T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 88 3 outlets citing Politics IN

CJP के खिलाफ प्रदर्शन और पुलिस की कार्रवाई

कानपुर और दिल्ली में CJP और उसके संस्थापक अभिजीत दीपके के खिलाफ प्रदर्शन किए गए, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने उन पर देवी-देवताओं और प्रधानमंत्री के प्रति अभद्र भाषा का उपयोग करने का आरोप लगाया। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।

First reported 2 days ago · latest update 3 hours ago
✦ T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
Dainik Bhaskar Authority 86

कानपुर में बुधवार को सनातन मठ मंदिर रक्षा समिति ने कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) के खिलाफ प्रदर्शन किया। सदस्यों ने पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका।

समिति का आरोप है कि अभिजीत दीपके और उनके समर्थक देवी-देवताओं और प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी के विरोध में गोविंदनगर थाना क्षेत्र में प्रदर्शन कर समिति ने अपना विरोध दर्ज कराया।

पॉपुलर धर्मकांटा के पास जुटे सदस्य

गोविंदनगर में पॉपुलर धर्मकांटा के पास दोपहर करीब 1:30 बजे समिति के सदस्य जुटे। उन्होंने अभिजीत दीपके के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। सदस्यों ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ लगातार की जा रही बयानबाजी से वे नाराज हैं।

समिति ने चेतावनी दी कि अभिजीत दीपके के कानपुर आने पर उनका विरोध किया जाएगा।

धार्मिक टिप्पणियों पर जताई नाराजगी

समिति के सदस्यों का आरोप है कि CJP के प्रदर्शनों और बयानों में सनातन धर्म का अपमान किया जा रहा है। उन्होंने देवी-देवताओं को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने का आरोप लगाया।

समिति ने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े विषयों पर अभद्र टिप्पणियों का विरोध जारी रहेगा।

↗ Read the original at Dainik Bhaskar

Citations · 3 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

86 Dainik Bhaskar ★ most authoritative citation

कानपुर में CJP के खिलाफ प्रदर्शन: संस्थापक अभिजीत दीपके का पुतला फूंका, प्रदर्शनकारी बोले- देवी-देवताओं और PM के खिलाफ अभद्र भाषा का विरोध - Kanpur News - Dainik Bhaskar

कानपुर में CJP के खिलाफ प्रदर्शन: संस्थापक अभिजीत दीपके का पुतला फूंका, प्रदर्शनकारी बोले- देवी-देवताओं और PM के खिलाफ अभद्र भाषा का विरोध - Kanpur News Dainik Bhaskar

2 days ago
83 India Today Hindi

CJP प्रदर्शन: दिल्ली के कई इलाकों से प्रदर्शनकारियों की धरपकड़, देखें पुलिस का एक्शन - Aaj Tak

CJP प्रदर्शन: दिल्ली के कई इलाकों से प्रदर्शनकारियों की धरपकड़, देखें पुलिस का एक्शन Aaj Tak

3 hours ago
80 Google News Hindi Business

दिल्ली में CJP प्रदर्शन के दौरान पुलिस का एक्शन! जंतर-मंतर से कई प्रदर्शनकारी हिरासत में - Facebook

दिल्ली में CJP प्रदर्शन के दौरान पुलिस का एक्शन! जंतर-मंतर से कई प्रदर्शनकारी हिरासत में Facebook

6 hours ago

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app