GST Council Meeting Updates and Scheduling Changes
Recent reports regarding the GST Council meeting contain conflicting information about the schedule, with some sources stating the meeting was postponed while others suggest it is ongoing. Discussions are expected to cover potential changes to business regulations, refund processes, and arrest provisions.
First reported 2 days ago · latest update 1 hour ago
GST Council Meeting: 57वीं GST काउंसिल की बैठक की तारीख एक बार फिर बदल दी गई है. अब GST काउंसिल की बैठक 7 अक्टूबर, बुधवार को नहीं होगी. GST काउंसिल सचिवालय ने ऑफिस मेमोरेंडम जारी कर बैठक को दोबारा शेड्यूल करने की जानकारी दी है. बैठक की तारीख बदलने के पीछे की वजह 'अपरिहार्य परिस्थितियां' बताई गई है. ये दूसरी बार है जब 57वीं GST काउंसिल की बैठक की तारीख बदली गई है.
बताया गया कि अब 8 अक्टूबर, गुरुवार को बैठक होगी. बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी और इसमें राज्यों के वित्त मंत्री शामिल होंगे.
8 अक्टूबर को होने वाली बैठक में GST से जुड़े रजिस्ट्रेशन, रिटर्न और रिफंड सिस्टम में बदलाव पर चर्चा होगी. इसके अलावा GST विवादों को सुलझाने के लिए नीतिगत सुधार और इनपुट टैक्स क्रेडिट के फ्लो को बेहतर बनाने के उपायों पर भी विचार किया जाएगा.
इसका उद्देश्य कारोबारियों के लिए GST अनुपालन यानी कंप्लायंस में लगने वाले समय और लागत को कम करना है.
सूत्रों के मुताबिक, GST काउंसिल बैठक में प्रक्रिया से जुड़े बड़े सुधारों पर विचार कर सकती है. इनमें GST अपराधों को डिक्रिमिनलाइज करना यानी कुछ अपराधों को आपराधिक दायरे से बाहर करना शामिल है.
इसके अलावा GST अधिकारियों की गिरफ्तारी की शक्तियों को हटाने और कारोबारियों के लिए टैक्स कंप्लायंस को आसान बनाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है. इसमें ई-कॉमर्स से जुड़े सप्लायर्स के लिए कंप्लायंस प्रक्रिया आसान बनाने पर भी विचार संभव है.
57वीं GST काउंसिल की बैठक मूल रूप से 12 सितंबर को प्रस्तावित थी. बाद में BRICS समिट के चलते इसकी तारीख बदलकर 7 अक्टूबर कर दी गई थी.
भारत ने 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में वार्षिक BRICS समिट की मेजबानी की थी. अब एक बार फिर बैठक की तारीख बदलकर 8 अक्टूबर कर दी गई है.
यानी 57वीं GST काउंसिल की बैठक अब दूसरी बार रीशेड्यूल हुई है. इस बैठक में रेट में बदलाव से ज्यादा GST प्रक्रिया और कंप्लायंस से जुड़े सुधारों पर फोकस रहने की संभावना है.
यह भी पढ़ें | सोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट, खत्म हो सकती है GST छूट, 2 दिन बाद फैसला, जानिए कहां क्या असर होगा
यह भी पढ़ें | GST में क्या बदलने वाला है, PM मोदी ने बताया रिफॉर्म का प्लान, जानिए कैसे कारोबार करना होगा आसान
Citations · 6 reports from 4 outlets
Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.
GST Council Meeting: अब 7 अगस्त को नहीं होगी GST काउंसिल की मीटिंग, जानिए फिर क्यों टली मीटिंग और अब कितने तारीख को होगी - ndtv.in
GST Council Meeting: अब 7 अगस्त को नहीं होगी GST काउंसिल की मीटिंग, जानिए फिर क्यों टली मीटिंग और अब कितने तारीख को होगी ndtv.in
2 days agoGST Council Meeting: गिरफ्तारी का प्रावधान खत्म, अब 10 दिन में मिलेगा रिफंड - Hindustan
GST Council Meeting: गिरफ्तारी का प्रावधान खत्म, अब 10 दिन में मिलेगा रिफंड Hindustan
2 hours agoGST Council Meeting: होटल बुकिंग, रेस्टोरेंट से ट्रांसपोर्ट सर्विस तक, व्यापारियों और ई-कॉमर्स वालों के लिए क्या बदला? - Jagran
GST Council Meeting: होटल बुकिंग, रेस्टोरेंट से ट्रांसपोर्ट सर्विस तक, व्यापारियों और ई-कॉमर्स वालों के लिए क्या बदला? Jagran
1 hour agoGST Council Meeting: जीएसटी मीटिंग में हो सकते हैं 3 बड़े फैसले, जानिए आपकी जेब और बिजनेस पर क्या पड़ेगा अस... - News18 Hindi
GST Council Meeting: जीएसटी मीटिंग में हो सकते हैं 3 बड़े फैसले, जानिए आपकी जेब और बिजनेस पर क्या पड़ेगा अस... News18 Hindi
2 days agoGST Council Meeting : 7 अक्टूबर को नहीं होगी जीएसटी काउंसिल की बैठक, अब इस तारीख को होगी मीटिंग - News18 Hindi
GST Council Meeting : 7 अक्टूबर को नहीं होगी जीएसटी काउंसिल की बैठक, अब इस तारीख को होगी मीटिंग News18 Hindi
2 days agoGST Meeting : आज होगी जीएसटी काउंसिल की मीटिंग, होने जा रहे हैं कौन-कौन से बदलाव, आप भी जान लीजिए - News18 Hindi
GST Meeting : आज होगी जीएसटी काउंसिल की मीटिंग, होने जा रहे हैं कौन-कौन से बदलाव, आप भी जान लीजिए News18 Hindi
19 hours ago