T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 85 3 outlets citing India IN

Nana Patekar Last Post: नाना पाटेकर का आखिरी पोस्ट, इस फिल्म के बारे में लिखी थी ये बात - NDTV India

Nana Patekar Last Post: नाना पाटेकर का आखिरी पोस्ट, इस फिल्म के बारे में लिखी थी ये बात NDTV India

First reported 17 hours ago · latest update 7 hours ago
✦ T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
NDTV India Authority 85

बॉलीवुड इंडस्ट्री के वेटरन एक्टर नाना पाटेकर का गुरुवार को निधन हो गया है. जानकारी के अनुसार, उन्हें गोवा के डोना पाउला स्थित उनके निवास पर बेहोशी की अवस्था में पाया गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जानकारी के मुताबिक, नाना पाटेकर को सुबह 5:20 बजे मृत घोषित किया गया. शुरुआती जांच में बताया गया कि उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट हुआ था. डॉक्टरों ने अस्पताल लाए जाने के बाद लगभग 45 मिनट तक उन्हें रिवाइव करने की कोशिश की, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला. इस खबर से फैंस ही नहीं सेलेब्स भी सदमे में हैं. वहीं उनके इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट पर श्रद्धांजलि देते हुए नजर आ रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि नाना पाटेकर ने आखिरी पोस्ट में क्या लिखा था.

नाना पाटेकर का आखिरी पोस्ट फिल्म ओ रोमियो को लेकर किया था. दरअसल, ओ रोमियो टीवी पर पहली बार दिखाई जाने वाली थी, जिसे लेकर 25 जून को नाना पाटेकर फिल्म ओ रोमियो के फर्स्ट टीवी प्रीमियर का पोस्ट शेयर किया. इसमें लिखा, एक ऐसी प्रेम कहानी के लिए तैयार हो जाइए जो कभी भी नियमों से नहीं खेली गई! देखिए #TVParPehliBaar 'ओ रोमियो' 28 जून, रविवार रात 9 बजे, सिर्फ #ZeeCinema पर. यह 28 जून को टीवी पर प्रीमियर होने वाली थी.

A post shared by Nana Patekar (@iamnanapatekar)

यह भी पढ़ें | Nana Patekar Death News LIVE: नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन

ओ रोमियो में नजर आए थे नाना पाटेकर

नाना पाटेकर ने ओ रोमियो में अहम किरदार निभाया था, जिसमें वह पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आए थे. इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया था. जबकि विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया था. वहीं शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी अहम किरदार में नजर आए थे. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा खास कमाई नहीं की थी.

नाना पाटेकर का जन्म 1 जनवरी 1951 को हुआ था. उनका असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था और वे एक मराठी परिवार से आते थे. उनके पिता गजानन (दिनकर) पाटेकर एक टेक्सटाइल पेंटर और बिजनेसमैन थे, जिनका निधन तब हुआ था, जब नाना पाटेकर 28 साल के थे. उनकी मां निर्मला पाटेकर (संजनाबाई पाटेकर) एक गृहिणी थीं, जो 29 जनवरी 2019 को 99 साल की उम्र में निधन तक दिग्गज एक्टर के साथ रहीं. नाना पाटेकर ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के दादर वेस्ट स्थित समर्थ विद्यालय में तीन साल तक की और बाद में मुंबई के सर जेजे इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड आर्ट से कमर्शियल आर्ट में डिप्लोमा किया. फुल टाइम एक्टिंग में आने से पहले उन्होंने कमर्शियल आर्टिस्ट के तौर पर काम किया और जीवन-यापन के लिए फिल्मों के पोस्टर और जेब्रा क्रॉसिंग पेंट करने का काम किया.

यह भी पढ़ें | नाना पाटेकर के साथ क्या हुआ था रात 2:30 बजे से 5:30 बजे तक, डॉक्टर ने बताया, 'चार बजे दोस्त पहुंचा

↗ Read the original at NDTV India

Citations · 3 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

85 NDTV India ★ most authoritative citation

Nana Patekar Last Post: नाना पाटेकर का आखिरी पोस्ट, इस फिल्म के बारे में लिखी थी ये बात - NDTV India

Nana Patekar Last Post: नाना पाटेकर का आखिरी पोस्ट, इस फिल्म के बारे में लिखी थी ये बात NDTV India

16 hours ago
84 Navbharat Times

Nana Patekar last rites: नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ, पैतृक गांव डोनजे में आखिरी विदाई - Navbharat Times

Nana Patekar last rites: नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ, पैतृक गांव डोनजे में आखिरी विदाई Navbharat Times

17 hours ago
80 Google News Hindi Entertainment

Nana Patekar Last Rites: नाना के पार्थिव शरीर के पास खड़े बेटे मल्हार, 'नानाची वाड़ी' फार्म हाउस में पूरी अंतिम संस्कार की तैयारी - Aaj Tak

Nana Patekar Last Rites: नाना के पार्थिव शरीर के पास खड़े बेटे मल्हार, 'नानाची वाड़ी' फार्म हाउस में पूरी अंतिम संस्कार की तैयारी Aaj Tak

7 hours ago

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app