाहिए या नहीं - India TV Hindi

जिसे देखो प्रोटीन के पीछे पड़ा है, डॉक्टर ने बताया प्रोटीन पाउडर या सप्लीमेंट लेने चाहिए या नहीं India TV Hindi

1 hour ago
79 News18 Hindi

शतावर की खेती से कमाई का नया रास्ता, किसान घर पर बना रहे पाउडर और जूस, जानिए पूरा तरीका - News18 Hindi

शतावर की खेती से कमाई का नया रास्ता, किसान घर पर बना रहे पाउडर और जूस, जानिए पूरा तरीका News18 Hindi

3 days ago

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app