T.A.M · The Air Media
← Back to live feed
Weightage 89 3 outlets citing India IN

चंडीगढ़ में मैराथन के चलते ट्रैफिक डायवर्ट: एडवाइजरी जारी; कैपिटल कॉम्प्लेक्स से IT पार्क तक कई रास्तों पर ... - Dainik Bhaskar

चंडीगढ़ में मैराथन के चलते ट्रैफिक डायवर्ट: एडवाइजरी जारी; कैपिटल कॉम्प्लेक्स से IT पार्क तक कई रास्तों पर ... Dainik Bhaskar

First reported 4 days ago · latest update 2 hours ago
✦ T.A.M verified this synthesis across 3 independent outlets. The headline and summary are written neutrally from all citations below.
Dainik Bhaskar Authority 86

चंडीगढ़ में रविवार को मैराथन के मद्देनजर सुबह 5 बजे से 9:30 बजे तक कई सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को प्रभावित सड़कों से बचने और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इस दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करना होगा।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, मैराथन का रूट कैपिटल कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-1 से शुरू होकर हाईकोर्ट चौक, ओल्ड बैरिकेड चौक, सुखना लेक, हीरा सिंह चौक, पंजाब लोक भवन रोड, किशनगढ़ टर्न, सेंट कबीर लाइट पॉइंट और शास्त्री नगर लाइट पॉइंट से होते हुए किशनगढ़ चौक, ललित होटल और आईटी पार्क लाइट पॉइंट तक रहेगा। इन सड़कों पर मैराथन के दौरान ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे।

इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक प्रतिबंध कैपिटल कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-1 से हाईकोर्ट चौक की ओर जाने वाली सड़क, ओल्ड बैरिकेड चौक से सुखना लेक की ओर जाने वाला रास्ता, हीरा सिंह चौक से पंजाब लोक भवन रोड होते हुए किशनगढ़ टर्न और सेंट कबीर लाइट पॉइंट से शास्त्री नगर लाइट पॉइंट तक के हिस्सों पर ट्रैफिक नियंत्रित रहेगा। इसके अलावा, किशनगढ़ चौक, ललित होटल और आईटी पार्क लाइट पॉइंट के आसपास भी वाहन चालकों को ट्रैफिक व्यवस्था के अनुसार चलना होगा।

घर से निकलने से पहले रूट की जानकारी लें ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे रविवार सुबह यात्रा की योजना पहले से बना लें और प्रभावित रास्तों पर जाने से बचें। वाहन चालक चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी ट्रैफिक से जुड़ी ताजा जानकारी ले सकते हैं।

↗ Read the original at Dainik Bhaskar

Citations · 3 reports from 3 outlets

Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.

86 Dainik Bhaskar ★ most authoritative citation

चंडीगढ़ में मैराथन के चलते ट्रैफिक डायवर्ट: एडवाइजरी जारी; कैपिटल कॉम्प्लेक्स से IT पार्क तक कई रास्तों पर ... - Dainik Bhaskar

चंडीगढ़ में मैराथन के चलते ट्रैफिक डायवर्ट: एडवाइजरी जारी; कैपिटल कॉम्प्लेक्स से IT पार्क तक कई रास्तों पर ... Dainik Bhaskar

2 days ago
85 Dainik Jagran (National)

नोएडा में शुक्रवार को रूट डायवर्जन, दलित प्रेरणा स्थल पर होगा कार्यक्रम; ट्रैफिक एडवाइजरी जारी - Jagran

नोएडा में शुक्रवार को रूट डायवर्जन, दलित प्रेरणा स्थल पर होगा कार्यक्रम; ट्रैफिक एडवाइजरी जारी Jagran

4 days ago
79 News18 Hindi

द‍िल्‍लीवालो आज संभलकर, 22 इलाकों में पुल‍िस की नाकेबंदी-रूट डायवर्जन, ट्रैफ‍िक एडवाइजरी को ध्‍यान से पढ़ ... - News18 Hindi

द‍िल्‍लीवालो आज संभलकर, 22 इलाकों में पुल‍िस की नाकेबंदी-रूट डायवर्जन, ट्रैफ‍िक एडवाइजरी को ध्‍यान से पढ़ ... News18 Hindi

2 hours ago

Discussion

Read it on the T.A.M app Weighted news · citations · ad-free
Get the app