आज से IMC 2026 का आगाज: PM मोदी करेंगे उद्घाटन, 6G- AI और सैटेलाइट कम्युनिकेशन पर फोकस - Jagran
आज से IMC 2026 का आगाज: PM मोदी करेंगे उद्घाटन, 6G- AI और सैटेलाइट कम्युनिकेशन पर फोकस Jagran
First reported 1 day ago · latest update 2 hours ago
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। एशिया के सबसे बड़े डिजिटल प्रौद्योगिकी मंच इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) के 10वें संस्करण का उद्घाटन बुधवार, 7 अक्टूबर को होगा। नई दिल्ली के यशोभूमि में होने वाला यह सम्मेलन चार दिनों तक चलेगा। इसका औपचारिक उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ अक्टूबर को करेंगे।
दूरसंचार विभाग और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) के संयुक्त तत्वावधान में हो रहे सम्मेलन में टेलीकाम कंपनियां, उपकरण निर्माता, प्रौद्योगिकी फर्म, नीति-निर्माता, स्टार्टअप और निवेशक हिस्सा लेंगे। इस साल का थीम है स्केल विदाउट बाउंड्रीज, यानी तकनीक को प्रयोग की सीमा से निकालकर बड़े पैमाने पर तैनाती और वास्तविक असर तक ले जाना।
इस बार का फोकस अगली पीढ़ी की कनेक्टिविटी पर है। देश-विदेश के विशेषज्ञों व सरकारी प्रतिनिधियों के बीच 6जी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एआइ-नेटिव टेलीकॉम नेटवर्क, 5जी से कमाई के ऑडल, सैटेलाइट संचार, सेमीकंडक्टर, क्वांटम संचार, साइबर सुरक्षा, रोबोटिक्स और डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर विमर्श होगा।
आयोजन चार स्तंभों पर टिका है, सृष्टि (नवाचार और भविष्य की डिजिटल ढांचा), सुरक्षा (डिजिटल भरोसा), सशक्त (समावेश) और संवर्धन (आर्थिक वृद्धि)।
पिछले दिनों संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसकी थीम जारी करते हुए कहा था कि सरकार का लक्ष्य 2030 तक करीब 100 करोड़ लोगों को 5जी से जोड़ना है। ढाई साल में लगभग 50 करोड़ उपयोगकर्ता 5जी पर आ चुके हैं और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर लगभग 4.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश बताया गया है। अगला जोर भारत 6जी अलायंस के जरिये 6जी और घरेलू टेलीकॉम निर्माण पर होगा।
आईएमसी से यह पता चलेगा कि भारत इन उद्देश्यों को लेकर किस तरह से आगे बढ़ने वाला है। पहले दिन स्पेस एक्स की स्टारलिंक बिजनेस ऑपरेशंस की उपाध्यक्ष लारेन ड्रेयर और जापान के संचार मंत्रालय के उपमंत्री हिदेओ फुसेदा समेत सरकारी व उद्योग वक्ताओं के सत्र होंगे।
आठ अक्टूबर को प्रधानमंत्री के उद्घाटन के बाद रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी, भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक सुनील भारती मित्तल और अदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला के संबोधन अपेक्षित हैं। आयोजकों को 100 से अधिक देशों के 300 से ज्यादा प्रदर्शक और बड़ी संख्या में आगंतुकों की उम्मीद है।
Citations · 3 reports from 3 outlets
Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.
आज से IMC 2026 का आगाज: PM मोदी करेंगे उद्घाटन, 6G- AI और सैटेलाइट कम्युनिकेशन पर फोकस - Jagran
आज से IMC 2026 का आगाज: PM मोदी करेंगे उद्घाटन, 6G- AI और सैटेलाइट कम्युनिकेशन पर फोकस Jagran
1 day agoIMC 2026 आज से होगा शुरू, 6G से AI रोबोट तक दिखेंगी नई टेक्नोलॉजी - ABP News
IMC 2026 आज से होगा शुरू, 6G से AI रोबोट तक दिखेंगी नई टेक्नोलॉजी ABP News
19 hours agoPM मोदी आज करेंगे IMC 2026 का उद्धाटन, 6G से AI तक पर फोकस - Aaj Tak
PM मोदी आज करेंगे IMC 2026 का उद्धाटन, 6G से AI तक पर फोकस Aaj Tak
2 hours ago