सिल्वर बॉय गुलवीर! 10,000 मीटर में मारी बाजी, एशियाई खेलों में बढ़ाया भारत का मान - ndtv.in
सिल्वर बॉय गुलवीर! 10,000 मीटर में मारी बाजी, एशियाई खेलों में बढ़ाया भारत का मान ndtv.in
First reported 1 day ago · latest update 2 hours agoभारत के लंबी दूसरी के धावक गुलवीर सिंह ने एशियाई खेलों के अपने कांस्य को रजत में बदला और पुरूषों की 10000 मीटर दौड़ में 28 मिनट 29.38 सेकेंड का समय निकालकर दूसरे स्थान पर रहे. हांगझोउ में पिछले एशियाई खेलों में कांस्य जीतने वाले गुलवीर बहरीन के बिरहानु बालेयू से पीछे रहे जिन्होंने 28 मिनट 27.51 सेकंड में स्वर्ण पदक जीता. बहरीन के अलबर्ट किप्टो को कांस्य पदक मिला जिन्होंने 28 मिनट 34.18 सेकंड का समय निकाला.
गुलवीर ने इस साल की शुरुआत में ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भी रजत पदक और 5,000 मीटर में कांस्य पदक जीता था. भारतीय सेना के इस 28 वर्षीय नायब सूबेदार ने दक्षिण कोरिया के गुमी में 2025 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 5,000 मीटर और 10,000 मीटर दोनों में स्वर्ण पदक जीते. वह पिछले दो वर्षों से शानदार फॉर्म में हैं. उनके नाम 5,000 मीटर, 10,000 मीटर, एक मील और हाफ मैराथन में भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड हैं.
वह 2025 में चार मिनट से कम समय में एक मील दौड़ने वाले पहले भारतीय बने जिसमें उन्होंने 3:55.63 सेकेंड का समय दर्ज किया. वह 60 मिनट से कम समय में हाफ मैराथन पूरी करने वाले पहले भारतीय भी बने जिसमें उनका समय 59:42 मिनट रहा.
वह इंडोर 5,000 मीटर में 13 मिनट का समय निकालने वाले पहले एशियाई एथलीट भी बने. उन्होंने 12:59.77 का समय दर्ज किया. गुलवीर प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए अमेरिका के कोलोराडो स्प्रिंग्स में ट्रेनिंग ले रहे थे.
यह भी पढ़ें- गम, गरीबी और संघर्ष से लड़कर मनप्रीत ने जीता एशियन गेम्स का कांस्य
Citations · 3 reports from 3 outlets
Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.
सिल्वर बॉय गुलवीर! 10,000 मीटर में मारी बाजी, एशियाई खेलों में बढ़ाया भारत का मान - ndtv.in
सिल्वर बॉय गुलवीर! 10,000 मीटर में मारी बाजी, एशियाई खेलों में बढ़ाया भारत का मान ndtv.in
1 day agoविज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय से मिलेगी 10,000 रुपये प्रोत्साहन राशि - Dainik Bhaskar
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय से मिलेगी 10,000 रुपये प्रोत्साहन राशि Dainik Bhaskar
2 hours agoपूर्णिया में यहां की जलेबी का जवाब नहीं, राजस्थानी के मसाले से आता स्वाद, ठेले पर रोजाना ₹10,000 का कारोबार... - News18 Hindi
पूर्णिया में यहां की जलेबी का जवाब नहीं, राजस्थानी के मसाले से आता स्वाद, ठेले पर रोजाना ₹10,000 का कारोबार... News18 Hindi
1 day ago