T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 90 3 outlets citing India IN

अमरावती में ट्रक‑टेंपो‑पिकअप टक्कर से 7 मौतें, 18‑19 घायल

महाराष्ट्र के अमरावती में समृद्धि हाईवे पर ट्रक, टेंपो और पिकअप वैन के बीच टक्कर हुई, जिसमें सात लोगों की मौत और लगभग अठारह से उन्नीस लोगों को चोटें आईं। सभी स्रोत दुर्घटना की गंभीरता और घायल संख्या में थोड़ा अंतर दर्शाते हैं, लेकिन मुख्य तथ्य समान है।

First reported 1 day ago · latest update 22 hours ago
✦ T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
Dainik Bhaskar Authority 86

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में समृद्धि हाईवे पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से पिकअप वैन को टक्कर मार दी। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, पिकअप में श्रद्धालु देवी दुर्गा की प्रतिमा लेकर जा रहे थे। पिकअप की रफ्तार कम थी और उसके पीछे ट्रॉली लगी हुई थी। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लिया

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू किया। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। सभी घायलों को इलाज के लिए वर्धा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, पिकअप की कम रफ्तार और पीछे लगी ट्रॉली के कारण ट्रक ड्राइवर का अंदाजा चूक गया, जिससे यह हादसा हुआ।

महाराष्ट्र के रायगढ़ में पिकनिक पर गए 8 छात्र डूबे: गहरे पानी में उतरने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में दिवेआगर बीच पर गुरुवार को 8 छात्रों की डूबने से मौत हो गई। सभी छात्रों के शव बरामद कर लिए गए हैं।पुलिस के मुताबिक, 48 लोगों का एक ग्रुप पिकनिक के लिए पुणे से आया था। इनमें से 8 स्टूडेंट समंदर के पानी में उतरे, गहराई का अंदाजा न होने के कारण डूब गए। पूरी खबर पढ़ें…

↗ Read the original at Dainik Bhaskar

Citations · 3 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

86 Dainik Bhaskar ★ most authoritative citation

महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर, 7 मौतें: 18 घायल; समृद्धि हाईवे पर हादसा, देवी दुर्गा की... - bhaskar.com

महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर, 7 मौतें: 18 घायल; समृद्धि हाईवे पर हादसा, देवी दुर्गा की... bhaskar.com

1 day ago
83 India Today Hindi

महाराष्ट्र के अमरावती में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-टेंपो पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल - Aaj Tak

महाराष्ट्र के अमरावती में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-टेंपो पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल Aaj Tak

1 day ago
80 Prabhat Khabar

Watch Video: अमरावती में सड़क हादसा, दुर्गा प्रतिमा ले जा रही पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर; 7 की मौत - Prabhat Khabar

Watch Video: अमरावती में सड़क हादसा, दुर्गा प्रतिमा ले जा रही पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर; 7 की मौत Prabhat Khabar

22 hours ago

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app