T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 88 3 outlets citing General IN

विविध क्षेत्रों में 'जुगलबंदी' की चर्चा

विभिन्न मीडिया रिपोर्टों में 'जुगलबंदी' शब्द का उपयोग अलग-अलग संदर्भों में किया गया है, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम की जापान यात्रा, फिल्म अभिनेता अनिल कपूर और सोहेल खान की मुलाकात, और हिमाचल प्रदेश व न्यूजीलैंड के बीच सेब की खेती में सहयोग शामिल है।

First reported 6 days ago · latest update 1 hour ago
✦ T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
Google News Hindi Sports Authority 80

एशियन गेम्स के मुकाबलों में उतरने से पहले टीम इंडिया जापान में अपने अंदाज में समय बिता रही है. कोई जापान की खूबसूरती को कैमरे में कैद कर रहा है, तो कोई साथियों के साथ हंसी-मजाक के पल शेयर कर रहा है. वैभव सूर्यवंशी की नोबिता के शहर वाली पोस्ट हो या अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की रेस्टोरेंट वाली तस्वीर, खिलाड़ियों के ये पोस्ट मैदान से बाहर टीम का एक अलग ही रंग दिखा रहे हैं. वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर और उपकप्तान तिलक वर्मा की जुगलबंदी ने भी खास ध्यान खींचा.

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जापान पहुंचने के बाद अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं. उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा, रिपोर्टिंग फ्रॉम नोबिता’ज सिटी. इसके साथ उन्होंने जापान के झंडे और नमस्ते वाले इमोजी भी लगाए. उनका यह कैप्शन मशहूर जापानी कार्टून किरदार नोबिता की तरफ इशारा करता है. तस्वीरों में जापान की झलक भी देखने को मिली.

अभिषेक शर्मा और ईशान किशन भी जापान में साथ समय बिताते नजर आए. दोनों की रेस्टोरेंट में बैठे हुए तस्वीर सामने आई है. मैदान पर अपने तेज बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले दोनों खिलाड़ी इस दौरान आराम के अंदाज में दिखे. मुकाबले से पहले टीम के खिलाड़ियों को जापान में थोड़ा समय बिताने का मौका मिल रहा है.

कप्तान श्रेयस अय्यर और उपकप्तान तिलक वर्मा की साथ वाली तस्वीर भी चर्चा में रही. दोनों मैदान के बाहर मस्ती करते दिखाई दिए. कप्तान और उपकप्तान की यह तस्वीर टीम के बीच नजर आ रहे दोस्ताना माहौल की झलक देती है.

भारत को पुरुष क्रिकेट मुकाबला में सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है. टीम 28 सितंबर को ग्रुप A में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलेगी. यह मैच निसिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा.

भारत ने 2023 हांगझोउ एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीता था. अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम के सामने उस सफलता को दोहराने का मौका है. मैदान पर मुकाबले शुरू होने से पहले जापान से सामने आई खिलाड़ियों की तस्वीरें टीम के हल्के- फुल्के और दोस्ताना माहौल की झलक दिखा रही हैं.

यह भी पढ़ें: बाबर आजम से ज्यादा फेमस हैं फातिमा सना, पाकिस्तान के पूर्व सेलेक्टर का बयान वायरल

↗ Read the original at Google News Hindi Sports

Citations · 3 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

80 Google News Hindi Sports ★ most authoritative citation

टीम इंडिया की जापान में मस्ती, वैभव की नोबिता पोस्ट से श्रेयस-तिलक की जुगलबंदी - ABP News

टीम इंडिया की जापान में मस्ती, वैभव की नोबिता पोस्ट से श्रेयस-तिलक की जुगलबंदी ABP News

6 days ago
80 Google News Hindi Entertainment

सागर के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सोहेल खान के साथ फिल्म अभिनेता अनिल कपूर की जुगलबंदी - ETV Bharat

सागर के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सोहेल खान के साथ फिल्म अभिनेता अनिल कपूर की जुगलबंदी ETV Bharat

3 days ago
80 Google News Hindi Technology

सेब की खेती में हिमाचल-न्यूजीलैंड की होगी नई जुगलबंदी, किसान-बागवानों को मिलेगा एक्सपोजर विजिट का मौका - ETV Bharat

सेब की खेती में हिमाचल-न्यूजीलैंड की होगी नई जुगलबंदी, किसान-बागवानों को मिलेगा एक्सपोजर विजिट का मौका ETV Bharat

1 hour ago

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app