T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 88 3 outlets citing India IN

नंदीग्राम और रेजीनगर उपचुनाव के लिए आज शाम थमेगा प्रचार का शोर, 6 अक्टूबर को होगा मतदान - Jagran

नंदीग्राम और रेजीनगर उपचुनाव के लिए आज शाम थमेगा प्रचार का शोर, 6 अक्टूबर को होगा मतदान Jagran

First reported 5 days ago · latest update 3 hours ago
✦ T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
Dainik Jagran (National) Authority 85

नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए रविवार शाम चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। दोनों सीटों पर मतदान ...और पढ़ें

नंदीग्राम और रेजीनगर उपचुनाव के लिए प्रचार आज शाम थमेगा।

दोनों विधानसभा सीटों पर मतदान 6 अक्टूबर, मंगलवार को होगा।

शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में भाजपा प्रत्याशी हासिरानी रथ का समर्थन किया।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता । बंगाल की दो विधानसभा सीटों- नंदीग्राम और रेजीनगर में उपचुनाव के लिए रविवार शाम चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। दोनों सीटों पर छह अक्टूबर, मंगलवार को मतदान होना है। सत्तारूढ़ भाजपा सहित विभिन्न विपक्षी दलों ने दोनों सीटों के लिए पूरा जोर लगा रखा है और जमकर प्रचार किया है।

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी रविवार को एक बार फिर अपने गृह जिले पूर्व मेदिनीपुर की हाईप्रोफाइल नंदीग्राम सीट से भाजपा प्रत्याशी हासिरानी रथ के समर्थन में प्रचार के लिए मैदान में उतरेंगे।

शुक्रवार को भी शुभेंदु ने हासिरानी रथ के समर्थन में नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित किया था।

शुभेंदु के इस्तीफे के चलते नंदीग्राम में उपचुनाव हो रहा है। शुभेंदु ने अप्रैल में राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में इस बार दो सीटों- नंदीग्राम के अलावा कोलकाता की भवानीपुर से जीत दर्ज की थी। बाद में उन्होंने नंदीग्राम से इस्तीफ दे दिया था, जबिक भवानीपुर सीट बरकरार रखी थी।

वहीं, मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर सीट पर आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर के इस्तीफे के चलते उपचुनाव हो रहा है। कबीर ने भी दो सीटों रेजीनगर और नाउदा से जीत दर्ज की थी। बाद में उन्होंने रेजीनगर से इस्तीफा दे दिया था। दोनों सीटों पर मतगणना नौ अक्टूबर को होगी।

↗ Read the original at Dainik Jagran (National)

Citations · 3 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

85 Dainik Jagran (National) ★ most authoritative citation

नंदीग्राम और रेजीनगर उपचुनाव के लिए आज शाम थमेगा प्रचार का शोर, 6 अक्टूबर को होगा मतदान - Jagran

नंदीग्राम और रेजीनगर उपचुनाव के लिए आज शाम थमेगा प्रचार का शोर, 6 अक्टूबर को होगा मतदान Jagran

5 days ago
83 India Today Hindi

उपचुनाव के लिए 6 सीटों पर वोटिंग, बंगाल और असम में मतदान ने पकड़ी रफ्तार - aajtak.in

उपचुनाव के लिए 6 सीटों पर वोटिंग, बंगाल और असम में मतदान ने पकड़ी रफ्तार aajtak.in

2 days ago
79 News18 Hindi

6 सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आज: बंगाल के नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP-कांग्रेस में मुकाबला, जानिए असम-तमिलनाडु... - News18 Hindi

6 सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आज: बंगाल के नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP-कांग्रेस में मुकाबला, जानिए असम-तमिलनाडु... News18 Hindi

3 hours ago

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app