T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 88 3 outlets citing India IN

पानीपत के NH-44 पर युवक का जानलेवा स्टंट: लाइक-व्यूज की खातिर स्कॉर्पियो की छत पर चढ़कर बनाई रील्स; बुलेट फ... - Dainik Bhaskar

पानीपत के NH-44 पर युवक का जानलेवा स्टंट: लाइक-व्यूज की खातिर स्कॉर्पियो की छत पर चढ़कर बनाई रील्स; बुलेट फ... Dainik Bhaskar

First reported 3 days ago · latest update 3 hours ago
✦ T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
Dainik Bhaskar Authority 86

सोशल मीडिया पर महज कुछ लाइक्स, कमेंट्स और व्यूज पाने की अंधी होड़ में युवा अपनी जान तो जोखिम में डाल ही रहे हैं, साथ ही दूसरों की जिंदगी को भी खतरे में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक बेहद गंभीर और जानलेवा स्टंट का मामला पानीपत में नेशनल हाईवे-44 स्थित एलिवेटेड हाईवे से सामने आया है। यहां शहर के एक चर्चित युवक ने अपनी काली महिंद्रा स्कॉर्पियो गाड़ी से बीच हाईवे पर ऐसा खतरनाक स्टंट किया, जो किसी बड़े सड़क हादसे का कारण बन सकता था। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी युवक को सख्त चेतावनी दी है।

बीच एलिवेटेड हाईवे पर गाड़ी रोक छत पर चढ़ा आरोपी

वीडियो के अनुसार, GT रोड पर स्थित प्रसिद्ध देवी मंदिर के पास विक्की मोटर्स नाम से दुकान चलाने वाले संचालक वंश निवासी तेज कॉलोनी ने इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया। वंश ने नेशनल हाईवे-44 के सबसे व्यस्ततम हिस्सों में से एक- एलिवेटेड हाईवे पर देर रात अपनी काली स्कॉरपियो गाड़ी को अचानक बीचों-बीच रोक दिया। इसके बाद वह गाड़ी की छत पर चढ़ गया। स्टंट को और अधिक ड्रामाटिक बनाने के लिए उसके एक साथी ने एलिवेटेड हाईवे के पास से गुजर रही पासिंग सीढ़ियों पर चढ़कर वंश का वीडियो शूट किया। वीडियो में वंश स्कॉरपियो की छत पर खड़े होकर अलग-अलग फिल्मी पोज और एक्शन करता दिखाई दे रहा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही एक्शन में आई पुलिस

स्टंट का वीडियो शूट करने के बाद इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड कर दिया गया, ताकि अधिक से अधिक व्यूज बटोरे जा सकें। शुक्रवार को जब यह वायरल वीडियो पानीपत पुलिस के संज्ञान में आया, तो अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी थाना पुलिस की एक टीम तुरंत आरोपी वंश के तेज कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंची। पुलिस ने वंश और उसके माता-पिता को तलब किया और सरेराह किए गए इस खतरनाक कृत्य के लिए जमकर क्लास लगाई। पुलिस की पूछताछ में वंश ने कबूल किया कि उसने केवल सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स बढ़ाने की चाह में यह हरकत की थी।

5 महीने पुराना बुलेट फायर स्टंट का मामला भी आया सामने

जब पुलिस टीम वंश के घर पहुंची, तो उसे उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी याद दिलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महज 5 महीने पहले ही वंश के खिलाफ बुलेट से फायर स्टंट के मामले में थाना सिटी में मुकदमा दर्ज किया गया था। उस समय पुलिस ने कार्रवाई की थी और आरोपी को गिरफ्तार कर बुलेट को जब्त किया था। जमानत पर छूटने के बावजूद आरोपी ने कानून और अपनी सुरक्षा को दरकिनार करते हुए दोबारा ऐसा ही जानलेवा स्टंट कर डाला।

माफी मांगकर सोशल मीडिया से हटाई वीडियो

पुराना मुकदमा याद दिलाने और पुलिस की सख्ती के बाद आरोपी वंश के होश उड़ गए। उसने पुलिस के सामने अपनी गलती स्वीकार की और हाथ जोड़कर माफी मांगी। उसने तुरंत अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स से इस खतरनाक स्टंट के वीडियो को डिलीट कर दिया। इसके साथ ही आरोपी ने लिखित व मौखिक रूप से यह शपथ ली कि वह भविष्य में कभी भी इस प्रकार का कोई स्टंट या रील्स नहीं बनाएगा।

सिटी थाना प्रभारी की अंतिम चेतावनी

इस पूरे मामले पर सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने स्पष्ट और कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक को उसके भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह अंतिम चेतावनी दी गई है। उन्होंने कहा कि युवक को उसके परिजनों के सामने कड़ी हिदायत देकर छोड़ा गया है। यह उसकी आखिरी चेतावनी है। अगर भविष्य में वह शहर या हाईवे पर किसी भी तरह का स्टंट करता हुआ पाया गया या यातायात नियमों का उल्लंघन करेगा, तो उसके खिलाफ बिना किसी ढील के सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उसे जेल भेजा जाएगा

↗ Read the original at Dainik Bhaskar

Citations · 3 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

86 Dainik Bhaskar ★ most authoritative citation

पानीपत के NH-44 पर युवक का जानलेवा स्टंट: लाइक-व्यूज की खातिर स्कॉर्पियो की छत पर चढ़कर बनाई रील्स; बुलेट फ... - Dainik Bhaskar

पानीपत के NH-44 पर युवक का जानलेवा स्टंट: लाइक-व्यूज की खातिर स्कॉर्पियो की छत पर चढ़कर बनाई रील्स; बुलेट फ... Dainik Bhaskar

3 hours ago
84 Navbharat Times

महेश भट्ट अब भी उठाते हैं 44 साल के बेटे और EX वाइफ का खर्च, राहुल भट्ट बोले- मां दुखी थीं, पर पैसे की कमी नहीं - Navbharat Times

महेश भट्ट अब भी उठाते हैं 44 साल के बेटे और EX वाइफ का खर्च, राहुल भट्ट बोले- मां दुखी थीं, पर पैसे की कमी नहीं Navbharat Times

3 days ago
80 Google News Hindi Entertainment

44 की उम्र में चौथी बार दूल्हा बनेंगे शोएब मलिक, सना जावेद से हुआ तलाक, कौन है नई बेगम? - Aaj Tak

44 की उम्र में चौथी बार दूल्हा बनेंगे शोएब मलिक, सना जावेद से हुआ तलाक, कौन है नई बेगम? Aaj Tak

21 hours ago

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app