T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 110 4 outlets citing Politics IN

दिल्ली में 10 अक्टूबर को CJP का राष्ट्रीय प्रदर्शन, पुलिस ने चेतावनी जारी

कई हिंदी समाचार स्रोतों ने बताया कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 10 अक्टूबर को दिल्ली में CJP का व्यापक प्रदर्शन होगा, जिसमें सड़क पर उतरना अंतिम विकल्प माना गया है। दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन को लेकर कानूनी चेतावनी जारी की है।

First reported 4 days ago · latest update 2 hours ago
✦ T.A.M verified this synthesis across 4 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
Dainik Bhaskar Authority 86

CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को बोल रही है कि दिल्ली पहुंचकर पत्थरबाजी करो। लाठियां चलाओ। क्या सरकार देश में गृहयुद्ध चाहती है? हम सरकार को चेतावनी देते हैं कि सुधर जाइए। देश का युवा जवाबदेही मांग रहा है। पिछली गलती को मत दोहराइए।

दरअसल, दिल्ली के प्रेस क्लब में कॉकरोच जनता पार्टी और लेफ्ट के छात्र संगठनों ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

उन्होंने आगे कहा कि ज्ञानेश कुमार को सिर्फ हटाया न जाए उन पर केस भी हो और उन्हें सजा मिले। एक स्वतंत्र कमेटी उनकी और उनके फैसलों की जांच करे।

10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन करने वाली है।

20 जून से 25 जुलाई तक कॉकरोच जनता पार्टी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए 36 दिन तक दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था। इस दौरान एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी भूख हड़ताल पर बैठे थे।

CJP और लेफ्ट ने कहा- पुलिस ने बर्बरता की, 4 बातें

महिला प्रदर्शनकारियों के साथ बदसलूकी: सौरव दास ने कहा कि दिल्ली पुलिस के मेल पुलिसकर्मी फीमेल प्रदर्शनकारियों से बदसलूकी कर रहे हैं। ऐसे कोई भी दरिंदे जो दिल्ली पुलिस में हैं, जिन्हें पैसों से भर्ती किया गया है उन्हें छोड़ना नहीं है।

पुलिस बर्बरता कर सकती है: सौरव दास ने कहा कि जब हम धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे थे तब पुलिस ने बर्बरता की। लोगों के सिर फोड़े, लड़कियों के साथ बदसलूकी की, पैलेट गन चलाई, बिहार में तो भाजपा सरकार ने एके 47 तक चला दी। हमें आशंका है कि इस बार दिल्ली में भी ये लोग ऐसा ही कुछ प्लान कर रहे हैं।

10 अक्टूबर को दिल्ली आने की अपील: मीडिया से बात करते हुए सौरव दास ने कहा कि सरकार को डर है कि अगर देश का युवा एकजुट हो गया तो इनकी खैर नहीं है। मैं अपील करता हूं कि 10 अक्टूबर को दिल्ली आएं।

लोकतंत्र बचाने के लिए विपक्ष एक साथ: नेहा बोरा ने कहा कि 4 अक्टूबर को इंडिया गेट से जंतर-मंतर मार्च में करीब 3000 लोग थे। लेकिन वहां मुझे एक प्राइवेट गाड़ी में अकेले बिठाया गया। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने उस गाड़ी को आगे नहीं बढ़ने दिया।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 7 बड़े प्रदर्शन

2 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक देशभर में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए 7 बड़े प्रदर्शन हो चुके हैं।

SIR को लेकर ज्ञानेश और चुनाव आयोग पर सवाल

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने SIR से जुड़े फैसलों और आदेशों पर रिकॉर्ड में कम से कम 14 बार आपत्ति जताई थी।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कुछ फैसले दोनों चुनाव आयुक्तों की जानकारी या सिफारिश के बिना जारी किए गए। इसके बाद विपक्ष CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर देशभर में प्रदर्शन कर रहा है।

मुंबई में प्रदर्शन के बाद दिल्ली का ऐलान

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने 2 अक्टूबर की रात करीब 10:46 बजे 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा था कि अगर ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया, तो 10 अक्टूबर को पूरे देश से कॉकरोच दिल्ली पहुंचेंगे।

दीपके ने लिखा, "अगर दिल्ली पुलिस हमें रोकने की कोशिश करती है, तो जहां वे हमें रोकेंगे, वही हमारा जंतर-मंतर होगा। हमारा आंदोलन शांतिपूर्ण होगा। हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते पर चलेंगे।"

कांग्रेस ने 2 साल पहले वोट चोरी का मुद्दा उठाया

-----------------------------------

मुंबई में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन:मुख्य चुनाव आयुक्त पद से इस्तीफे की मांग; दीपके बोले- 10 अक्टूबर को कॉकरोच दिल्ली आएंगे

मुंबई के शिवाजी पार्क में 2 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पूरी खबर पढ़ें…

↗ Read the original at Dainik Bhaskar

Citations · 4 reports from 4 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

86 Dainik Bhaskar ★ most authoritative citation

CJP बोली- क्या BJP गृहयुद्ध करवाना चाहती है: कहा- CEC के खिलाफ 10 अक्टूबर से प्रदर्शन; प्रधान के इस्तीफे के... - Dainik Bhaskar

CJP बोली- क्या BJP गृहयुद्ध करवाना चाहती है: कहा- CEC के खिलाफ 10 अक्टूबर से प्रदर्शन; प्रधान के इस्तीफे के... Dainik Bhaskar

7 hours ago
85 Dainik Jagran (National)

गिरफ्तारी के बाद भी 10 अक्टूबर को होगा CJP का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, सौरभ दास बोले- सड़क पर उतरना अंतिम विकल्प - Jagran

गिरफ्तारी के बाद भी 10 अक्टूबर को होगा CJP का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, सौरभ दास बोले- सड़क पर उतरना अंतिम विकल्प Jagran

1 day ago
84 Hindustan Hindi

CJP प्रोटेस्ट पर लटकी तलवार...कानूनी पचड़े में फंसेगा 10 अक्टूबर का प्रदर्शन! दिल्ली पुलिस ने दी ये चेतावनी - Hindustan

CJP प्रोटेस्ट पर लटकी तलवार...कानूनी पचड़े में फंसेगा 10 अक्टूबर का प्रदर्शन! दिल्ली पुलिस ने दी ये चेतावनी Hindustan

2 hours ago
83 India Today Hindi

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 10 अक्टूबर को दिल्ली में CJP करेगी बड़ा प्रदर्शन - Aaj Tak

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 10 अक्टूबर को दिल्ली में CJP करेगी बड़ा प्रदर्शन Aaj Tak

4 days ago

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app