T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 82 3 outlets citing India IN

Gold Silver Price Today: आज सोना-चांदी हुआ सस्ता, 2,500 रुपये तक गिरे भाव, जानें ताजा कीमतें - ndtv.in

Gold Silver Price Today: आज सोना-चांदी हुआ सस्ता, 2,500 रुपये तक गिरे भाव, जानें ताजा कीमतें ndtv.in

First reported 1 day ago · latest update 12 hours ago
✦ T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
NDTV India Authority 85

Gold Silver Rate Today Sept 24 : अगर आज आप सोने-चांदी की खरीदारी करने का सोच रहे हैं आपके लिए अच्छी खबर है. त्योहारी सीजन से ठीक पहले सोना और चांदी दोनों सस्ते हो गए हैं. गुरुवार, 24 सतंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और रिटेल सर्राफा बाजार दोनों जगह सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट (Gold-Silver Price Fall) देखने को मिली.MCX पर चांदी में 2,587 रुपये की बड़ी गिरावट आई है, जबकि सोना भी 749 रुपये टूटकर 1.50 रुपये लाख के करीब आ गया है.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 सितंबर दोपहर तक 5 अक्टूबर 2026 एक्सपायरी वाला सोना (Gold Futures) 749 रुपये (0.50%) गिरकर ₹1,50,550 प्रति 10 ग्राम पर आ गया. गुरुवार को सोने ने 1,50,383 रुपये के निचले और 1,51,350 रुपये का ऊपरी लेवल पर ट्रेड कर रहा है.

घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,090 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,39,416 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. पिछले एक महीने में सोना करीब 7% फिसला है, हालांकि एक साल में इसमें करीब 34.5% की बढ़त बनी हुई है.

24 कैरेट सोने की कीमतें अलग-अलग शहरों में इस तरह हैं...

वहीं 22 कैरेट सोने की बात करें तो दिल्ली में रेट ₹1,38,921, मुंबई में ₹1,39,159 और चेन्नई में ₹1,39,563 प्रति 10 ग्राम ,कोलकाता में 1,38,976 रुपये, बेंगलुरु में 1,39,269 रुपये और हैदराबाद में 1,39,379 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया.

चांदी में सोने के मुकाबले काफी तेज गिरावट दर्ज की गई. MCX पर गुरुवार को चांदी (Silver Futures) एमसीएक्स पर चांदी 2,587 रुपये यानी 1.10% टूटकर 2,33,308 रुपये पर आ गई. दिन में इसका भाव 2,32,998 रुपये से 2,35,590 रुपये के बीच रहा.

घरेलू बाजार में चांदी 2,36,080 रुपये प्रति किलो और 925 स्टर्लिंग सिल्वर 2,18,374 रुपये प्रति किलो पर थी. एक महीने में चांदी करीब 3.6% नीचे आई है, लेकिन पिछले एक साल में इसका भाव 76.2% से ज्यादा बढ़ा है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 0.1% बढ़कर 4,290.29 डॉलर प्रति औंस रहा. वहीं चांदी 0.2% गिरकर 64.31 डॉलर प्रति औंस पर आ गई. पिछले सत्र में चांदी करीब 4% टूटी थी.

चॉइस वेल्थ के हेड ऑफ रिसर्च एंड प्रोडक्ट अक्षत गर्ग के मुताबिक, घरेलू सोने की कीमतें एक साल में करीब 60% बढ़ी हैं. करीब 98,000 रुपये से बढ़कर यह लगभग 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा है. इस तेजी में ग्लोबल रैली, रुपये में कमजोरी और अप्रैल में इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% किए जाने का भी असर रहा.

ये भी पढ़ें- नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर: IRDAI बदलने जा रहा है इंश्योरेंस खरीदने का तरीका, सीधे घटेंगे दाम?

↗ Read the original at NDTV India

Citations · 3 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

85 NDTV India ★ most authoritative citation

Gold Silver Price Today: आज सोना-चांदी हुआ सस्ता, 2,500 रुपये तक गिरे भाव, जानें ताजा कीमतें - ndtv.in

Gold Silver Price Today: आज सोना-चांदी हुआ सस्ता, 2,500 रुपये तक गिरे भाव, जानें ताजा कीमतें ndtv.in

18 hours ago
85 Dainik Jagran (National)

Gold Silver Price Crash: सोना-चांदी धड़ाम, 5000 रुपये तक सस्ता; चेक करें क्या है ताजा भाव - jagran.com

Gold Silver Price Crash: सोना-चांदी धड़ाम, 5000 रुपये तक सस्ता; चेक करें क्या है ताजा भाव jagran.com

12 hours ago
79 News18 Hindi

Gold-Silver Price : सोने और चांदी में फिर दिखा उछाल, त्योहारों से पहले ही जेब पर बढ़ा बोझ - News18 Hindi

Gold-Silver Price : सोने और चांदी में फिर दिखा उछाल, त्योहारों से पहले ही जेब पर बढ़ा बोझ News18 Hindi

1 day ago

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app