T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 88 3 outlets citing General IN

Local news reports from Shamli and surrounding districts

Recent reports cover diverse local events, including a science seminar won by Priyanka, a volleyball competition held at KP College, and developmental aspirations for the Shamli district. These stories focus on regional activities within the local administrative areas.

First reported 2 days ago · latest update 1 hour ago
✦ T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
Dainik Jagran (National) Authority 85

जागरण संवाददाता, शामली। जिला मुख्यालय के रूप में अपनी स्थापना के डेढ़ दशक पूरे कर चुका शामली आज विकास, संघर्ष और उम्मीदों के एक पड़ाव पर भी खड़ा है। इन 15 वर्षों में शहर ने प्रशासनिक पहचान से लेकर बुनियादी ढांचे तक कई उपलब्धियां अपने नाम की है, लेकिन आज भी कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां थोड़ा है, थोड़े की जरूरत है की तर्ज पर प्रयासों की दरकार है।

जिले में औद्योगिक केंद्र की स्थापना और इकाइयों का विस्तार इस बात का गवाह है कि शामली प्रगति के पथ पर अग्रसर है। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में जिला अस्पताल में अत्याधुनिक बर्न यूनिट का भवन और वेंटिलेटर जैसे करोड़ों के संसाधन है, लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सकों और स्टाफ की कमी के चलते इनके संचालन का इंतजार है। यह एक ऐसी जरूरत है जिसे पूरा करते ही स्थानीय स्तर पर लोगों को बड़ी राहत मिल जाएगी। इसी प्रकार, ट्रामा सेंटर की स्थापना और शेष विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती से स्वास्थ्य सेवाओं का यह सफर मुकम्मल हो जाएगा।

शहरी और औद्योगिक विकास की बात करें तो, शामली विकास प्राधिकरण (एसडीए) के गठन का प्रस्ताव शासन में लंबित चल रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मिनी स्टेशन की कवायद प्रशासन स्तर पर जारी हैं, लेकिन दो साल से अटकी पड़ी है। हालांकि तहसील में मिनी स्टेशन के लिए एनओसी मिल चुकी है। जिला उद्योग केंद्र का संचालन हो चुका है, लेकिन स्टाफ की कमी से यह जूझ रहा है। उपायुक्त उद्योग का पद भी सृजित न होने से स्टाफ भी नहीं मिल रहा है।

रोडवेज बस अड्डे के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया आने वाले समय में शामली परिवहन और उद्योग के क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल कर सकती है, लेकिन वर्कशाप, हाइटेक बस स्टेशन नहीं बन सका है। भूमि मिली है, लेकिन इसका प्रस्ताव फिलहाल लंबित चल रहा है। निगम की बसें केवल 44 है, तो वहीं इलेक्ट्रानिक 20 बसों की स्वीकृति के बावजूद जलालाबाद में मिनी चार्जिंग प्वाइंट व इनका संचालन शुरू नहीं हो सका है। कुल मिलाकर यदि यह कार्य भी हो जाए तो जिला तेज रफ्तार से विकास कर सकेगा।

↗ Read the original at Dainik Jagran (National)

Citations · 3 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

85 Dainik Jagran (National) ★ most authoritative citation

मैं शामली हूं!... विकास की उम्मीदों को पंख लगें तो तेज रफ्तार से बढ़ चलेगा जनपद का कारवां - Jagran

मैं शामली हूं!... विकास की उम्मीदों को पंख लगें तो तेज रफ्तार से बढ़ चलेगा जनपद का कारवां Jagran

1 hour ago
82 Amarujala

केपी कॉलेज में हुई वॉलीबाल प्रतियोगिता, कई जनपदों की टीमों ने लिया हिस्सा - Amar Ujala

केपी कॉलेज में हुई वॉलीबाल प्रतियोगिता, कई जनपदों की टीमों ने लिया हिस्सा Amar Ujala

1 day ago
80 Google News Hindi Science

प्रियंका ने जीती जनपद विज्ञान संगोष्ठी - Hindustan

प्रियंका ने जीती जनपद विज्ञान संगोष्ठी Hindustan

2 days ago

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app