T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 88 3 outlets citing India IN

विराट कोहली ने रचा इतिहास, 55 साल में कोई नहीं कर सका, सचिन तेंदुलकर को 3 पहलुओं में पीछे छोड़ा - ndtv.in

विराट कोहली ने रचा इतिहास, 55 साल में कोई नहीं कर सका, सचिन तेंदुलकर को 3 पहलुओं में पीछे छोड़ा ndtv.in

First reported 4 days ago · latest update 2 hours ago
✦ T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
NDTV India Authority 85

जैसे-जैसे भारतीय वनडे क्रिकेट आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे पूर्व कप्तान कोहली का कद और विराट होता जा रहा है! विंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में विंडीज के खिलाफ पहले वनडे से पहले ही कोहली के सचिन तेंदुलकर के मेगा रिकॉर्ड को तोड़ने के चर्चे थे. और कोहली ने बहुत ही स्टाइल में उपलब्धि हासिल करते हुए न केवल वनडे इतिहास के करीब 55 साल में 15,000 रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज ही नहीं बने, बल्कि वह इस मामले में सचिन से भी आगे निकल गए. कोहली ने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर को सिर्फ सबसे तेजी से पंद्रह हजार रन बनाने के मामले में एक नहीं, बल्कि कुल तीन बड़े पहलुओं से पीछे छोड़ा. चलिए जान लीजिए कि ये तीन बड़े पहलू कौन कौन से हैं

सचिन तेंदुलकर ने जब वनडे करियर में 15,000 रनों के आंकड़े को छुआ था, तो उनकी उम्र 37 साल और 326 दिन थी, लेकिन कोहली ने यह कारनामा 34 साल और 66 दिन की उम्र में ही कर डाला. मतलब विराट ने यह उपलब्धि सचिन से करीब चार साल पहले ही हासिल कर ली, जो बताता है कि कोहली का दबदबा कैसा रहा है.

इस मामले में कोहली ने सचिन को पीछे छोड़ दिया. सचिन ने आंकड़ा छूने के लिए सचिन ने 377 पारियां लीं तो कोहली ने तेंदुलकर के मुकाबले 74 पारियां कम लीं. कोहली ने 15,000 का आंकड़ा 303 पारियों में हासिल किया, जो कोहली की भूख को बयां करती है. इतिहास के महानतम बल्लेबाज सचिन में भी रन बनाने की भूख कम नहीं थी, लेकिन सचिन से कहीं कम पारियों में पंद्रह हजार रनों के आंकड़ें को छूना एक और बात है, जो कोहली को वेरी-वेरी स्पेशल बल्लेबाज बनाता है.

जब सचिन ने अपने पंद्रह हजार रनों के आंकड़े को छुआ था, तो उन्होंने इसके लिए 17,528 गेंदों का सामना किया था, लेकिन कोहली ने उनके मुकाबले 1578 गेंद कम लीं. कोहली ने इस उपलब्धि के लिए 15950 गेंदों का सामना किया. यह पहलू बयां करता है कि विराट ने सचिन की तुलना में ज्यादा गति से बैटिंग की. जाहिर है कि ऐसे में उनका स्ट्राइक-रेट भी सचिन से बेहतर होगा.

जब बात करियर के आगाज के बाद से यानी पहला वनडे खेलने के बाद से सबसे तेज पंद्रह हजार रन पूरे करने की आती है, तो इस मामले में विराट सचिन से पीछे रह गए. इसके बावजूद जब उनके दौर में सचिन के समय से वनडे मैच ज्यादा गति से आयोजित हो रहे हैं. सचिन ने पहला वनडे खेलने के बाद से आंकड़ा छूने के लिए जहां 6402 रन लिए, तो कोहली ने यही उपलब्धि हासिल करने के लिए 6,614 दिन का समय लिया. विराट ने इस मामले में सचिन से 212 दिन ज्यादा का समय लिया.

↗ Read the original at NDTV India

Citations · 3 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

85 NDTV India ★ most authoritative citation

विराट कोहली ने रचा इतिहास, 55 साल में कोई नहीं कर सका, सचिन तेंदुलकर को 3 पहलुओं में पीछे छोड़ा - ndtv.in

विराट कोहली ने रचा इतिहास, 55 साल में कोई नहीं कर सका, सचिन तेंदुलकर को 3 पहलुओं में पीछे छोड़ा ndtv.in

4 days ago
80 Google News Hindi Technology

मजदूर की आंखों में मिर्च डालकर 55 हजार लूटे; नकदी-मोबाइल और 3 बाइक बरामद - Dainik Bhaskar

मजदूर की आंखों में मिर्च डालकर 55 हजार लूटे; नकदी-मोबाइल और 3 बाइक बरामद Dainik Bhaskar

2 days ago
80 Google News Hindi Sports

पहले रोहित के साथ मिलकर वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को घंटों तक पीटा, फिर 3 शब्दों में गिल ने बयां की दिल की बात - Navbharat Times

पहले रोहित के साथ मिलकर वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को घंटों तक पीटा, फिर 3 शब्दों में गिल ने बयां की दिल की बात Navbharat Times

2 hours ago

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app