T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 88 3 outlets citing India IN

सासाराम में जिला प्रशासन की विभिन्न गतिविधियां

सासाराम में जिला प्रशासन ने बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए और उन्हें माला पहनाई। इसके अतिरिक्त, शहर में स्वच्छता कर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया और बारिश के कारण एक खेल प्रतियोगिता को स्थगित कर दिया गया।

First reported 2 days ago · latest update 54 minutes ago
✦ T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
Prabhat Khabar Authority 80

Sasaram News : सड़क सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को शहर के एसपी जैन कॉलेज मोड़ के समीप प्रशासन की ओर से अनोखा जागरूकता अभियान चलाया गया. जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित अभियान के दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले वाहन चालकों को रोककर माला पहनायी गयी और उन्हें यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया गया. वहीं, दोपहिया वाहन चालकों के बीच निःशुल्क हेलमेट का वितरण कर सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक किया गया.

अभियान के दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले लोगों को रोककर माला पहनायी गयी. इसके माध्यम से वाहन चालकों को यातायात नियमों की अनदेखी के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया. प्रशासन की ओर से लोगों को बताया गया कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है.

डीएम ने वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य इस्तेमाल की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियम केवल कानून का पालन करने के लिए नहीं हैं, बल्कि लोगों की जिंदगी बचाने का माध्यम हैं. वाहन चलाते समय नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है.

डीएम ने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा के अंदर वाहन चलाने और यातायात नियमों का सम्मान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने से चालक खुद के साथ अपने परिवार और समाज को भी सुरक्षित रख सकता है.

Also Read : शिवसागर कॉलेज में मनायी गयी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती, निबंध प्रतियोगिता में 100 से अधिक छात्रों ने लिया हिस्सा

डीएम ने नागरिकों से जिम्मेदार वाहन चालक बनने तथा हर यात्रा के दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल सुनिश्चित करने का आग्रह किया. अभियान के दौरान प्रशासन की ओर से वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया और सुरक्षित यातायात को लेकर आवश्यक संदेश दिये गये.

Also Read : रोहतास में 750 हेक्टेयर में होगी प्राकृतिक खेती, 15 क्लस्टरों से जुड़ेंगे 1875 किसान

अभियान में बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को माला पहनाकर यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि यातायात नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में सुरक्षित नहीं है. प्रशासन की ओर से लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर खुद और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की गयी.

Also Read : गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर हुआ भव्य आयोजन, छात्रों ने ली फार्मासिस्ट शपथ

↗ Read the original at Prabhat Khabar

Citations · 3 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

80 Prabhat Khabar ★ most authoritative citation

Sasaram News : बिना हेलमेट वालों को माला, डीएम ने बांटे हेलमेट. - Prabhat Khabar

Sasaram News : बिना हेलमेट वालों को माला, डीएम ने बांटे हेलमेट. Prabhat Khabar

2 days ago
80 Google News Hindi Sports

Sasaram News : सासाराम खेल प्रतियोगिता: बारिश से टली, नई तारीखें जानें. - Prabhat Khabar

Sasaram News : सासाराम खेल प्रतियोगिता: बारिश से टली, नई तारीखें जानें. Prabhat Khabar

1 day ago
80 Google News Hindi Health

Sasaram News: स्वच्छता कर्मियों का हुआ स्वास्थ्य जांच - Hindustan

Sasaram News: स्वच्छता कर्मियों का हुआ स्वास्थ्य जांच Hindustan

54 minutes ago

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app