T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 88 3 outlets citing India IN

दिल्ली के कालकाजी में प्रॉपर्टी डीलर की मौत, बहन रोती हुई बोलीं- जब तक भाई मरा नहीं, तब तक मारते रहे - ndtv.in

दिल्ली के कालकाजी में प्रॉपर्टी डीलर की मौत, बहन रोती हुई बोलीं- जब तक भाई मरा नहीं, तब तक मारते रहे ndtv.in

First reported 3 days ago · latest update 2 hours ago
T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
NDTV India Authority 85

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके कालकाजी में देर रात हुए झगड़े के बाद एक शख्स की मौत का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान मंजीत सिंह उर्फ बंटी घड़ियाल के तौर पर हुई है. पुलिस के मुताबिक, रात करीब 12 बजकर 3 मिनट पर L-8, ग्राउंड फ्लोर, कालकाजी में झगड़े की PCR कॉल मिली थी. देर रात बंटी की बिल्डिंग में रहने वाले कुछ लोगों से बहस हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई. आरोप है कि इस दौरान उस पर हमला किया गया, जिसके बाद वह जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई. वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई. परिवार का आरोप है कि बंटी की पीट-पीटकर हत्या की गई.

मृतक की बहन ने IANS से बात करते हुए कहा, "मेरे भाई के साथ मार-पीट की गई. ऑन द स्पॉट उसे जान से मार दिया. रज्जी चौधरी, उनका हसबैंड, उनकी बेटी सभी ने मिलकर मेरे भाई को मार डाला. मेरे भाई को सर पर मारा, उसके बाद वे नीचे गिर गए. फिर उन्हें लात-घूंसों से तब तक मारा गया, जब तक उनकी मौत नहीं हो गई."

'सब वीडियो बनाते रहे, कोई बचाने नहीं आया....'

मृतक की बहन ने वारदात को एक्सप्लेन करते हुए बताया कि जब मुझे फोन आया और हम आए, तो भी वो छोड़ नहीं रहे थे. मेरे छोटे भाई को भी मारा गया. उसके नाक से खून आ रहा है. हमने बहुत हल्ला मचाया कोई नहीं. सभी लोग वीडियो बना रहे थे, कोई बचाने नहीं आया.

Delhi: A property dealer, Manjeet Singh, was allegedly beaten to death in the Kalkaji area

Sister of deceased says, "My brother was beaten, meant to be killed, they killed him right on the spot. Rajji Chaudhary was there, along with her husband, her sons, and her daughter. All… pic.twitter.com/g1esfpCl5T

पीड़ित बहन ने कहा कि मेरे भाई के दो बच्चे हैं, वो कहां जाएंगे. पुलिस से हमारी मांग है कि उन्हें फांसी हो.

ये भी पढ़ें: दिल्ली के मयूर विहार में 40 साल के शख्स की पीट-पीटकर हत्या, CCTV खंगाल रही पुलिस

पुलिस मौके पर पहुंची तो शुरुआती जांच में सामने आया कि L-8 के ग्राउंड फ्लोर और तीसरी मंजिल पर रहने वाले लोगों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हुई थी. इस दौरान मंजीत सिंह उर्फ बंटी और उसका भाई दिलबाग सिंह घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए AIIMS ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया.

ये भी पढ़ें: हिमांशु भाऊ गैंग के 4 गुर्गे कोटा से गिरफ्तार, दिल्ली के आया नगर और द्वारका मोड़ हत्याकांड में थे वांटेड

डीसीपी साउथ ईस्ट विनीत कुमार के मुताबिक, मामले की जांच के लिए कई टीमें बनाई गई हैं. पुलिस की टीमें घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं. इसके साथ ही, झगड़े में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है कि आखिर झगड़ा किस बात को लेकर शुरू हुआ और मंजीत की मौत किन परिस्थितियों में हुई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत की सही वजह और पूरे घटनाक्रम की तस्वीर और साफ होगी.

↗ Read the original at NDTV India

Citations · 3 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

85 NDTV India ★ most authoritative citation

दिल्ली के कालकाजी में प्रॉपर्टी डीलर की मौत, बहन रोती हुई बोलीं- जब तक भाई मरा नहीं, तब तक मारते रहे - ndtv.in

दिल्ली के कालकाजी में प्रॉपर्टी डीलर की मौत, बहन रोती हुई बोलीं- जब तक भाई मरा नहीं, तब तक मारते रहे ndtv.in

3 days ago
80 Prabhat Khabar

सिपाही ने बहन को गोली मारी, फिर खुद को भी मार ली - prabhatkhabar.com

सिपाही ने बहन को गोली मारी, फिर खुद को भी मार ली prabhatkhabar.com

2 hours ago
79 News18 Hindi

रोते-रोते बेहोश हुई हिंदू लड़की, कोर्ट ने नहीं भेजा मां-बाप के साथ, बहनों की किडनैपिंग, धर्म परिवर्तन फिर न... - hindi.news18.com

रोते-रोते बेहोश हुई हिंदू लड़की, कोर्ट ने नहीं भेजा मां-बाप के साथ, बहनों की किडनैपिंग, धर्म परिवर्तन फिर न... hindi.news18.com

3 days ago

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app