T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 88 3 outlets citing Sports IN

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे मैच का विवरण

वेस्टइंडीज के खिलाड़ी जस्टिन ग्रीव्स ने भारत के खिलाफ अपना पहला वनडे शतक लगाया। हालांकि, भारतीय बल्लेबाजों कोहली और गिल के शतकों की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को पहले वनडे मैच में हरा दिया।

First reported 1 day ago · latest update 1 hour ago
✦ T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
Hindustan Hindi Authority 84

भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को पहला वनडे खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज जस्टिन ग्रीव्स ने रविवार को भारत के खिलाफ मुकाबले में 104 गेंदों में शतक पूरा किया। वह अपनी पारी में 12 चौके लगा चुके हैं। उनकी इस पारी की बदौलत वेस्टइंडीज की टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है। हालांकि वह ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके और 101 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कुलदीप यादव ने उनको एलबीडब्ल्यू किया। जस्टिन भारत के खिलाफ शतक लगाने वाले वेस्टइंडीज के छठे सलामी बल्लेबाज भी बन गए हैं। इससे पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नमन धीर ने इंटरनेशनल डेब्यू किया है।

जस्टिन ग्रीव्स ने भारत के खिलाफ मुकाबले में अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया। इसके साथ ही उनका नाम एक अनचाहे रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया है। वह पहला वनडे शतक लगाने के समय सबसे उम्रदराज वेस्टइंडीज खिलाड़ी में से एक बन गए हैं। क्लेटन लैम्बर्ट वेस्टइंडीज के लिए वनडे में अपना पहला शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। उन्होंने 36 साल 57 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ 1998 में अपना पहला शतक जड़ा था। शमार ब्रुक्स ने 33 साल 246 दिन की उम्र में नेट एमस्टेलवीन के खिलाफ नाबाद 101 रन बनाए थे। जस्टिन ग्रीव्स इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। उन्होंने 32 साल 213 दिन में ये उपलब्धि हासिल की। ट्रेविस डाउलिन ने 32 साल 154 दिन में पहला शतक मारा था।

वेस्टइंडीज के ग़ॉर्डन भारत के खिलाफ वनडे शतक लगाने वाले पहले सलामी बल्लेबाज हैं। उन्होंने 1983 में ये कारनामा किया था। फिल सिमंस ने 1988 में, क्रिस गेल ने 2002 में तीन बार ये कमाल किया था। शिवनारायण चंद्रपॉल ने 2007 में शतक लगाया था। इसके बाद बतौर सलामी बल्लेबाज शाई होप ने 2019 में शतक ठोका था और अब जस्टिन ग्रीव्स ने 2026 में शतक जड़कर इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई।

वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज जस्टिन ग्रीव्स को कुलदीप यादव ने अपना शिकार बनाया। शतक पूरा करने के बाद वह ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके। उन्होंने 108 गेंदों का सामना करते हुए 101 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके लगाए। उन्होंने जॉन कैपबैल के साथ पहले विकेट के लिए 135 रन की साझेदारी की। वह 36वें ओवर में आउट हुए। इसकी अगली गेंद पर कुलदीप ज्वेल एंड्रू को आउट कर हैट्रिक पर पहुंचे। हालांकि वह हैट्रिक लेने से चूक गए।

↗ Read the original at Hindustan Hindi

Citations · 3 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

84 Hindustan Hindi ★ most authoritative citation

जस्टिन ग्रीव्स ने ठोका पहला वनडे शतक, भारत के खिलाफ ऐसा करने वाले छठे बैटर - Hindustan

जस्टिन ग्रीव्स ने ठोका पहला वनडे शतक, भारत के खिलाफ ऐसा करने वाले छठे बैटर Hindustan

1 day ago
83 India Today Hindi

कोहली-गिल के शतक से भारत की शानदार जीत, वेस्टइंडीज को पहले वनडे में हराया - Aaj Tak

कोहली-गिल के शतक से भारत की शानदार जीत, वेस्टइंडीज को पहले वनडे में हराया Aaj Tak

1 hour ago
80 Google News Hindi Sports

रोहित-विराट जड़ेंगे शतक या गेंदबाज बरपाएंगे कहर? जानें पहले वनडे की पिच रिपोर्ट - ABP News

रोहित-विराट जड़ेंगे शतक या गेंदबाज बरपाएंगे कहर? जानें पहले वनडे की पिच रिपोर्ट ABP News

1 day ago

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app