खाद विक्रेताओं की दुकानों की औचक जांच - Dainik Bhaskar
खाद विक्रेताओं की दुकानों की औचक जांच Dainik Bhaskar
First reported 4 days ago · latest update 6 hours agoजिले में किसानों को खादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया है। मुख्य कृषि अधिकारी अमरजीत सिंह दोसांझ ने जिले में विभिन्न खाद व थोक विक्रेताओं की दुकानों की औचक जांच की।
अधिकारियों ने विक्रेताओं को निर्देश दिए कि वे रोजाना स्टॉक बोर्ड अपडेट करें और पीओएस मशीन व भौतिक स्टॉक में पूरा तालमेल बनाए रखें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों को बेची जाने वाली हर सामग्री का पक्का बिल जारी करना अनिवार्य है। खादों के साथ गैर-जरूरी कृषि दवाओं या अन्य सामान की टैगिंग (जबरन बिक्री) करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
दोसांझ ने चेतावनी दी कि यदि कोई विक्रेता कालाबाजारी, जमाखोरी या बिना बिल के सामान बेचता पाया गया तो उसका लाइसेंस रद्द कर कंट्रोल ऑर्डर के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। सभी ब्लॉक कृषि अधिकारियों को निर्धारित नियंत्रित दरों पर खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य कृषि अधिकारी ने किसानों से अपील की कि वे हमेशा पक्का बिल लें और किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर तुरंत संबंधित कृषि कार्यालय में संपर्क करें।
Citations · 3 reports from 3 outlets
Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.
खाद विक्रेताओं की दुकानों की औचक जांच - Dainik Bhaskar
खाद विक्रेताओं की दुकानों की औचक जांच Dainik Bhaskar
6 hours agoआस्था कुंज कांड के बाद दिल्ली के बड़े पार्कों की सुरक्षा का रियलिटी चेक, पुलिस कमिश्नर ने किया औचक निरीक्षण - Jagran
आस्था कुंज कांड के बाद दिल्ली के बड़े पार्कों की सुरक्षा का रियलिटी चेक, पुलिस कमिश्नर ने किया औचक निरीक्षण Jagran
1 day agoहल्बापारा मिचेसुखई स्कूल में बीईओ का औचक निरीक्षण, छात्रों से पूछे गणित-विज्ञान के सवाल - Dainik Bhaskar
हल्बापारा मिचेसुखई स्कूल में बीईओ का औचक निरीक्षण, छात्रों से पूछे गणित-विज्ञान के सवाल Dainik Bhaskar
4 days ago