रोहित-सचिन टॉप-5 से बाहर, विराट कोहली नंबर-1; वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन - Hindustan
रोहित-सचिन टॉप-5 से बाहर, विराट कोहली नंबर-1; वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन Hindustan
First reported 1 week ago · latest update 1 hour ago
इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज रविवार, 27 सितंबर से होने जा रहा है।इससे पहले एक नजर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों पर डालते हैं। यह लिस्ट सिर्फ भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की नहीं है, बल्कि ओवरऑल लिस्ट है। टॉप-5 बल्लेबाजों की इस लिस्ट में एकमात्र भारतीय विराट कोहली हैं, जो पहले पायदान पर हैं, जबकि दो पाकिस्तान भी इस लिस्ट में मौजूद हैं। हैरानी की बात यह है कि सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी टॉप-5 बल्लेबाजों की इस लिस्ट से बाहर हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर जैसे महान खिलाड़ी का भी नाम नहीं है। सचिन के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक 18426 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है, मगर उनके बल्ले से वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ 1573 रन ही निकले। यह रन उन्होंने 39 मैचों में 52.43 की औसत के साथ बनाए हैं। वह ओवरऑल लिस्ट में 7वें पायदान पर हैं। जबकि हिटमैन रोहित शर्मा 37 पारियों में उनसे अधिक 1613 रन बनाकर लिस्ट में 6ठे नंबर पर हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों में दो नाम पाकिस्तानी प्लेयर्स के भी हैं। जावेद मियादद ने 64 मैचों में 33.85 की औसत के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ 1930 रन बनाए और वह लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। जबकि रमीज राजा 53 मैचों में 1624 रनों के साथ पांचवें और आखिरी पायदान पर हैं।
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज मॉर्क वॉ और दुनिया के बेस्ट हरफनमौला जैक कैलिस भी इस लिस्ट में हैं। वॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली 45 पारियों में 39.72 की औसत के साथ 1708 रन बनाए थे, जबकि कैलिस ने 40 मैचों में 50.48 की औसत के साथ इस टीम के खिलाफ अपने वनडे करियर में 1666 रन बनाए थे। वॉ लिस्ट में तीसरे तो कैलिस चौथे पायदान पर हैं।
किंग कोहली के नाम वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा 2261 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। यह रन उन्होंने 66.50 की लाजवाब की औसत के साथ बनाए हैं। कोहली ने WI के खिलाफ 43 ही वनडे खेले हैं, जिसमें 41 बार उन्हें बैटिंग करने का मौका मिला है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 शतक और 11 अर्धशतक भी लगाए हैं। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 157 रनों का रहा है।
Citations · 8 reports from 3 outlets
Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.
रोहित-सचिन टॉप-5 से बाहर, विराट कोहली नंबर-1; वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन - Hindustan
रोहित-सचिन टॉप-5 से बाहर, विराट कोहली नंबर-1; वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन Hindustan
1 week agoदुनिया के 5 क्रिकेटर... जिन्होंने सबसे लंबे समय तक खेला वनडे क्रिकेट, दो के नाम 22 साल का महारिकॉर्ड - News18 Hindi
दुनिया के 5 क्रिकेटर... जिन्होंने सबसे लंबे समय तक खेला वनडे क्रिकेट, दो के नाम 22 साल का महारिकॉर्ड News18 Hindi
1 week agoकोहली बोले- 2027 में आखिरी वर्ल्ड कप खेलूंगा: ट्रॉफी के लिए सबकुछ दांव पर लगा दूंगा; वनडे में सबसे ज्यादा 5... - Dainik Bhaskar
कोहली बोले- 2027 में आखिरी वर्ल्ड कप खेलूंगा: ट्रॉफी के लिए सबकुछ दांव पर लगा दूंगा; वनडे में सबसे ज्यादा 5... Dainik Bhaskar
6 days agoवनडे क्रिकेट में विराट कोहली की 5 सबसे तेज सेंचुरी, लिस्ट में बड़ा फेरबदल - Navbharat Times
वनडे क्रिकेट में विराट कोहली की 5 सबसे तेज सेंचुरी, लिस्ट में बड़ा फेरबदल Navbharat Times
5 days agoशुभमन गिल तीसरे नंबर पर पहुंचे, रोहित शर्मा नंबर-1; ODI में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी - livehindustan.com
शुभमन गिल तीसरे नंबर पर पहुंचे, रोहित शर्मा नंबर-1; ODI में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी livehindustan.com
2 days ago5 बल्लेबाज जिनके नाम वनडे क्रिकेट में सबसे तेज डबल सेंचुरी - Navbharat Times
5 बल्लेबाज जिनके नाम वनडे क्रिकेट में सबसे तेज डबल सेंचुरी Navbharat Times
1 day agoवनडे इतिहास के 5 सबसे बड़े स्कोर, टॉप-5 में भारत नहीं, अकेले इंग्लैंड के नाम 3 रिकॉर्ड - News18 Hindi
वनडे इतिहास के 5 सबसे बड़े स्कोर, टॉप-5 में भारत नहीं, अकेले इंग्लैंड के नाम 3 रिकॉर्ड News18 Hindi
1 hour agoवनडे इतिहास के 5 सबसे बड़े स्कोर, टॉप-5 में भारत नहीं, अकेले इंग्लैंड के नाम 3 रिकॉर्ड - News18 Hindi
वनडे इतिहास के 5 सबसे बड़े स्कोर, टॉप-5 में भारत नहीं, अकेले इंग्लैंड के नाम 3 रिकॉर्ड News18 Hindi
1 hour ago