विपक्ष ने चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किया देशव्यापी प्रदर्शन
चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारियों ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
First reported 3 days ago · latest update 9 hours agoबठिंडा में मतदाता सूचियों (वोटर लिस्ट) से नाम काटे जाने के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से स्थानीय मिनी सचिवालय के बाहर रोष प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के शहरी प्रधान राजन गर्ग और देहाती प्रधान व पूर्व विधायक प्रीतम सिंह कोटभाई की अगुवाई में आयोजित इस प्रदर्शन में नेताओं-कार्यकर्ताओं ने भड़ास निकाली।
इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार के पुतले फूंके। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम पर डीसी बठिंडा को एक ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने मांग की कि मुख्य चुनाव आयोग अपने पद से इस्तीफा दें और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर गहराया रोष राजन गर्ग ने कहा कि देश में निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराना चुनाव आयोग की संवैधानिक जिम्मेदारी है। मौजूदा समय में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। देश और प्रदेशभर में सुनियोजित साजिश के तहत विरोधी विचारधारा वाले मतदाताओं और आम नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट से बड़े पैमाने पर काटे जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जब मतदाता सूची से ही नाम गायब कर दिए जाएंगे तो आम नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कैसे करेगा? यह सीधे तौर पर नागरिकों के मौलिक अधिकारों और भारतीय संविधान पर हमला है।स्थानीय स्तर पर सत्ता पक्ष ने प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग कर वोट चोरी की सभी हदें पार कर दी हैं।
तानाशाही रवैये के खिलाफ सड़क से संसद तक प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार विरोधी नारे लगाए। कांग्रेसी नेता नरेश गर्ग समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यदि समय रहते चुनाव आयोग ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया और इस धांधली की निष्पक्ष जांच नहीं करवाई तो कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी।
सत्ताधारी दल के एजेंट के रूप में काम किया कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि स्थानीय अधिकारियों ने निष्पक्ष एजेंसी की तरह काम करने के बजाय सत्ताधारी दल के एजेंट के रूप में काम किया। इससे चुनावों की पारदर्शिता पूरी तरह से तार-तार हो गई। इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
Citations · 3 reports from 3 outlets
Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.
बठिंडा में इलेक्शन कमीशन के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन: PM मोदी-CEC के पुतले फूंके, डीसी को ज्ञापन सौंपा; इ... - Dainik Bhaskar
बठिंडा में इलेक्शन कमीशन के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन: PM मोदी-CEC के पुतले फूंके, डीसी को ज्ञापन सौंपा; इ... Dainik Bhaskar
9 hours agoचुनाव आयोग के बोर्ड पर लिखा चोर आयोग, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; हिमाचल में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन - Jagran
चुनाव आयोग के बोर्ड पर लिखा चोर आयोग, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; हिमाचल में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन Jagran
3 days agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष ने खोला मोर्चा, आज देशव्यापी प्रदर्शन - AajTak
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष ने खोला मोर्चा, आज देशव्यापी प्रदर्शन AajTak
3 days ago