upcoming - hindi.business-standard.com
upcoming hindi.business-standard.com
First reported 3 days ago · latest update 3 hours ago
Upcoming NFOs: म्युचुअल फंड में निवेश करने वाले लोगों के लिए सितंबर के आखिरी दिनों में कई नए निवेश विकल्प खुलने जा रहे हैं। 21 सितंबर से 30 सितंबर के बीच छह नए फंड निवेश के लिए खुलेंगे। इनमें जेरोधा म्युचुअल फंड, मोतीलाल ओसवाल म्युचुअल फंड, ICICI प्रूडेंशियल म्युचुअल फंड, मिरे एसेट म्युचुअल फंड, व्हाइटओक कैपिटल म्युचुअल फंड और आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्युचुअल फंड की स्कीमें शामिल हैं।
इन फंड्स की निवेश रणनीति अलग-अलग है। इनमें निफ्टी नेक्स्ट 100, रियल एस्टेट और REIT, कॉन्ट्रा रणनीति, लाइफ साइकिल निवेश, स्मॉल कैप फंड्स और पूरे शेयर बाजार को ट्रैक करने वाले विकल्प शामिल हैं। ऐसे में नया फंड चुनने से पहले उसकी निवेश रणनीति, जोखिम और निवेश की अवधि समझना जरूरी है।
जेरोधा म्युचुअल फंड की यह ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है। इसका मकसद निफ्टी नेक्स्ट 100 इंडेक्स में शामिल कंपनियों के शेयरों में निवेश करके खर्च से पहले इंडेक्स के कुल रिटर्न के करीब रिटर्न देने की कोशिश करना है। यह एक पैसिव फंड है, इसलिए इसके रिटर्न और इंडेक्स के रिटर्न में ट्रैकिंग एरर के कारण कुछ अंतर हो सकता है। इस फंड का न्यू फंड ऑफर (NFO) 21 सितंबर 2026 को खुलेगा और 5 अक्टूबर 2026 को बंद होगा। इसमें कम से कम 1,000 रुपये से निवेश किया जा सकता है।
इसका बेंचमार्क निफ्टी नेक्स्ट 100 टीआरआई है। इसमें ग्रोथ विकल्प उपलब्ध है। कोई लॉक-इन नहीं है और एग्जिट लोड भी नहीं लगेगा। रिस्कोमीटर पर इसे वेरी हाई रिस्क की कैटेगरी में रखा गया है। केदारनाथ मिराजकर इस स्कीम के फंड मैनेजर हैं।
मोतीलाल ओसवाल म्युचुअल फंड की यह ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है, जो सेक्टोरल कैटेगरी में आती है। इसका मकसद निफ्टी REITS एंड रियल्टी टोटल रिटर्न इंडेक्स के प्रदर्शन के करीब रिटर्न देने की कोशिश करना है। यह फंड मुख्य रूप से रियल एस्टेट और REIT से जुड़े निवेश विकल्पों पर केंद्रित रहेगा। इसमें ट्रैकिंग एरर का जोखिम रहेगा।
इस फंड का NFO 25 सितंबर 2026 को खुलेगा और 9 अक्टूबर 2026 को बंद होगा। इसमें कम से कम 500 रुपये से निवेश किया जा सकता है। इसका बेंचमार्क निफ्टी REITS एंड रियल्टी टीआरआई है। इसमें ग्रोथ विकल्प उपलब्ध है और कोई लॉक-इन नहीं है। हालांकि, निवेश के 15 दिनों के भीतर पैसा निकालने पर 1 फीसदी एग्जिट लोड लगेगा। इसे वेरी हाई रिस्क की कैटेगरी में रखा गया है। स्वप्निल पी मयेकर, राकेश शेट्टी और दिशांत मेहता इस स्कीम के फंड मैनेजर हैं।
Also Read: भारतीय कंपनियों ने विदेश में झोंके 3.8 अरब डॉलर, एक साल पहले के 3.11 अरब डॉलर से बढ़ा आउटबाउंड निवेश
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्युचुअल फंड की यह ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है, जो वैल्यू ओरिएंटेड कैटेगरी में आती है। यह फंड कॉन्ट्रा रणनीति के आधार पर शेयरों में निवेश करेगा। यानी फंड मैनेजर ऐसी कंपनियों में निवेश के मौके तलाशेंगे, जिन पर फिलहाल बाजार का रुझान कमजोर हो सकता है, लेकिन लंबी अवधि में उनमें बेहतर प्रदर्शन की गुंजाइश दिखाई देती है।
इस फंड का एनएफओ 28 सितंबर 2026 को खुलेगा और 12 अक्टूबर 2026 को बंद होगा। इसमें कम से कम 1,000 रुपये से निवेश किया जा सकता है। इसका बेंचमार्क निफ्टी 500 टीआरआई है। इसे वेरी हाई रिस्क की कैटेगरी में रखा गया है। धर्मेश कक्कड़, गौरव चिकाने, साक्षत गोयल और शंकरन नरेन इस स्कीम के फंड मैनेजर हैं।
मिरे एसेट म्युचुअल फंड की यह ओपन-एंडेड हाइब्रिड स्कीम है और लाइफ साइकिल कैटेगरी में आती है। इसका मकसद लंबी अवधि में निवेशकों की पूंजी बढ़ाना है। इसके लिए यह फंड इक्विटी और इक्विटी से जुड़े साधनों के साथ डेट, मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स, इनविट्स, गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ तथा कमोडिटी डेरिवेटिव्स में निवेश कर सकता है। इस फंड का NFO 28 सितंबर 2026 को खुलेगा और 12 अक्टूबर 2026 को बंद होगा। इसमें कम से कम 5,000 रुपये से निवेश किया जा सकता है।
इसके बेंचमार्क में निफ्टी 500 टीआरआई, निफ्टी शॉर्ट ड्यूरेशन इंडेक्स, सोने की घरेलू कीमत और चांदी की घरेलू कीमत शामिल हैं। इसे वेरी हाई रिस्क की कैटेगरी में रखा गया है। हर्षद बोरावके इस स्कीम के फंड मैनेजर हैं।
व्हाइटओक कैपिटल म्युचुअल फंड की यह ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है, जो स्मॉल कैप कैटेगरी में आती है। यह फंड सीधे स्मॉल कैप कंपनियों के शेयर खरीदने के बजाय दूसरी इक्विटी आधारित स्मॉल कैप म्युचुअल फंड स्कीमों की यूनिट्स में निवेश करेगा। इसका मकसद लंबी अवधि में निवेशकों की पूंजी बढ़ाना है। इस फंड का एनएफओ 28 सितंबर 2026 को खुलेगा और 12 अक्टूबर 2026 को बंद होगा।
इसमें कम से कम 500 रुपये से निवेश किया जा सकता है। इसका बेंचमार्क निफ्टी स्मॉलकैप 250 टीआरआई है। इसमें ग्रोथ विकल्प उपलब्ध है। कोई लॉक-इन नहीं है। हालांकि, एक साल के भीतर पैसा निकालने पर 1 फीसदी एग्जिट लोड लगेगा। रिस्कोमीटर पर इसे वेरी हाई रिस्क की कैटेगरी में रखा गया है। आशीष अग्रवाल, भाविन पटाडिया और निकुंज संपत इस स्कीम के फंड मैनेजर हैं।
आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्युचुअल फंड की यह ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है। यह इंडेक्स बाजार के अलग-अलग आकार और सेगमेंट की कंपनियों को कवर करता है। चूंकि यह इंडेक्स को ट्रैक करने वाली स्कीम है, इसलिए इसमें ट्रैकिंग एरर का जोखिम रहेगा।
इस फंड का NFO 30 सितंबर 2026 को खुलेगा और 14 अक्टूबर 2026 को बंद होगा। इसमें कम से कम 500 रुपये से निवेश किया जा सकता है। इसका बेंचमार्क बीएसई टोटल मार्केट टीआरआई है। इसमें ग्रोथ विकल्प उपलब्ध है। कोई लॉक-इन नहीं है और एग्जिट लोड भी नहीं है। रिस्कोमीटर पर इसे वेरी हाई रिस्क की कैटेगरी में रखा गया है। मेहुल दामा और प्रिया श्रीधर इस स्कीम के फंड मैनेजर हैं।
(डिस्क्लेमर: यहां NFO की डीटेल दी गई है। ये निवेश की सलाह नहीं है। म्युचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)
Citations · 11 reports from 3 outlets
Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.
upcoming - hindi.business-standard.com
upcoming hindi.business-standard.com
3 days agoकच्चे माल की बढ़ी कीमतों के बावजूद त्योहारी सीजन में FMCG कंपनियां नहीं बढ़ाएंगी दाम - hindi.business-standard.com
कच्चे माल की बढ़ी कीमतों के बावजूद त्योहारी सीजन में FMCG कंपनियां नहीं बढ़ाएंगी दाम hindi.business-standard.com
3 days agoट्रंप का नया कानून, कच्चे तेल से लेकर FPI तक, इस हफ्ते ये फैक्टर्स तय करेंगे शेयर बाजार की चाल - hindi.business-standard.com
ट्रंप का नया कानून, कच्चे तेल से लेकर FPI तक, इस हफ्ते ये फैक्टर्स तय करेंगे शेयर बाजार की चाल hindi.business-standard.com
3 days agoरूसी तेल पर अमेरिकी टैरिफ का खतरा, भारतीय निर्यातकों की बढ़ी चिंता - hindi.business-standard.com
रूसी तेल पर अमेरिकी टैरिफ का खतरा, भारतीय निर्यातकों की बढ़ी चिंता hindi.business-standard.com
3 days agoउदारीकरण के 35 साल: व्यापार करने में आसानी आज भी एक विचारणीय विषय नहीं - hindi.business-standard.com
उदारीकरण के 35 साल: व्यापार करने में आसानी आज भी एक विचारणीय विषय नहीं hindi.business-standard.com
3 days agoटाटा कंज्यूमर, वेदांत समेत ये 7 शेयर लार्जकैप से हो सकते हैं बाहर, निवेशकों पर क्या होगा असर? - hindi.business-standard.com
टाटा कंज्यूमर, वेदांत समेत ये 7 शेयर लार्जकैप से हो सकते हैं बाहर, निवेशकों पर क्या होगा असर? hindi.business-standard.com
2 days agoमोबाइल से मिनटों में मिलेगा लोन! RBI ला रहा ULI ऐप, किसानों से लेकर आम लोगों तक सबको फायदा - hindi.business-standard.com
मोबाइल से मिनटों में मिलेगा लोन! RBI ला रहा ULI ऐप, किसानों से लेकर आम लोगों तक सबको फायदा hindi.business-standard.com
2 days agoभारत के लिए खुला न्यूजीलैंड का बाजार, 20 अक्टूबर से लागू होगा मुक्त व्यापार समझौता - hindi.business-standard.com
भारत के लिए खुला न्यूजीलैंड का बाजार, 20 अक्टूबर से लागू होगा मुक्त व्यापार समझौता hindi.business-standard.com
2 days agoIRCTC की बदलेगी तस्वीर! सुपर ऐप और वंदे भारत बनेंगे ग्रोथ इंजन, शेयर में 20% तेजी का अनुमान - hindi.business-standard.com
IRCTC की बदलेगी तस्वीर! सुपर ऐप और वंदे भारत बनेंगे ग्रोथ इंजन, शेयर में 20% तेजी का अनुमान hindi.business-standard.com
1 day agoबिज़नेस स्टैंडर्ड की म्युचुअल फंड पर देश की पहली हिंदी वेबसाइट लॉन्च - hindi.business-standard.com
बिज़नेस स्टैंडर्ड की म्युचुअल फंड पर देश की पहली हिंदी वेबसाइट लॉन्च hindi.business-standard.com
1 day agoमोदी 3.0 सरकार में महिला मंत्री कौन हैं? - hindi.business-standard.com
मोदी 3.0 सरकार में महिला मंत्री कौन हैं? hindi.business-standard.com
3 hours ago