T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 100 3 outlets citing Politics IN

जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी, वयोवृद्ध नेता से लिया आशीर्वाद - Hindustan

जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी, वयोवृद्ध नेता से लिया आशीर्वाद Hindustan

First reported 4 hours ago · latest update 1 hour ago
✦ T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
Hindustan Hindi Authority 84

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के प्रमुख के रूप में अपनी जनसेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर पूर्व उप प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आडवाणी से उनका हाल चाल जाना और उनसे आशीर्वाद लिया। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने 25 साल पहले आज ही के दिन यानी 7 अक्तूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया था। तब से वह लगातार सरकार के प्रमुख के तौर पर काम कर रहे हैं। गुजरात का मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद मआ 2014 से वह लगातार प्रधानमंत्री हैं।

इस मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आडवाणी जी से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। जनसेवा और राष्ट्रीय जीवन में उनके दशकों के योगदान ने एक अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने भारत की प्रगति को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को नरेन्द्र मोदी के निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर 25 वर्ष पूरे करने की सराहना करते हुए इसे देश और गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित यात्रा बताया। शाह ने गुरुग्राम में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 7 अक्टूबर का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में 'स्वर्णिम और युगांतरकारी' है। कार्यक्रम में शाह के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री एवं गुरुग्राम के सांसद राव इंद्रजीत सिंह और पार्टी की नवनियुक्त हरियाणा प्रभारी स्मृति ईरानी भी मौजूद थीं।

शाह ने कहा कि मोदी के गुजरात और फिर केंद्र सरकार के प्रमुख के रूप में पच्चीस वर्ष देश के करोड़ों नागरिकों के कल्याण और भारत के गौरव के भी 25 वर्ष हैं। उन्होंने मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। गृह मंत्री ने कहा, ''हमने इस यात्रा को यादगार बनाने के लिए देश के हर जिले में 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित की है।'' शाह ने, गरीब परिवार में जन्म लेने के बावजूद संघर्षों से जूझते हुए आगे बढ़ने के लिए भी मोदी की सराहना की।

क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं

उन्होंने केंद्र में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा, ''इन 25 वर्षों में गरीबी से मुक्ति, सुरक्षित भारत, अनुच्छेद 370 को निरस्त करना, नक्सलवाद का खात्मा, राम जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ मंदिरों का निर्माण, देश के बुनियादी ढांचे को अगले स्तर तक ले जाना और 25 करोड़ गरीब नागरिकों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाना शामिल रहा है।'' उन्होंने कहा, ''जब भी भारत का इतिहास लिखा जाएगा, इन 25 वर्षों को स्वर्णिम अक्षरों में अंकित किया जाएगा।''

मोदी सात अक्टूबर 2001 से निर्वाचित प्रतिनिधि हैं। उन्होंने पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में और बाद में भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। शाह ने बाद में 'एक्स' पर कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश ने गरीबी से मुक्ति की दिशा में कदम बढ़ाए, विज्ञान से लेकर विरासत तक हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई और एक स्वाभिमानी राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित की। उन्होंने लोगों से इस अवसर पर यह संकल्प लेने का आह्वान किया कि जब तक 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य साकार नहीं हो जाता, तब तक वे न तो रुकेंगे और न ही इस मार्ग से विचलित होंगे।

↗ Read the original at Hindustan Hindi

Citations · 4 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

84 Hindustan Hindi ★ most authoritative citation

जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी, वयोवृद्ध नेता से लिया आशीर्वाद - Hindustan

जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी, वयोवृद्ध नेता से लिया आशीर्वाद Hindustan

4 hours ago
83 India Today Hindi

जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर एलके आडवाणी से मिले पीएम मोदी, सामने आईं तस्वीरें - Aaj Tak

जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर एलके आडवाणी से मिले पीएम मोदी, सामने आईं तस्वीरें Aaj Tak

1 hour ago
80 Google News Hindi Politics

आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात - ABP News

आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात ABP News

4 hours ago
80 Google News Hindi Politics

जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर एलके आडवाणी से मिले पीएम मोदी, सामने आईं तस्वीरें - Aaj Tak

जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर एलके आडवाणी से मिले पीएम मोदी, सामने आईं तस्वीरें Aaj Tak

1 hour ago

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app