सोमवार को Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, Ajay Devgn की क्राइम थ्रिलर ने छापे करोड़ों - Jagran
सोमवार को Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, Ajay Devgn की क्राइम थ्रिलर ने छापे करोड़ों Jagran
First reported 1 week ago · latest update 2 hours ago
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक 'दृश्यम' की तीसरी कड़ी 'दृश्यम: द कंक्लूजन' ने सिनेमाघरों में 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म को क्रिटीक्स और दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और इसने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत भी अच्छी की।
सैकनिल्क के मुताबिक, दृश्यम 3 (Drishyam 3) ने बॉक्स ऑफिस पर 62 करोड़ रुपये के साथ धांसू ओपनिंग की। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 53.50 करोड़ रुपये रहा। यानी दो दिनों में ही फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर 100 करोड़ रुपये का माइलस्टोन पार कर लिया। वहीं संडे को फिल्म ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 61 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया।
अक्सर वीकेंड के बाद फिल्मों के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट दर्ज की जाती है और यही दृश्यम 3 के साथ भी हुआ। फिल्म ने सोमवार को गिरावट दर्ज करते हुए 17.03 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि वीक-डे को देखते हुए यह कलेक्शन भी अच्छा है।
मंडे की कमाई के साथ ही फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 193.53 करोड़ रुपये हो गया है वहीं ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 231.90 करोड़ रुपये हो गया है।
'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4- 17.03 करोड़ रुपये
नेट इंडिया कलेक्शन- 193.53 करोड़ रुपये
ग्रॉस इंडिया कलेक्शन- 231.90 करोड़ रुपये
'दृश्यम: द कंक्लूजन' (Drishyam: The Conclusion) एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसे अभिषेक पाठक ने लिखा, प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है। यह फिल्म मशहूर और सफल दृश्यम फ्रैंचाइजी की तीसरी कड़ी है। पिछली फिल्मों के उलट इस फिल्म की कहानी ओरिजिनल है और मोहनलाल के मलयालम वर्शन से अलग है। इस फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn), जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat), तब्बू (Tabu), श्रिया सरन, रजत कपूर, प्रकाश राज (Prakash Raj), इशिता दत्ता और मृणाल जाधव अहम भूमिकाओं में हैं।
यह भी पढ़ें- संडे को Box Office पर 5 फिल्मों के बीच हुई भिड़ंत, कमाई में टॉपर निकली ये थ्रिलर
Citations · 7 reports from 3 outlets
Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.
सोमवार को Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, Ajay Devgn की क्राइम थ्रिलर ने छापे करोड़ों - Jagran
सोमवार को Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, Ajay Devgn की क्राइम थ्रिलर ने छापे करोड़ों Jagran
1 week ago'मंजूरी चाहिए थी,' Ajay Devgn ने मोहलाल को किया था फोन, 'दृश्यम 3' के लिए मांगा अप्रूवल - Jagran
'मंजूरी चाहिए थी,' Ajay Devgn ने मोहलाल को किया था फोन, 'दृश्यम 3' के लिए मांगा अप्रूवल Jagran
1 week agoAjay Devgn की फिल्म Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल! - Aaj Tak
Ajay Devgn की फिल्म Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल! Aaj Tak
1 week agoशनिवार को Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, दो दिन में ही Ajay Devgn की फिल्म 100 करोड़ के पार - Jagran
शनिवार को Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, दो दिन में ही Ajay Devgn की फिल्म 100 करोड़ के पार Jagran
1 week agoDrishyam 3 के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर जारी रहेगा Ajay Devgn का कब्जा, लिस्ट में शामिल ये 7 बड़ी फिल्में - Jagran
Drishyam 3 के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर जारी रहेगा Ajay Devgn का कब्जा, लिस्ट में शामिल ये 7 बड़ी फिल्में Jagran
1 week ago8वें दिन Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर की शॉकिंग कमाई, शुक्रवार को बदला Ajay Devgn की फिल्म का गणित? - Jagran
8वें दिन Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर की शॉकिंग कमाई, शुक्रवार को बदला Ajay Devgn की फिल्म का गणित? Jagran
3 days agoDrishyam 3 के मुरीद हुए Mohanlal, जॉर्ज कुट्टी ने वीडियो शेयर कर Ajay Devgn और टीम को दी बधाई - Jagran
Drishyam 3 के मुरीद हुए Mohanlal, जॉर्ज कुट्टी ने वीडियो शेयर कर Ajay Devgn और टीम को दी बधाई Jagran
2 hours ago