T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 94 3 outlets citing India IN

चीन के एयरस्पेस से होकर गुजरेंगे भारतीय विमान, दोनों देशों के बीच बातचीत जारी - Jagran

चीन के एयरस्पेस से होकर गुजरेंगे भारतीय विमान, दोनों देशों के बीच बातचीत जारी Jagran

First reported 14 hours ago · latest update 10 hours ago
✦ T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
Dainik Jagran (National) Authority 85

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के समय से ही भारतीय विमानों के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र बंद है। दो हफ्ते पहले पाकिस्तान ने भारतीय विमानों पर लगी पाबंदियों को एक और महीने के लिए बढ़ा दिया था। इसके कारण पश्चिमी देशों की उड़ानों में अधिक समय और खर्च लग रहा है।

इसे कम करने की भारत लगातार कोशिश कर रहा। इसी संदर्भ में भारत, चीन के साथ शिनजियांग इलाके में उसके हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल को लेकर बातचीत कर रहा है। यह जानकारी नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने मंगलवार को दी।

उन्होंने कहा, "दोनों देशों के बीच चीन में होटन रूट पर बातचीत चल रही है। विदेश मंत्रालय इस मामले पर चीन के साथ बातचीत कर रहा है। देखते हैं क्या होता है, लेकिन हम दूसरे विकल्पों की कोशिश कर रहे हैं।" यह कदम चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के कुछ दिनों बाद उठाया गया है।

सूत्रों का कहना है कि होटन के रास्ते उड़ानें संचालित करने के लिए एक साल से अधिक समय से बातचीत चल रही है। शी के दिल्ली आने से पहले, चाइना सदर्न एयरलाइंस ने घोषणा की कि वह 21 सितंबर से ग्वांगझू और नई दिल्ली के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू करेगी, जिससे छह साल से बंद पड़ा एक रूट फिर से चालू हो जाएगा।

सोर्स- न्यूज एजेंसी आइएएनएस के इनपुट के अनुसार

यह भी पढ़ें- चीन में 10 मिनट में 1.5 लीटर कोल्ड ड्रिंक पीने से 22 वर्षीय युवक की मौत, डॉक्टरों ने बताई वजह

↗ Read the original at Dainik Jagran (National)

Citations · 3 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

85 Dainik Jagran (National) ★ most authoritative citation

चीन के एयरस्पेस से होकर गुजरेंगे भारतीय विमान, दोनों देशों के बीच बातचीत जारी - Jagran

चीन के एयरस्पेस से होकर गुजरेंगे भारतीय विमान, दोनों देशों के बीच बातचीत जारी Jagran

10 hours ago
80 Prabhat Khabar

पाकिस्तान ने बंद किया एयरस्पेस तो भारत ने खोजा नया रास्ता, चीन से हो रही बात - prabhatkhabar.com

पाकिस्तान ने बंद किया एयरस्पेस तो भारत ने खोजा नया रास्ता, चीन से हो रही बात prabhatkhabar.com

12 hours ago
79 News18 Hindi

पाकिस्तान का एयरस्पेस बंद, अब चीन के शिनजियांग से हवाई रूट तलाश रहा भारत - News18 Hindi

पाकिस्तान का एयरस्पेस बंद, अब चीन के शिनजियांग से हवाई रूट तलाश रहा भारत News18 Hindi

14 hours ago

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app