T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 81 3 outlets citing Sports IN

टी20 सीरीज से पहले वेस्टइंडीज ने अचानक बदली अपनी टीम, खूंखार बल्लेबाज को बुलाया - ABP News

टी20 सीरीज से पहले वेस्टइंडीज ने अचानक बदली अपनी टीम, खूंखार बल्लेबाज को बुलाया ABP News

First reported 2 days ago · latest update 10 hours ago
✦ T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
Google News Hindi Sports Authority 80

भारत और वेस्टइंडीज का पहला टी20 मैच 6 अक्टूबर को खेला जाएगा. यह मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ में खेला जाएगा, लेकिन उससे पहले वेस्टइंडीज टीम ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है. ज्वेल एंड्रयू उंगली में चोट के कारण पहला टी20 मैच नहीं खेल पाएंगे. उनकी जगह आमिर जांगू को कैरेबियाई स्क्वाड में शामिल किया गया है.

ज्वेल एंड्रयू को भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान उंगली में चोट आई थी. चोटिल एंड्रयू ज्वेल को अभी तक सीरीज से बाहर नहीं किया गया है और मेडिकल टीम अब भी उनकी जांच कर रही है. यह 19 वर्षीय खिलाड़ी वेस्टइंडीज के वनडे स्क्वाड का हिस्सा था. पहले ODI मैच में वो बिना खाता खोले आउट हो गए थे, लेकिन दूसरे मैच से उन्हें बाहर बैठना पड़ा था. उन्हें तीसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया, लेकिन नमन धीर का कैच पकड़ते समय उन्हें उंगली में चोट आई थी. जांच रिपोर्ट में कोई फ्रैक्चर नहीं आया था.

आमिर जांगू बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और उन्होंने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था. 3 पारियों में उन्होंने एक शतक और 2 फिफ्टी सहित 239 रन बनाए थे. अब तक उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए सिर्फ 7 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें उनके नाम एक अर्धशतक सहित 163 रन हैं. आमिर बेशक एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं, लेकिन टी20 में उनका स्ट्राइक रेट अच्छा नहीं है.

भारत और वेस्टइंडीज का सबसे पहला टी20 मैच मंगलवार, 6 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. बाकी चार मुकाबले क्रमशः 9 अक्टूबर, 11 अक्टूबर, 14 अक्टूबर और 17 अक्टूबर को खेले जाएंगे. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टी20 टीम अभी एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतकर आ रही है. जोश से भरी टीम इंडिया अब वेस्टइंडीज को पटखनी देने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

OMG! पिच पर टप्पा खा कर छक्के पर चली गई बाउंसर गेंद, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी

↗ Read the original at Google News Hindi Sports

Citations · 3 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

80 Google News Hindi Sports ★ most authoritative citation

टी20 सीरीज से पहले वेस्टइंडीज ने अचानक बदली अपनी टीम, खूंखार बल्लेबाज को बुलाया - ABP News

टी20 सीरीज से पहले वेस्टइंडीज ने अचानक बदली अपनी टीम, खूंखार बल्लेबाज को बुलाया ABP News

2 days ago
80 Google News Hindi Entertainment

'पहले अपना घर सुधारें', ट्रिपल तलाक पर जावेद अख्तर की खरी-खरी, बोले- बदलाव के लिए सरकार का इंतजार क्यों? - India TV Hindi

'पहले अपना घर सुधारें', ट्रिपल तलाक पर जावेद अख्तर की खरी-खरी, बोले- बदलाव के लिए सरकार का इंतजार क्यों? India TV Hindi

1 day ago
79 News18 Hindi

Explainer: भारत में सड़कों पर नहीं लगेगा जाम, अगर अपना ले साउथ कोरिया वाला दिमाग, 20 साल पहले क्या हुआ था? - News18 Hindi

Explainer: भारत में सड़कों पर नहीं लगेगा जाम, अगर अपना ले साउथ कोरिया वाला दिमाग, 20 साल पहले क्या हुआ था? News18 Hindi

10 hours ago

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app