T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 87 3 outlets citing India IN

विविध समाचार: कुरुक्षेत्र में लूट का प्रयास, दिल्ली में दुष्कर्म का मामला और वाराणसी में राजनीतिक बयान

कुरुक्षेत्र में पेट्रोल पंप पर लूट के प्रयास में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली में एक पुराने दुष्कर्म मामले में आरोपी द्वारा वीडियो भेजने की घटना सामने आई है, और वाराणसी में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने राजनीति में पदों के आने-जाने पर टिप्पणी की है।

First reported 3 days ago · latest update 4 hours ago
✦ T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
Dainik Bhaskar Authority 86

कुरुक्षेत्र में पेट्रोल पंप कर्मचारी से पिस्तौल के बल पर कैश लूटने की कोशिश करने वाला आरोपी आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया। करीब 6 महीने बाद CIA-1 ने आरोपी गुरजीत सिंह को करनाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आज गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पहले भी पेट्रोल पंपों पर लूट के कई केस दर्ज हैं।

मार्च महीने में वह बिना नंबर प्लेट की बाइक पर हेलमेट लगाकर उमरी चौक के पास से पेट्रोल पंप पर पहुंचा था। पेट्रोल डलवाने के बजाय उसने कर्मचारी पर पिस्तौल तानकर कैश लूटने की कोशिश की थी। कर्मी ने भागकर अपनी जान और कैश को बचाया था। पुलिस कर्मी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच कर रही थी।

पेट्रोल डलवाने के बहाने पहुंचा था

मामला 29 मार्च 2026 की सुबह करीब 5 बजे का है। पिपली की शंकर कॉलोनी निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को बताया था कि उसका जीटी रोड पर उमरी चौक के पास पेट्रोल पंप है। सुबह के समय पेट्रोल पंप पर कर्मचारी कर्मबीर मौजूद था। सुबह करीब 5 बजे एक व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की काली बाइक पर हेलमेट लगाकर पेट्रोल पंप पर पहुंचा।

उसने पेट्रोल डलवाने के बजाय कर्मचारी को पिस्तौल दिखा दी और कैश लूटने की कोशिश की। अचानक पिस्तौल सामने देखकर कर्मचारी ने आरोपी से भिड़ने के बजाय वहां से भागकर अपनी जान बचाई। कर्मी के भागने के बाद आरोपी भी मौके से बाइक पर फरार हो गया था।

मामले की जांच CIA-1 को सौंपी गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी गुरजीत सिंह किसी अन्य मामले में करनाल जेल में बंद है। इसके बाद पुलिस ने उसे इस केस में शामिल करने के लिए कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया कर वापस जेल भेज दिया गया।

पेट्रोल पंप लूट के कई केस दर्ज

गुरजीत सिंह के खिलाफ पहले से ही पेट्रोल पंपों पर लूट के कई मामले दर्ज हैं। गुरजीत सिंह मोहाली का रहने वाला था, फिलहाल नई दिल्ली में किराए के मकान में रह रहा था। उसका भाई और मां कनाडा में रहते हैं। वह पहले पंजाब में अकेला रहता था, इसके बाद दिल्ली चला गया।

↗ Read the original at Dainik Bhaskar

Citations · 3 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

86 Dainik Bhaskar ★ most authoritative citation

कुरुक्षेत्र में पेट्रोल-पंप पर लूट के प्रयास में आरोपी अरेस्ट: कर्मचारी को दिखाई थी पिस्टल; मां और भाई रहते... - Dainik Bhaskar

कुरुक्षेत्र में पेट्रोल-पंप पर लूट के प्रयास में आरोपी अरेस्ट: कर्मचारी को दिखाई थी पिस्टल; मां और भाई रहते... Dainik Bhaskar

3 days ago
85 Dainik Jagran (National)

दिल्ली: नाबालिग रहते किया था दुष्कर्म, आरोपित ने शादी के बाद पति को भेज दिया वीडियो; - Jagran

दिल्ली: नाबालिग रहते किया था दुष्कर्म, आरोपित ने शादी के बाद पति को भेज दिया वीडियो; Jagran

1 day ago
80 Google News Hindi Politics

वाराणसी में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा- राजनीति में पद आते-जाते रहते हैं - Dainik Bhaskar

वाराणसी में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा- राजनीति में पद आते-जाते रहते हैं Dainik Bhaskar

4 hours ago

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app