फ्लाईदुबई विमान में भारतीय कैप्टन पर हमले की जांच जारी
फ्लाईदुबई के एक विमान में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर उनके को-पायलट द्वारा कुल्हाड़ी से हमला करने की घटना की जांच तेज कर दी गई है। ओमान के नागरिक आरोपी को यूएई के हवाले कर दिया गया है, और अधिकारियों ने इस घटना को आतंकी हमले के रूप में वर्गीकृत किया है।
First reported 3 days ago · latest update 1 day agoडिजिटल डेस्क, दुबई। बीते दिनों बुधवार को फ्लाईदुबई की उड़ान के दौरान हुए हाईजैकिंग की कोशिश और हमले के मामले में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अभियोजन पक्ष ने शनिवार को एक बड़ा खुलासा किया है।
अधिकारियों ने पुष्टि की है कि ओमान का को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर कॉकपिट की क्रैश कुल्हाड़ी से हमला किया था और यह एक आतंकवादी हमला था। UAE अधिकारियों ने यह भी साफ किया कि आरोपी को-पायलट का मकसद विमान को अपने नियंत्रण में करना था।
इस बात को ऐसे समझा जा सकता है कि अंतरराष्ट्रीय विमानन नियमों के तहत, हर कमर्शियल एयरलाइन के कॉकपिट में आपातकालीन स्थितियों के दौरान इस्तेमाल के लिए एक क्रैश कुल्हाड़ी रखना अनिवार्य होता है।
25 साल पहले अमेरिका में हुए 9/11 आतंकी हमलों के बाद सुरक्षा के मद्देनजर इन कुल्हाड़ियों को मुख्य केबिन से हटाकर कॉकपिट के अंदर सुरक्षित रखा जाने लगा था।
बता दें कि बुधवार को हुए flydubai विमान में जब यह घटना घटी, तब विमान में 24 बच्चों समेत 170 से ज्यादा यात्री सवार थे। ऐसेमें जब बोइंग 737 विमान आसमान में करीब 34000 फीट की ऊंचाई पर था, तब सह-पायलट हम्माम ने विमान को गिराने और अपहरण करने की कोशिश की।
इसके बाद जब कैप्टन स्मित मच्छर ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने कैप्टन पर चाकू और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले के बाद विमान लगभग 23,000 फीट प्रति मिनट की रफ्तार से तेजी से नीचे की ओर गिरने लगा और 15,600 फीट की ऊंचाई तक आ गया।
गौर करने वाली बात यह है कि गंभीर रूप से घायल और खून से लथपथ होने के बावजूद भारतीय पायलट कैप्टन स्मित ने सूझबूझ दिखाते हुए फर्श पर लेटे-लेटे ही कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। इसके बाद क्रू मेंबर और यात्रियों ने अंदर आकर हमलावर सह-पायलट को दबोच लिया।
यह भी पढ़ें- जब flydubai विमान में कैप्टन स्मित मच्छर पर हुआ हमला, तब यात्रियों के बीच बैठे 2 पायलट क्या कर रहे थे?
Citations · 3 reports from 3 outlets
Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.
कैप्टन मच्छर पर को-पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था वार, UAE ने माना- फ्लाईदुबई विमान में हुआ 'आतंकी हमला' - Jagran
कैप्टन मच्छर पर को-पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था वार, UAE ने माना- फ्लाईदुबई विमान में हुआ 'आतंकी हमला' Jagran
2 days agoVideo | Flydubai Attack : नमाज के नाम पर हमला! को-पायलट का पर्दाफाश! कैप्टन स्मित ने खोला राज - ndtv.in
Video | Flydubai Attack : नमाज के नाम पर हमला! को-पायलट का पर्दाफाश! कैप्टन स्मित ने खोला राज ndtv.in
1 day agoFlydubai Cockpit Attack: भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमले की जांच तेज, ओमानी को-पायलट UAE के हवाले - Prabhat Khabar
Flydubai Cockpit Attack: भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमले की जांच तेज, ओमानी को-पायलट UAE के हवाले Prabhat Khabar
3 days ago