T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 88 3 outlets citing Politics IN

भाजपा ने पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन के उपलक्ष्य में 'सेवा ज्योति यात्रा' का आयोजन किया

भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में खगड़िया में 'सेवा ज्योति यात्रा' निकाली। इस अवसर पर स्थानीय स्तर पर चौक का नाम बदलने जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

First reported 23 hours ago · latest update 2 hours ago
✦ T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
Dainik Bhaskar Authority 86

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को खगड़िया में भाजपा की ओर से ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई।

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा खगड़िया जिला के तत्वावधान में परमानंदपुर स्थित शहीद प्रभु नारायण चंद्रशेखर नर्सिंग कॉलेज एवं हॉस्पिटल परिसर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघन भगत ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत नर्सिंग कॉलेज परिसर से हुई। यहां से भाजपा नेता और कार्यकर्ता सेवा ज्योति मशाल के साथ परमानंदपुर चौक के लिए रवाना हुए।

नर्सिंग कॉलेज सह अस्पताल के डायरेक्टर स्वामी विवेकानंद ने हाथों में सेवा ज्योति मशाल लेकर यात्रा का नेतृत्व किया।

यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने जनसेवा, राष्ट्रसेवा और विकसित भारत के संकल्प से जुड़े संदेश दिए। परमानंदपुर चौक पहुंचने के बाद सेवा ज्योति मशाल स्थापित की गई।

सेवा ज्योति यात्रा के दौरान परमानंदपुर चौक का नामकरण ‘विकसित भारत संकल्प सेवा चौक’ के रूप में किया गया।

इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने तथा विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने की बात कही।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन एवं संदेश का लाइव प्रसारण भी किया गया।

जिले के विभिन्न मंडलों और प्रखंडों से पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।

नेताओं ने जनसेवा और विकास पर रखे विचार

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, जनसेवा और विकास के प्रति समर्पित रहा है।

भाजपा बिहार प्रदेश मंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी कुमार राघवेंद्र ने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री के सेवा भाव और विकसित भारत के संकल्प से जुड़े संदेश को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाना है।

भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघन भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा काल में सेवा, सुशासन और विकास प्रमुख विषय रहे हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

↗ Read the original at Dainik Bhaskar

Citations · 3 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

86 Dainik Bhaskar ★ most authoritative citation

खगड़िया में निकली सेवा ज्योति यात्रा, चौक का नाम बदला: PM मोदी के 25 साल के जनसेवा पर भाजपा ने निकाली यात्रा - Dainik Bhaskar

खगड़िया में निकली सेवा ज्योति यात्रा, चौक का नाम बदला: PM मोदी के 25 साल के जनसेवा पर भाजपा ने निकाली यात्रा Dainik Bhaskar

23 hours ago
83 India Today Hindi

पीएम मोदी की जनसेवा के 25 साल, बदली गृहराज्य की तस्वीर, देखें गुजरात आजतक - Aaj Tak

पीएम मोदी की जनसेवा के 25 साल, बदली गृहराज्य की तस्वीर, देखें गुजरात आजतक Aaj Tak

2 hours ago
80 Google News Hindi Politics

पीएम मोदी की जनसेवा के 25 साल, बदली गृहराज्य की तस्वीर, देखें गुजरात आजतक - Aaj Tak

पीएम मोदी की जनसेवा के 25 साल, बदली गृहराज्य की तस्वीर, देखें गुजरात आजतक Aaj Tak

2 hours ago

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app