2 अक्टूबर को UPI यूज नहीं कर पाएंगे? मोबाइल रिटेलर्स मनाएंगे 'नो यूपीआई डे', काले कपड़े से ढकेंगे QR कोड - Jagran
2 अक्टूबर को UPI यूज नहीं कर पाएंगे? मोबाइल रिटेलर्स मनाएंगे 'नो यूपीआई डे', काले कपड़े से ढकेंगे QR कोड Jagran
First reported 1 day ago · latest update 1 hour ago
डिजिटल, डेस्क, नई दिल्ली। यूपीआई लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) शुल्क लगाए जाने के विरोध में पूरे देश में मोबाइल फोन के विक्रेता दो अक्टूबर को नो यूपीआई डे मनाने की योजना बना रहे हैं।
15 अक्टूबर से दो हजार रुपये से अधिक के पर्सन टू मर्चेंट (पी2एम) यूपीआइ लेन-देन पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर प्रस्तावित है।
आल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन (एआईएमआरए) के उपाध्यक्ष तरविंदर सिंह ने कहा, एआइएमआरए ने दो अक्टूबर 2026 को नो यूपीआई डे का आह्वान किया है, ताकि एमडीआर के संबंध में मोबाइल विक्रेताओं की चिंताओं को उजागर किया जा सके।
दो अक्टूबर गांधी जयंती के दिन मोबाइल फोन विक्रेता अपने यूपीआई क्यूआर कोड और साउंड बाक्स को काले कपड़े से ढककर रखेंगे और यूपीआई भुगतान स्वीकार नहीं करेंगे। यदि हम डिजिटल इंडिया चाहते हैं, तो यूपीआई को शून्य एमडीआर पर रहना चाहिए।
एआईएमआरए की ओर से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भेजे गए ज्ञापन के अनुसार, यूपीआई पर एमडीआर लगाने से यूपीआई के जरिये हर महीने पांच लाख से 30 लाख रुपये का लेन-देन करने वाले छोटे रिटेलर को हर महीने दो हजार से 12 हजार रुपये का सीधा नुकसान होगा। (समाचार एजेंसी ANI के इनपुट के साथ)
Citations · 4 reports from 3 outlets
Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.
2 अक्टूबर को UPI यूज नहीं कर पाएंगे? मोबाइल रिटेलर्स मनाएंगे 'नो यूपीआई डे', काले कपड़े से ढकेंगे QR कोड - Jagran
2 अक्टूबर को UPI यूज नहीं कर पाएंगे? मोबाइल रिटेलर्स मनाएंगे 'नो यूपीआई डे', काले कपड़े से ढकेंगे QR कोड Jagran
1 hour ago2 अक्टूबर को नहीं चलेगा UPI! दुकानदार काले कपड़े से ढकेंगे QR कोड और साउंड बॉक्स, जानिए पूरा मामला - navbharattimes.indiatimes.com
2 अक्टूबर को नहीं चलेगा UPI! दुकानदार काले कपड़े से ढकेंगे QR कोड और साउंड बॉक्स, जानिए पूरा मामला navbharattimes.indiatimes.com
1 day ago2 अक्टूबर को 'No UPI Day' मनाएंगे मोबाइल फोन विक्रेता, QR कोड को काले कपड़े से ढकेंगे दुकानदार - India TV Hindi
2 अक्टूबर को 'No UPI Day' मनाएंगे मोबाइल फोन विक्रेता, QR कोड को काले कपड़े से ढकेंगे दुकानदार India TV Hindi
7 hours ago2 अक्टूबर को UPI यूज नहीं कर पाएंगे? मोबाइल रिटेलर्स मनाएंगे 'नो यूपीआई डे', काले कपड़े से ढकेंगे QR कोड - Jagran
2 अक्टूबर को UPI यूज नहीं कर पाएंगे? मोबाइल रिटेलर्स मनाएंगे 'नो यूपीआई डे', काले कपड़े से ढकेंगे QR कोड Jagran
1 hour ago