T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 87 3 outlets citing India IN

फैमिली कोर्ट में पेश नहीं हुए भोजपुरी स्टार पवन सिंह, जज ने लगाया एक हजार रुपये का जुर्माना - livehindustan.com

फैमिली कोर्ट में पेश नहीं हुए भोजपुरी स्टार पवन सिंह, जज ने लगाया एक हजार रुपये का जुर्माना livehindustan.com

First reported 1 day ago · latest update 3 hours ago
✦ T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
Hindustan Hindi Authority 84

Balia News: भोजपुरी फिल्म स्टार तथा बिहार के एमएलसी पवन सिंह सोमवार को एक बार फिर परिवार न्यायालय में पेश नहीं हुए। उनके अधिवक्ता ने उनकी मां की तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए अगली तारीख देने का अनुरोध किया। न्यायालय ने पवन सिंह पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए अगली सुनवाई के लिए 17 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की। इस दौरान उनकी पत्नी ज्योति सिंह अपने वकीलों के साथ न्यायालय में मौजूद थीं।

करीब आठ साल पहले छह मार्च 2018 को पवन सिंह की शादी शहर के मिड्ढी निवासी रामबाबू सिंह की बेटी ज्योति के साथ हुई थी। विवाह के कुछ दिनों बाद ही दोनों के रिश्तों में दरार आ गई। पवन सिंह ने आरा की न्यायालय में तलाक की अर्जी दाखिल की, जबकि ज्योति ने 22 अप्रैल 2022 को परिवार न्यायालय में भरण-पोषण की अर्जी लगाई।

ज्योति ने 17 अक्तूबर 2019 से अब तक दैनिक खर्च और दवा-इलाज के लिए एक भी पैसा नहीं देने का भी आरोप लगाते हुए व्यक्तिगत और घर खर्च के लिए पांच लाख रुपये प्रति माह देने की मांग की है। नौ सितंबर को पिछली सुनवाई के दौरान न्यायालय ने नोटिस भेजकर पवन को पांच अक्तूबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था। हालांकि, एक बार फिर वह न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए। जबकि पत्नी ज्योति अपने वकीलों के साथ न्यायालय पहुंचीं। कोर्ट ने कोई कागज उपलब्ध नहीं कराने पर ज्योति सिंह पर भी पांच सौ रुपये का अर्थदंड लगाया।

क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं

पवन सिंह चार साल में केवल एक बार बलिया के पारिवारिक न्यायालय में हाजिर हुए हैं। न्यायालय की ओर से पहली बार दो जून 2022, दूसरी बार सात जुलाई 2022 तथा तीसरी बार एक अगस्त 2022 को नोटिस भेजकर पवन सिंह को पेश होने का निर्देश दिया गया था। हालांकि, तीनों बार वह नहीं पहुंच सके। इसके बाद चौथी बार वह पांच नवंबर 2022 को कोर्ट में पेश होने के लिए पहुंचे थे। इसके बाद दोबारा कोर्ट की ओर से नोटिस जारी होने के बावजूद वह हाजिर नहीं हो सके।

↗ Read the original at Hindustan Hindi

Citations · 3 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

84 Hindustan Hindi ★ most authoritative citation

फैमिली कोर्ट में पेश नहीं हुए भोजपुरी स्टार पवन सिंह, जज ने लगाया एक हजार रुपये का जुर्माना - livehindustan.com

फैमिली कोर्ट में पेश नहीं हुए भोजपुरी स्टार पवन सिंह, जज ने लगाया एक हजार रुपये का जुर्माना livehindustan.com

3 hours ago
82 Amarujala

पवन सिंह फिर नहीं पहुंचे कोर्ट: मां की तबीयत खराब होने का दिया हवाला, ज्योति बोलीं- ताकत का फायदा उठाते हैं वो - Amar Ujala

पवन सिंह फिर नहीं पहुंचे कोर्ट: मां की तबीयत खराब होने का दिया हवाला, ज्योति बोलीं- ताकत का फायदा उठाते हैं वो Amar Ujala

11 hours ago
79 News18 Hindi

पवन सिंह की मां की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में चल रहा इलाज, पत्नी ज्योति सिंह ने मां के लिए मांगी दुआ - News18 Hindi

पवन सिंह की मां की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में चल रहा इलाज, पत्नी ज्योति सिंह ने मां के लिए मांगी दुआ News18 Hindi

1 day ago

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app