नासिक में सुसाइड से पहले बनाए 4 वीडियो, बोले- 'जमीन में धोखा मिला, भारी कर्ज ने तोड़ दिया' - Jagran
नासिक में सुसाइड से पहले बनाए 4 वीडियो, बोले- 'जमीन में धोखा मिला, भारी कर्ज ने तोड़ दिया' Jagran
First reported 2 days ago · latest update 11 hours ago
संवाद सूत्र, भवानीगंज, (सिद्धार्थनगर)। कर्ज और भूमि के विवाद ने एक व्यक्ति को इस कदर परेशान कर दिया कि उसने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने मोबाइल से चार वीडियो बनाए, जिनमें आर्थिक तंगी, कर्ज और जमीन के मामले में धोखा मिलने की बात बताते हुए अपनी परेशानी साझा की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोबाइल में मिले वीडियो को भी जांच के लिए कब्जे में लिया गया है।
भवानीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम श्यामपुर निवासी राम अवतार पुत्र रामपति कई वर्षों से नासिक के पंचवटी थाने के संगम नगर में रहकर बेकरी की दुकान चलाते थे। उनकी दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी की कुछ वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। उनसे तीन बच्चे हैं, जो अलग रहते हैं। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी की थी। दूसरी पत्नी से एक बेटी है।
राम अवतार ने गांव की जमीन और मकान बेचकर कई वर्ष पहले नासिक में बेकरी का काम शुरू किया था। वीडियो में उन्होंने बताया कि उन्होंने ब्याज पर जमीन खरीदी थी। जमीन पर कतिपय कारणों के चलते बैंक से ऋण नहीं मिल सका। बाद में जमीन के मामले में धोखा होने और आवश्यक कागजात नहीं मिलने से उनका पूरा पैसा डूब गया। इसके बाद उन पर कर्ज बढ़ता गया।
यह भी पढ़ें- बढ़नी और सिद्धार्थनगर होकर चलेगी भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस, नेपाल सीमा से सटे यात्रियों को मिलेगी बड़ी सौगात
उन्होंने वीडियो में बताया कि बेकरी से होने वाली कमाई का अधिकांश हिस्सा ब्याज चुकाने में चला जाता था। कारोबार बंद होने की स्थिति में पहुंच गया था। आर्थिक दबाव से परेशान होकर उन्होंने सोमवार को नासिक में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
मंगलवार को नासिक पुलिस को घटना की जानकारी मिली। जांच के बाद स्वजन को सूचना दी गई। पुलिस मोबाइल में मिले वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
Citations · 3 reports from 3 outlets
Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.
नासिक में सुसाइड से पहले बनाए 4 वीडियो, बोले- 'जमीन में धोखा मिला, भारी कर्ज ने तोड़ दिया' - Jagran
नासिक में सुसाइड से पहले बनाए 4 वीडियो, बोले- 'जमीन में धोखा मिला, भारी कर्ज ने तोड़ दिया' Jagran
1 day ago'पता नहीं कल रहूं या नहीं', नाना पाटेकर ने निधन से 4 दिन पहले की थी मौत की बात, हंसते-खेलते बजा रहे थे शामेल - Navbharat Times
'पता नहीं कल रहूं या नहीं', नाना पाटेकर ने निधन से 4 दिन पहले की थी मौत की बात, हंसते-खेलते बजा रहे थे शामेल Navbharat Times
11 hours agoडिमर्जर के बाद वेदांता का पहली बार डिविडेंड का ऐलान, शेयर 4% तक चढ़ा - Hindustan
डिमर्जर के बाद वेदांता का पहली बार डिविडेंड का ऐलान, शेयर 4% तक चढ़ा Hindustan
2 days ago