नवरात्रि में बनाएं बिना प्याज वाली पनीर की सब्जी, मिलेगा शाही स्वाद - Navbharat Times
नवरात्रि में बनाएं बिना प्याज वाली पनीर की सब्जी, मिलेगा शाही स्वाद Navbharat Times
First reported 1 day ago · latest update 1 hour agoनवरात्रि के 9 दिनों में व्रत के सादे- से खाने को थोड़ा ट्विस्ट दे सकते हैं। इसके लिए आप पनीर की बिना प्याज- लहसुन वाली सब्जी बनाएं, जिसका स्वाद कुट्टू या सिंघाड़े के पराठे के साथ लाजवाब लगता है। यही नहीं इसे बनाना भी काफी आसान है।
शेफ अमृता रायचंद ने अपने यूट्यूब पर मौजूद कुकिंग चैनल पर व्रत वाली पनीर की सब्जी की रेसिपी शेयर की है। जिसे मिनटों में ही आप तैयार कर सकते हैं। चलिए फिर रेसिपी की डिटेल्स जानते हैं।
250 ग्राम पनीर, 2 चम्मच घी, 1/2 चम्मच जीरा, 1/2 इंच अदरक, 1 हरी मिर्च, 4-5 टमाटर, सेंधा नमक (स्वादानुसार), गार्निश करने के लिए ताजा कटा हरा धनिया
सबसे पहले टमाटर को उबाल लें। उबलने के बाद, उनका छिलका उतार लें और मोटे टुकड़ों में काट लें।
अब सिलबट्टे में अदरक और हरी मिर्च को कूट लें, आप चाहें तो इन्हें बारीक काट भी सकते हैं।
एक पैन में घी गरम करें, फिर उसमें जीरा डालें। जीरा चटकने दें।
इसके बाद तैयार अदरक-मिर्च का पेस्ट डालें और एक मिनट तक भूनें।
अब टमाटर डालें और इसे तब तक पकाना है, जब तक ये मैश न हो जाए। फिर थोड़ी देर बाद ढक्कन से ढक दें।
नमक और जरूरत हो तो ग्रेवी के लिए थोड़ा पानी डालें। अपने टेस्ट के हिसाब से इसे आप लिपटी हुई (गाढ़ी) या थोड़ी तरी वाली बना सकते हैं।
अब पनीर के छोटे पीस काट लें और टमाटर के पकने के बाद ग्रेवी में डाल दें। फिर ताजे कटे हरे धनिया से सब्जी को गार्निश करें।
व्रत वाली पनीर की सब्जी तैयार है। इसे आप कुट्टू या सिंघाड़े के आटे के पराठे के साथ गरमा- गरम परोसें और मजा लें।
Citations · 3 reports from 3 outlets
Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.
नवरात्रि में बनाएं बिना प्याज वाली पनीर की सब्जी, मिलेगा शाही स्वाद - Navbharat Times
नवरात्रि में बनाएं बिना प्याज वाली पनीर की सब्जी, मिलेगा शाही स्वाद Navbharat Times
1 day agoनवरात्रों के लिए सज गया सुजानपुर का दुर्गा धाम, रोजाना गूंजेंगे भक्ति कीर्तन; बच्चों के लिए होंगी प्रतियोगिताएं - Amar Ujala
नवरात्रों के लिए सज गया सुजानपुर का दुर्गा धाम, रोजाना गूंजेंगे भक्ति कीर्तन; बच्चों के लिए होंगी प्रतियोगिताएं Amar Ujala
16 hours agoनवरात्र से फेस्टिवल सीजन की शुरुआत बाजार में कारोबार बढ़ने की उम्मीद - Dainik Bhaskar
नवरात्र से फेस्टिवल सीजन की शुरुआत बाजार में कारोबार बढ़ने की उम्मीद Dainik Bhaskar
1 hour ago