T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 89 3 outlets citing India IN

SC पहुंचा चुनाव आयोग का विवाद, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किसने दायर की याचिका? - Jagran

SC पहुंचा चुनाव आयोग का विवाद, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किसने दायर की याचिका? Jagran

First reported 1 day ago · latest update 55 minutes ago
✦ T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
Dainik Jagran (National) Authority 85

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा कथित तौर पर दो चुनाव आयुक्तों की सहमति के बिना लिए गए फैसलों, जारी दिशा-निर्देशों और साफ्टवेयर में किए गए बदलावों को चुनौती दी गई है। याचिका में कहा गया है कि इस तरह की कार्रवाई सामूहिक निर्णय लेने की वैधानिक अनिवार्यता का उल्लंघन करती है।

यह याचिका अधिवक्ता चांद कुरैशी के माध्यम से अधिवक्ता शैलेंद्र मणि त्रिपाठी द्वारा दायर की गई है। याचिका में अनुरोध किया गया है कि ज्ञानेश कुमार द्वारा कथित तौर पर दोनों चुनाव आयुक्तों की सहमति के बिना लिए गए फैसलों को असंवैधानिक और अमान्य घोषित किया जाए।

इसके साथ ही याचिकाकर्ता ने मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य अधिकारियों के खिलाफ कर्तव्य के उल्लंघन से संबंधित प्रविधानों के तहत आपराधिक कार्यवाही शुरू करने का भी अनुरोध किया है।

यह याचिका उस रिपोर्ट के कुछ दिन बाद दायर की गई है, जिसमें कहा गया था कि चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने चुनाव आयोग के नाम पर लिए गए कई फैसलों पर लिखित आपत्तियां दर्ज की थीं।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

↗ Read the original at Dainik Jagran (National)

Citations · 3 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

85 Dainik Jagran (National) ★ most authoritative citation

SC पहुंचा चुनाव आयोग का विवाद, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किसने दायर की याचिका? - Jagran

SC पहुंचा चुनाव आयोग का विवाद, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किसने दायर की याचिका? Jagran

55 minutes ago
83 India Today Hindi

वोट चोरी के आरोपों पर सियासी घमासान, राहुल गांधी ने CEC से मांगा इस्तीफा - AajTak

वोट चोरी के आरोपों पर सियासी घमासान, राहुल गांधी ने CEC से मांगा इस्तीफा AajTak

10 hours ago
80 Google News Hindi Politics

जब संसद में बन रहा था CEC चुनने वाला कानून तब कहां था विपक्ष? सिर्फ ओवैसी ने किया विरोध - Hindustan

जब संसद में बन रहा था CEC चुनने वाला कानून तब कहां था विपक्ष? सिर्फ ओवैसी ने किया विरोध Hindustan

1 day ago

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app