एलन मस्क की सोशल मीडिया पोस्ट पर राहुल गांधी और राजनीतिक प्रतिक्रियाएं
एलन मस्क द्वारा अंबानी को लेकर की गई एक पोस्ट पर राहुल गांधी ने 'इंतजार कीजिए' कहकर प्रतिक्रिया दी है। इस बीच, एलन मस्क को लेकर ट्रंप की प्रशंसा और कांग्रेस के पुराने ट्वीट्स को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है।
First reported 16 hours ago · latest update 1 hour ago
भारत में स्टारलिंक की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस की लॉन्चिंग और लाइसेंस को विवाद छिड़ा है. इस बीच एलन मस्क ने भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री और बिजनेसमैन को लेकर बयान दिया. इस पर अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी प्रतिक्रिया दी है.
टेस्ला और स्पेसएक्स के हेड एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक यूजर के पोस्ट का जवाब देते हुए भारत सरकार और बिजनेस वर्ल्ड पर सवाल उठाए. एक यूजर ने लिखा था कि सरकार भारतीय नागरिकों के हितों के बजाय चुनिंदा पूंजीपतियों को बचाने में ज्यादा दिलचस्पी रखती है.
इसी पोस्ट को कोट करते हुए मस्क ने लिखा, 'स्टारलिंक को दुनिया के 165 से ज्यादा देशों में लाइसेंस मिल चुका है और कंपनी ने पिछले पांच साल से भारत सरकार के हर नियम और कानून का पालन करने की पूरी कोशिश की है, फिर भी देश में अभी तक लाइसेंस क्यों नहीं मिला?'
राहुल गांधी बोले- भारत में आपका स्वागत है एलन
इसके तुरंत बाद मस्क ने लिखा, 'Is Ambani the real boss of India?' (क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?) एलन मस्क के इस बयान के तुरंत बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए लिखा, 'भारत में आपका स्वागत है, एलन. तब तक इंतजार करें जब तक आप दूसरे व्यक्ति को नहीं खोज लेते.'
राहुल के बयान पर एलन मस्क ने प्रतिक्रिया भी दी है. उन्होंने लिखा, 'थैंक्यू राहुल. ये वाकई परेशान करने वाला है.'
बता दें कि विपक्षी दल लंबे समय से देश में चुनिंदा उद्योगपतियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाते रहे हैं और मस्क के बयान ने इस मुद्दे को एक बार फिर हवा दे दी है.
यह भी पढ़ें: ‘क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?’ एलॉन मस्क के X पर पूछा सवाल, Starlink पर बढ़ा विवाद
पहले भी एलन मस्क लगा चुके हैं आरोप
वहीं मस्क ने पहले भी बिना नाम लिए कुछ ताकतवर कारोबारियों पर अपनी मोनोपोली बचाने के लिए स्टारलिंक की एंट्री रोकने का आरोप लगाया था. हालांकि, भारत सरकार इन सभी आरोपों को पहले ही खारिज कर चुकी है और उसका कहना है कि देश में सभी कंपनियों के लिए नियम एक समान हैं.
Citations · 3 reports from 3 outlets
Tap a citation to read it above, right here on T.A.M.
एलन मस्क के 'अंबानी रियल बॉस' वाली पोस्ट पर राहुल गांधी का कमेंट, कहा- इंतजार कीजिए... - Aaj Tak
एलन मस्क के 'अंबानी रियल बॉस' वाली पोस्ट पर राहुल गांधी का कमेंट, कहा- इंतजार कीजिए... Aaj Tak
16 hours ago'जीनियस और मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन हैं एलन मस्क', ट्रंप ने दिया मेडल - Aaj Tak
'जीनियस और मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन हैं एलन मस्क', ट्रंप ने दिया मेडल Aaj Tak
10 hours ago'एलन मस्क बेवकूफ हैं': कंचन गुप्ता ने खोजा PM मोदी-स्टारलिंक पर कांग्रेस का ट्वीट, बोले- राहुल गांधी जैसे... - Navbharat Times
'एलन मस्क बेवकूफ हैं': कंचन गुप्ता ने खोजा PM मोदी-स्टारलिंक पर कांग्रेस का ट्वीट, बोले- राहुल गांधी जैसे... Navbharat Times
1 hour ago