'कमाल कर दिया पायलट जी' सलमान खान ने किया कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम - ndtv.in
'कमाल कर दिया पायलट जी' सलमान खान ने किया कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम ndtv.in
First reported 2 hours ago · latest update 2 hours ago
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी और फ्लाई दुबई विमान में सवार यात्रियों की जान बचाने के लिए नेताओं और विमानन विशेषज्ञों के बाद अब बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी सराहना करते हुए नजर आ रहे हैं. भाईजान ने एक्स पर देर रात एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा, कमाल कर दिया पायलट जी. हम सब आप को सैल्यूट करते हैं. यह हमारा सौभाग्य होगा आपके साथ फ्लाई करना. वेलडन ब्रो. कैप्टन स्मित मच्छार. इस पोस्ट को देखते ही फैंस भी कैप्टन स्मित की सराहना कर रहे हैं और उनकी बहादुरी को सलाम कर रहे हैं.
सेलेब्स ने किया स्मित मच्छार को सलाम
इसके अलावा रणवीर सिंह ने भी इंस्टाग्राम पर कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ करते हुए एक तस्वीर के साथ लिखा, "कैप्टन करेजियस" (साहसी कैप्टन). इसके साथ में सैल्यूट और भारतीय झंडे वाले इमोजी के अलावा अपनी फिल्म धुरंधर का गाना जान से गुजरते हैं. बैकग्राउंड में लगाया.
Kamaal kar diya pilot ji, hum sab aap ko salute karte hain will be a pleasure to fly with u.. Well done bro.. Capt #SmitMachchhar
इतना ही नहीं विक्की कौशल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "ब्रेवहार्ट! कैप्टन स्मित मच्छर."
दरअसल, बोइंग 737 मैक्स 8 विमान दुबई से तेल अवीव जा रहा था और उसमें 27 बच्चों समेत 174 यात्री सवार थे. आरोप है कि सह-पायलट ने कॉकपिट के भीतर कैप्टन मच्छार पर हमला कर दिया. घटना के बाद विमान अचानक तेजी से नीचे की ओर गया. इसके बाद विमान का रुख मोड़कर सऊदी अरब के तबुक ले जाया गया, जहां उसे सुरक्षित उतारा गया. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिसके बाद यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को अंदर पहुंचने और हमलावर को काबू करने में मदद मिली. इसके बाद दो यात्रियों ने विमान का नियंत्रण संभालने में सहायता की और विमान को सुरक्षित रूप से तबुक में उतारा गया.
ये भी पढे़ं- अरिजीत, श्रेया, अंकित, पलक, तुलसी की आवाज से सजी 13 साल पुरानी फिल्म, Gen z आशिकों की प्लेलिस्ट में जरुर होगे 9 गाने
कैप्टन मच्छार की हो रही सराहना
इस घटना के बाद कैप्टन मच्छार के साहस की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू समेत कई लोगों ने उनके साहस की प्रशंसा की है. प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को कैप्टन मच्छार के परिवार से भी बात की और उन्हें ‘हीरो' बताते हुए कहा कि उनके साहस से बड़ी त्रासदी को टालने में मदद मिली.
कैप्टन मच्छार को वाणिज्यिक विमानन क्षेत्र में 13 साल से अधिक का अनुभव है और उनके नाम करीब 9,750 घंटे की उड़ान का अनुभव है. उन्होंने जून 2022 में फ्लाईदुबई में कैप्टन के तौर पर काम शुरू किया था. इससे पहले वह 11 साल से अधिक समय तक स्पाइसजेट के साथ जुड़े रहे, जहां उन्होंने कमांडर और लाइन ट्रेनिंग कैप्टन के रूप में सेवाएं दीं. घटना के बाद कैप्टन मच्छार का सऊदी अरब में इलाज चल रहा है. कॉकपिट में हमले की परिस्थितियों और सह-पायलट के कथित हमले के पीछे की वजह की जांच की जा रही है.
Citations · 3 reports from 3 outlets
Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.
'कमाल कर दिया पायलट जी' सलमान खान ने किया कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम - ndtv.in
'कमाल कर दिया पायलट जी' सलमान खान ने किया कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम ndtv.in
2 hours ago'कमाल कर दिया पायलट जी' स्मित मछार के लिए बोले सलमान खान, किया सलाम - Aaj Tak
'कमाल कर दिया पायलट जी' स्मित मछार के लिए बोले सलमान खान, किया सलाम Aaj Tak
2 hours ago'कमाल कर दिया पायलट जी', कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी के मुरीद हुए सलमान खान, दिया दिल से सैल्यूट - News18 Hindi
'कमाल कर दिया पायलट जी', कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी के मुरीद हुए सलमान खान, दिया दिल से सैल्यूट News18 Hindi
2 hours ago