इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन: ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग, सपा कार्यालय से निकला जुलूस; सौंपा ज्ञापन - Amar Ujala
इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन: ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग, सपा कार्यालय से निकला जुलूस; सौंपा ज्ञापन Amar Ujala
First reported 2 days ago · latest update 15 hours ago
प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। लोकसभा सदस्य रामशंकर विद्यार्थी राजभर ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन व्यवस्था जरूरी है। मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करना आयोग की जिम्मेदारी है।
पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि मतदाता सूची से लेकर मतदान तक हर प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए। सपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य ने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर विपक्षी दलों के समर्थक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को मतदाता सूची से जुड़ी शिकायतों का निष्पक्ष निस्तारण करना चाहिए।
नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन में पूर्व विधायक सुधीर राय, सच्चिदानंद तिवारी,मनोज गौतम, संजय उपाध्याय, ओमप्रकाश तिवारी, अशोक सिंह, बृजेश सिंह गाट, जैनेंद्र पांडेय मिंटू, शैलेश सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन बीरबल राम ने किया।
Citations · 3 reports from 3 outlets
Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.
इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन: ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग, सपा कार्यालय से निकला जुलूस; सौंपा ज्ञापन - Amar Ujala
इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन: ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग, सपा कार्यालय से निकला जुलूस; सौंपा ज्ञापन Amar Ujala
15 hours agoमुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन के विरोध प्रदर्शन के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला। चुनाव आयोग दफ्तर की ओर मार्च कर रहे विपक्षी सांसदों को जब - facebook.com
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन के विरोध प्रदर्शन के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला। चुनाव आयोग दफ्तर की ओर मार्च कर रहे विपक्षी सांसदों को जब facebook.com
2 days agoवोट चोरी के आरोप पर महागठबंधन का प्रदर्शन, PM-गृह मंत्री... - Prabhat Khabar
वोट चोरी के आरोप पर महागठबंधन का प्रदर्शन, PM-गृह मंत्री... Prabhat Khabar
1 day ago