T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 88 3 outlets citing Politics IN

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भदोही में कालीन मेले का उद्घाटन करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अतिरिक्त, वाराणसी में भी मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की जनसभा आयोजित की जा रही है। वहीं, दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में महिलाओं द्वारा नारे लगाने की घटना की भी रिपोर्ट की गई है।

First reported 4 days ago · latest update 4 hours ago
✦ T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
Dainik Jagran (National) Authority 85

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुजरात के वडनगर से शुरू हुई सेवा संकल्प बाइक यात्रा के समापन पर जगतपुर इंटर कालेज में जनसभा होगी।

भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने मंगलवार को बताया कि दोपहर तीन बजे होने वाली जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री का सुबह लगभग 11 बजे विश्वविद्यालय में एलईडी स्क्रीन पर वर्चुअल संबोधन होगा। वडनगर से 250 बाइक पर आ रहे 500 सेवायात्री भी जनसभा में शामिल होंगे। सुबह नौ बजे संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में उनका अभिनंदन किया जाएगा।

इसके बाद सेवायात्री मैदागिन से श्रीकाशी विश्वनाथ धाम तक शोभायात्रा में शामिल होंगे। गुजरात की 10 नदियों के जल और गंगाजल से बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करेंगे। उसके बाद गुरुवार को अयोध्या धाम के लिए रवाना होंगे। दो दिवसीय काशी दौरे में नितिन नवीन विधायकों, पूर्व जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्र और जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे।

↗ Read the original at Dainik Jagran (National)

Citations · 3 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

85 Dainik Jagran (National) ★ most authoritative citation

आज वाराणसी आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम योगी, जनसभा को करेंगे संबोधित - Jagran

आज वाराणसी आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम योगी, जनसभा को करेंगे संबोधित Jagran

6 hours ago
85 NDTV India

'एक कचौरी दो समोसा, मोदी जी पर पूरा भरोसा', दिल्ली में जनसभा के दौरान PM के लिए महिलाओं ने लगाए नारे - NDTV India

'एक कचौरी दो समोसा, मोदी जी पर पूरा भरोसा', दिल्ली में जनसभा के दौरान PM के लिए महिलाओं ने लगाए नारे NDTV India

4 hours ago
82 Amarujala

सीएम योगी आएंगे भदोही: कल कालीन मेले का करेंगे उद्घाटन, करोड़ों की देंगे सौगात; जनसभा को भी करेंगे संबोधित - Amar Ujala

सीएम योगी आएंगे भदोही: कल कालीन मेले का करेंगे उद्घाटन, करोड़ों की देंगे सौगात; जनसभा को भी करेंगे संबोधित Amar Ujala

4 days ago

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app