T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 88 3 outlets citing India IN

राष्ट्रपति मुर्मु लॉन्ग वूलन कोट पहनकर अटल टनल रोहतांग पहुंचीं, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने ठंडा किया मौसम - Jagran

राष्ट्रपति मुर्मु लॉन्ग वूलन कोट पहनकर अटल टनल रोहतांग पहुंचीं, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने ठंडा किया मौसम Jagran

First reported 1 day ago · latest update 1 hour ago
✦ T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
Dainik Jagran (National) Authority 85

जागरण संवाददाता, मनाली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बुधवार सुबह अटल टनल रोहतांग पहुंचीं। लॉन्ग वूलन कोट पहनकर पहुंचीं राष्ट्रपति ने अटल टनल रोहतांग के छोर पर रुककर फोटो भी खिंचवाए। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधिकारियों से टनल के बारे में जानकारी ली। मनाली की पहाड़ियों पर बर्फबारी हो रही है। इस कारण मौसम ठंडा हो गया है। प्रदेश में आज बारिश और आंधी का अलर्ट है। हालांकि मनाली में सुबह बारिश नहीं हो रही, लेकिन बादल छाए हैं। दोपहर बाद तीन बजे मनाली में माता हिडिंबा के मंदिर जाएंगी।

राष्ट्रपति की सुरक्षा के मद्देनजर अटल टनल रोहतांग मंगलवार सायं से बुधवार दोपहर बाद तक भारी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दी गई है। छोटे वाहन बुधवार सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक टनल की ओर नहीं जा सकेंगे। दोपहर बाद राष्ट्रपति के अटल टनल से वापसी के बाद वाहनों की आवाजाही सामान्य हो जाएगी।

सुबह साढ़े 9 बजे के बाद राष्ट्रपति का काफिला मनाली से अटल टनल के लिए रवाना हुआ। काफिला रवाना होने के बाद पलचान से आगे अटल टनल की ओर केवल आपातकालीन वाहनों को ही जाने की अनुमति मिली।

जगह जगह सड़क किनारे खड़े लोगों ने राष्ट्रपति के काफिले को निहारा। कुछ जगह राष्ट्रपति ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिनंदन भी किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ उनकी बेटी इतिश्री मुर्मु भी हैं।

मंगलवार को रोहतांग सहित ऊंची पहाड़ियों में हिमपात हुआ है। इससे मौसम ठंडा हो गया है। ठंड से बचने के लिए राष्ट्रपति ने वूलन कोट पहना है। आज भी पहाड़ियों पर हिमपात हो रहा है। राष्ट्रपति ने अटल टनल के पास बर्फ की सफेदी ओढ़े ब्यास कुंड व धुंधी की पहाड़ियों को निहारा।

दोपहर बाद राष्ट्रपति शाम तीन बजे माता हिडिंबा मंदिर जाएगी ओर माथा टेककर सुख व समृद्धि का आशीर्वाद लेगी। शाम पांच बजे राष्ट्रपति का माल रोड मनाली में घूमने का कार्यक्रम भी है। राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। चप्पे चप्पे में पुलिस जवान तैनात है।

देश की महत्वपूर्ण अटल टनल का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीन अक्टूबर 2020 को शिलान्यास किया था। 9 किलोमीटर लंबी यह टनल एशिया की सबसे ऊंची व लंबी टनल है। इस टनल के बन जाने से लाहुल-स्पीति सालभर देश दुनिया से जुड़ा रहता है। वहीं, सीमा तक रसद पहुंचाना भी आसान हुआ है।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति मुर्मु का मनाली दौरा: 18 घंटे बंद रहेगी अटल टनल, शहर में कड़ी नाकाबंदी; टूरिस्ट पढ़ लें ट्रैफिक प्लान

↗ Read the original at Dainik Jagran (National)

Citations · 3 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

85 Dainik Jagran (National) ★ most authoritative citation

राष्ट्रपति मुर्मु लॉन्ग वूलन कोट पहनकर अटल टनल रोहतांग पहुंचीं, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने ठंडा किया मौसम - Jagran

राष्ट्रपति मुर्मु लॉन्ग वूलन कोट पहनकर अटल टनल रोहतांग पहुंचीं, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने ठंडा किया मौसम Jagran

1 hour ago
82 Amarujala

कुल्लू: अटल टनल पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, नॉर्थ पोर्टल का करेंगी अवलोकन - Amar Ujala

कुल्लू: अटल टनल पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, नॉर्थ पोर्टल का करेंगी अवलोकन Amar Ujala

1 hour ago
80 Google News Hindi Health

राष्ट्रपति हिमाचल दाैरा: आज पहुंचेंगी मुर्मू, एम्स में डॉक्टरों को देंगी डिग्रियां, अटल टनल का करेंगी दीदार - Amar Ujala

राष्ट्रपति हिमाचल दाैरा: आज पहुंचेंगी मुर्मू, एम्स में डॉक्टरों को देंगी डिग्रियां, अटल टनल का करेंगी दीदार Amar Ujala

1 day ago

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app