T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 101 3 outlets citing Politics IN

सपा ने रामगोपाल यादव और धनराज नथवानी को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया, दोनों ने आज नामांकन भरे

स्पष्टिकरण के अनुसार, समाजवादी पार्टी ने दो उम्मीदवारों—रामगोपाल यादव और उद्योगपति धनराज नथवानी—को राज्यसभा के लिए नामांकित किया। सभी प्रमुख हिंदी समाचार स्रोतों ने इस घोषणा और नामांकन प्रक्रिया को समान रूप से रिपोर्ट किया।

First reported 4 hours ago · latest update 2 hours ago
✦ T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
NDTV India Authority 85

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव होना है. जिसके लिए सपा ने आज अपने दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की. समाजवादी पार्टी की ओर से रामगोपाल यादव और धरनाज परिमल नथवानी को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है. समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि दोनों उम्मीदवार रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी आज अपना नामांकन भरेंगे.

सपा ने सोशल मीडिया पोस्ट में राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है.

मालूम हो कि सपा की ओर से रामगोपाल यादव पहले भी राज्यसभा के सांसद रहे हैं. रामगोपाल यादव की गिनती राज्यसभा में सपा के मजबूत थिंकटैंक के रूप होती है. रामगोपाल यादव मुलायम सिंह यादव के भाई हैं. रामगोपाल यादव को सपा ने फिर से राज्यसभा भेजने का फैसला किया है.

जबकि सपा के दूसरे उम्मीदवार धनराज परिमल नथवानी बड़े व्यापारिक घराने से ताल्लुक रखते हैं. वो रिलायंस ग्रुप से जुड़े है. उनके पिता परिमल नथवानी भी राज्यसभा के सांसद है. कुछ महीनों पहले ही परिमल नथवानी झारखंड से राज्यसभा पहुंचे हैं. धनराज परिमल नथवानी गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं

बताते चले कि उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीट पर होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई थी. आज बुधवार को सपा ने अपने दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा की ओर से आठ और सपा की ओर से चार नामांकन पत्र लिए गए.

खबर अपडेट की जा रही है.

↗ Read the original at NDTV India

Citations · 3 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

85 NDTV India ★ most authoritative citation

सपा के दो राज्यसभा उम्मीदवारों का ऐलान, रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी आज भरेंगे नामांकन - ndtv.in

सपा के दो राज्यसभा उम्मीदवारों का ऐलान, रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी आज भरेंगे नामांकन ndtv.in

4 hours ago
85 Dainik Jagran (National)

सपा के राज्यसभा प्रत्याशी रामगोपाल यादव और धनराज नथवानी ने भरा नामांकन, अखिलेश यादव भी रहे मौजूद - Jagran

सपा के राज्यसभा प्रत्याशी रामगोपाल यादव और धनराज नथवानी ने भरा नामांकन, अखिलेश यादव भी रहे मौजूद Jagran

2 hours ago
80 Google News Hindi Politics

पिता NDA से राज्यसभा सांसद, अब खुद सपा कैंडिडेट... कौन हैं उद्योगपति धनराज नथवानी? - Aaj Tak

पिता NDA से राज्यसभा सांसद, अब खुद सपा कैंडिडेट... कौन हैं उद्योगपति धनराज नथवानी? Aaj Tak

3 hours ago

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app