भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज: पहला मैच और संबंधित अपडेट
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच के प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी के साथ-साथ शुभमन गिल की चोट और केएल राहुल के संभावित रिकॉर्ड पर चर्चा की गई है। इसके अतिरिक्त, वेस्टइंडीज के खिलाड़ी जस्टिन ग्रीव द्वारा अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाने की रिपोर्ट भी सामने आई है।
First reported 2 days ago · latest update 1 hour ago
भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज शुरू होने में अब कुछ ही वक्त बाकी है। वेस्टइंडीज की टीम शे होप की कप्तानी में भारत आकर अपनी तैयारी शुरू कर चुकी है। टीम इंडिया भी शुभमन गिल की कप्तानी में वेन्यू पर पहुंच चुकी है। पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाना है। लेकिन इससे पहले कि ये मैच शुरू हो, आपको पता होना चाहिए कि ये कितने बजे शुरू होगा। अगर आपको पता नहीं होगा तो इस बात संभावना काफी ज्यादा है कि मैच छूट भी सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि मैच कितने बजे शुरू होगा और टॉस किस वक्त होगा।
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इस वक्त भारत के दौरे पर है। पहले तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है, इसके बाद पांच टी20 मुकाबले भी होंगे। सीरीज काफी वक्त तक चलेगी। बीसीसीआई की ओर से इसके लिए टीम का ऐलान पहले ही किया जा चुका है। इस बीच पहला वनडे मैच 27 सितंबर यानी रविवार को होना है। इसमें पूर्व कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा भी खेलते हुए नजर आएंगे, इसलिए इसको लेकर रोमांच भी काफी बढ़ा हुआ है। इन दोनों की बल्लेबाजी पर सभी की नजर रहेगी।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर को होने वाला पहला मुकाबला दिन में दो बजे से शुरू होगा, इससे आधे घंटे पहले यानी डेढ़ बजे टॉस किया जाएगा। दो बजे पहली बॉल डाल दी जाएगी। मैच एक दिवसीय है, यानी पूरे 50 ओवर का खेला जाना है, इसलिए इस बात की संभावना है कि साढ़े सात से आठ घंटे तक चल सकता है। अगर पूरा मैच हुआ तो रात करीब दस बजे तक चलता रह सकता है। लेकिन रोमांच भरपूर होगा, इसकी संभावना काफी ज्यादा है।
वनडे सीरीज के लिए भारत की पूरी टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर।
वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की पूरी टीम: शे होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स।
LIVE: IND A vs AUS A मैच में भारत की पकड़ मजबूत, यहां देखें Score
कुसल मेंडिस ने इंग्लैंड में जड़ी धमाकेदार सेंचुरी, बन गए गिलक्रिस्ट-पंत के स्पेशल क्लब का हिस्सा
Citations · 7 reports from 3 outlets
Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.
कितने बजे शुरू होगा IND vs WI पहला वनडे मुकाबला, नोट कीजिए सही वक्त नहीं तो छूट जाएगा मैच - indiatv.in
कितने बजे शुरू होगा IND vs WI पहला वनडे मुकाबला, नोट कीजिए सही वक्त नहीं तो छूट जाएगा मैच indiatv.in
2 days agoIND vs WI पहला वनडे टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें लाइव, बदलना पड़ेगा चैनल - India TV Hindi
IND vs WI पहला वनडे टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें लाइव, बदलना पड़ेगा चैनल India TV Hindi
2 days agoIND vs WI वनडे सीरीज से पहले शुभमन गिल को लगी चोट, क्या खेल पाएंगे पहला ODI मैच? - India TV Hindi
IND vs WI वनडे सीरीज से पहले शुभमन गिल को लगी चोट, क्या खेल पाएंगे पहला ODI मैच? India TV Hindi
1 day agoIND vs WI 1st ODI Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का पहला वनडे? जानें लाइव स्ट्रीमिंग - ABP News
IND vs WI 1st ODI Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का पहला वनडे? जानें लाइव स्ट्रीमिंग ABP News
19 hours agoIND vs WI: केएल राहुल 10000 रन की दहलीज पर, पहले वनडे में छू सकते हैं बड़ा मुकाम - India TV Hindi
IND vs WI: केएल राहुल 10000 रन की दहलीज पर, पहले वनडे में छू सकते हैं बड़ा मुकाम India TV Hindi
19 hours agoक्रिकेट फ़ोटो सूची - भारत vs वेस्टइंडीज़ पहला वनडे, IND vs WI 2026/27 मैच फ़ोटो - Cricinfo
क्रिकेट फ़ोटो सूची - भारत vs वेस्टइंडीज़ पहला वनडे, IND vs WI 2026/27 मैच फ़ोटो Cricinfo
18 hours agoIND vs WI: जस्टिन ग्रीव ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, वनडे करियर का लगाया पहला शतक - News18 Hindi
IND vs WI: जस्टिन ग्रीव ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, वनडे करियर का लगाया पहला शतक News18 Hindi
1 hour ago